Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का आर्थिक राशिफल; पुष्‍य नक्षत्र में पूरे दिन रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कर्क और धनु सहित इन 5 राशियों को हर काम में मिलेगी सफलता…
    समाचार

    आज का आर्थिक राशिफल; पुष्‍य नक्षत्र में पूरे दिन रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कर्क और धनु सहित इन 5 राशियों को हर काम में मिलेगी सफलता…

    By Tv 36 HindustanSeptember 26, 2024No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– गुरुवार 26 सितंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ गुरु पुष्‍य योग और अमृ‍त सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस शुभ योग में भगवान विष्‍णु के आशीर्वाद से कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपको कहीं से एक साथ बहुत सारा पैसा मिलने से खुशी होगी और योजनाएं पूर्ण होंगी। आप शाम का वक्‍त परिवार के लोगों के साथ खुशी में बिताएंगे। देखें गुरुवार का आर्थिक राशिफल विस्‍तार से।

    मेष राशि के लोगों के लिए दिन लाभ से भरा होगा और आपके अंदर खुशी का भाव रहेगा। आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे और ऐसा करने में आपको प्रसन्‍नता होगी। यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो आपके व्यापार में आज कुछ नए परिवर्तन होंगे जिससे आगे चलकर आपको लाभ होगा। शाम से लेकर रात तक आपको शुभ लाभ होगा। सेहत के प्रति सावधान रहें और खुश रहें।

    वृष राशि के लोगों के लिए दिन सुख समृ‍द्धि से भरा होगा। आपके जीवन से हर प्रकार की बाधा दूर होगी। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और आपको परेशानी होगी। परिवार की तरफ से भी वांछित समाचार मिलने के संकेत नहीं है। शाम के वक्‍त कोई डील फाइनल हो सकती है और लोग आपका सहयोग करेंगे। पड़ोसी सहयोग करेंगे और आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी।

    मिथुन राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आपको नए कार्य करने का मौका मिलेगा और योजनाएं सफल होंगी। आपके परिवार में मनमुटाव की स्थिति रहेगी। शाम के समय आपके भाग्‍य में वृद्धि होने से मन प्रसन्‍न होगा। अकस्मात खर्च बढ़ेगा। आप इस समय में धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किए गए कार्य से आप परेशान हो सकते हैं।

    कर्क राशि के लोगों का दिन सुख में बीतेगा और मन प्रसन्‍न रहेगा। धर्म और आध्यात्म में आपको रुचि रहेगी और बाकी चीजों से मन हट जाएगा। शाम से लेकर रात आपको भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी बुद्धि विवेक से नए ज्ञान में वृद्धि होगी। नए कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप दूसरों की कमियां ढूंढना छोड़ दें तो आज आपकी शान में चार चांद लग सकता है।

    सिंह राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। अपनी शान शौकत के लिए धन का व्यय करेंगे, गरीबों की सहायता और अपनी वाक्‍पटुता और कार्य कुशलता से दूसरे व्यक्तियों को अपनी ओर आकृष्ट करने में सक्षम रहेंगे। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक आपकी रुचि धर्म-अध्यात्म में लगेगी। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और भाग्‍य में वृद्धि होगी।

    कन्या राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे जो कि चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा और आपको शाम के वक्‍त कुछ निराशा का अनुभव होगा। आपके जीवन में परेशानियां और समस्‍याएं आ सकती हैं और किसी मामले में कोई मजाक बनाए तो बुरा न मानें।

    तुला राशि के लोगों के लिए दिन लाभ से भरा होगा, लेकिन आपको परिश्रम अधिक करना होगा। समाज की ओर से वांछित सहयोग मिलेगा, परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। उत्तरदायित्व बढ़ेगा। सब लोग आपके साहस और पराक्रम की प्रसंशा करेंगे।

    धनु राशि के लोगों को करियर में सफलता प्राप्‍त होगी और भाग्‍य में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्‍न होगा। आपके भौतिक सुख सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है। आप अपने मन की बात को शीघ्र दूसरों से उजागर न करें नहीं तो आपकी कोई योजना दूसरों को पता चल सकती है। शाम के वक्‍त आपकी सेहत में गड़बड़ हो सकती है और आपका काम रुक सकता है। खानपान में विशेष नियंत्रण रखें और बाहर का खाना अवॉइड करें।

    मकर राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके सुख में वृद्धि होगी। आपके निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ होगा और सुख में वृद्धि होगी। आपका कोई विवाद राज्य में या समाज में लंबित है तो उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी। कहीं से रुका धन मिलने से आपको खुशी होगी। सफलता मिलने की पूर्ण संभावना रहेगी। धन का लाभ होगा। शाम से लेकर रात तक किसी जरूरी काम में आपकी भागदौड़ हो सकती है। पुण्य कार्यों में मन लगेगा।

    कुंभ राशि वालों को लाभ प्राप्‍त होगी और आपकी नवीन योजनाएं सफल होने से आपको खुशी होगी। आपकी रुचि आध्यात्मिक कार्य में रहेगी और आपके आपके अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम ऊंचा होगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्य में सफलता मिलेगी। सायंकाल का समय गाने बजाने संगीत और सैर सपाटे में बीतेगा। परिवार के लोगों के साथ मन खुश रहेगा।

    मीन राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपका मन खुश रहेगा। मानसिक अशांति खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। आपकी संतान व पत्नी के प्रति प्रेम भावना बढ़ेगी। यदि आपकी प्रोन्नति रुकी है तो इस वक्‍त होने से आपको खुशी होगी। आकस्मिक चिंता होने की संभावना है। दूसरे व्यक्तियों व आगन्तुकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सायंकाल तक आप कामयाब हो जाएंगे। अतिथियों के आगमन से असुविधा होगी।

    Post Views: 1,940

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइन दिग्गज देशों को हराकर पहली बार भारत बना तीसरा सुपरपावर देश…
    Next Article आज स्थायी समिति सदस्य का चुनाव,हंगामा रोकने के लिए की गयी ये कड़ी रहेगी सुरक्षा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..

    March 7, 2026

    रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…

    March 7, 2026

    आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…

    March 7, 2026

    ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..
    • रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…
    • आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…
    • ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…
    • साली ने रंग लगवाने से किया मना, तो नाराज जीजा ने कर दिया ये कांड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?