नई दिल्ली:– आज का दिन शुक्रवार है जो माता लक्ष्मी की आराधना के लिए विशेष होता है। साथ ही इस खास दिन पर किस राशि के लिए कैसा दिन रहने वाला है और नहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जान सकते है। इस ज्योतिष में ही 12 राशिय़ों और ग्रह नक्षत्र के बारे में उल्लेख किया गया है। चलिए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष-
मधुर वाणी से सबको जीत लेंगे, प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी, नई परेशानी आने से आपका महत्वपूर्ण कार्य रूक सकता है, सावधानी रखें।
वृषभ-
बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रह सकती है, जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता बढ़ेगी, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, अधिकारी आपकी मदद करेंगे।
मिथुन-
मित्रों की मदद से अधूरे कार्य पूरे होंगे, नई जगह पर खुद को असहज महसूस करेंगे, पुराना कार्य व्यवस्थित करें, नये काम को स्वरूप देने का प्रयास होगा।
कर्क-
तनाव दूर होगा, विपरीत हालात में समझौता करना ठीक रहेगा, जिस मामले में आप प्रयास कर रहे हैं,उसमें सफलता मिलेगी, संयम रखें।
सिंह-
जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, धन लाभ के अवसर आयेंगे, पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी, मानसिक संतोष रहेगा।
कन्या-
मित्रों की कहासुनी से दुख होगा, भय से छुटकारा मिलेगा, लाभ होगा पर कम, लापरवाही से नुकसान हो सकता है, वाद विवाद से बचें।
तुला-
उच्च अध्ययन में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है, सुख सुविधा पर खर्च होगा, रूके मामलों में गति आयेगी, स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी।
वृश्चिक-
झूठ बोलकर लोग भ्रमित कर सकते हैं, हक के लिये संघर्ष करना पड़ेगा, ज्यादा, जोड़तोड़ से नुकसान हो सकता है, निजी मामलों को स्वयं करें।
धनु-
सामूहिक कार्य में सबकी सहमति से कार्य करें, कोर्ट कचहरी के मामले सुलझेंगे, कल की अपेक्षा आज के कार्य पर ध्यान रखकर कार्य करना हितकर रहेगा।
मकर-
दूसरों की बातों में आकर अपनों से दूरियां बना लेंगे, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, आपकी उपयुक्त बात को बल मिलेगा, निराशा से बचें, महत्वपूर्ण कार्य योजना बनेगी।
कुम्भ-
वित्तीय मामले सुलझेंगे, ऐसी कोई बात मालुम होगी, जिससे आपके बाहर जाने की योजना बनेगी, स्वास्थ्य में थकान महसूस होगी।
मीन-
व्यापारिक सौदेबाजी लाभदायक रहेगी, पारिवारिक आयोजनों से प्रसन्नता होगी, विवाद पर संयम रखें, खर्च की अधिकता से मन अशांत रह सकता है।
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक दुबला पतला, किन्तु लम्बे कद का परिश्रमी, परोपकारी एवं न्यायप्रिय रहेगा, 32 वर्ष की आयु के बाद विशेष उन्नति होगी, राजकीय कार्यो में सफलता प्राप्त करेंगे, स्वाभिमानी तथा शिक्षा दीक्षा उत्तम होगी।
व्यापार भविष्य:
वैशाख शुक्ल पंचमी को आद्र्रा नक्षत्र के प्रभाव से जौ, चना, बाजरा, के भाव में तेजी होगी, गुड, खांड, में घटबढ़ रहेगी, सोना, चांदी, की चाल में सुधार होगा, सरसों तिल, तेल, में साधरण तेजी होगी। भाग्यांक 2354 है।
