Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Aaj Ka Rashifal : 01/07/2025 दिन मंगलवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ
    News

    Aaj Ka Rashifal : 01/07/2025 दिन मंगलवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ

    By Tv 36 HindustanJuly 1, 2025No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    . 🌹 श्री राधे कृष्णा 🌹
    🕉️ जय जय श्री राधारमण🕉️

    ⚜️««« दैनिक पंचांग व राशिफल »»»⚜️

    1 जुलाई 2025, मंगलवार

    कलियुगाब्द……………………5127
    विक्रम संवत्…………………..2082
    शक संवत्………………………1947
    रवि…………………………..उत्तरायण
    मास……………………………..आषाढ़
    पक्ष……………………………….शुक्ल
    तिथी……………………………….षष्ठी
    प्रातः 10.23 पर्यंत पश्चात सप्तमी
    सूर्योदय…….प्रातः 05.45.10 पर
    सूर्यास्त……..संध्या 07.16.02 पर
    सूर्य राशि……………………..मिथुन
    चन्द्र राशि……………………….सिंह
    गुरु राशि………………………मिथुन
    नक्षत्र…………………पूर्वाफाल्गुनी
    प्रातः 08.51 पर्यंत पश्चात उत्तराफाल्गुनी
    योग……………………….व्यतिपात
    संध्या 05.15 पर्यंत पश्चात वरिघ
    करण…………………………तैतिल
    प्रातः 10.23 पर्यंत पश्चात गरज
    ऋतु…………………….(शुचि) ग्रीष्म
    दिन………………………….मंगलवार

    🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
    01 जुलाई सन 2025 ईस्वी ।

    ⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
    दोप 12.03 से 12.57 तक ।

    👁‍🗨 राहुकाल :-

    दोप 03.51 से 05.31 तक ।

    🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-

    मिथुन
    04:45:34 06:59:17
    कर्क
    06:59:17 09:15:26
    सिंह
    09:15:26 11:27:15
    कन्या
    11:27:15 13:37:55
    तुला
    13:37:55 15:52:33
    वृश्चिक
    15:52:33 18:08:42
    धनु
    18:08:42 20:14:19
    मकर
    20:14:19 22:01:25
    कुम्भ
    22:01:25 23:34:57
    मीन
    23:34:57 25:06:09
    मेष
    25:06:09 26:46:54
    वृषभ
    26:46:54 28:45:34

    🚦 दिशाशूल :-

    उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।

    ☸ शुभ अंक………………..8
    🔯 शुभ रंग………………..लाल

    ✡ चौघडिया :-

    प्रात: 09.050 से 10.46 तक चंचल
    प्रात: 10.46 से 12.26 तक लाभ
    दोप. 12.260 से 02.07 तक अमृत
    दोप. 03.47 से 05.28 तक शुभ
    रात्रि 08.28 से 09.47 तक लाभ ।

    📿 आज का मंत्र :-
    ॥ ॐ आंजनेय नमः॥

    📢 संस्कृत सुभाषितानि :-
    श्रीमद्भगवतगीता (द्वादशोऽध्यायः – भक्तियोग:) –
    क्लेशोऽधिकतरस्तेषा- मव्यक्तासक्तचेतसाम् ।
    अव्यक्ता हि गति- र्दुःखं देहवद्भिरवाप्यते ॥१२- ५॥
    अर्थात :
    उन सच्चिदानन्दघन निराकार ब्रह्म में आसक्त चित्तवाले पुरुषों के साधन में परिश्रम विशेष है क्योंकि देहाभिमानियों द्वारा अव्यक्तविषयक गति दुःखपूर्वक प्राप्त की जाती है॥5॥

    🍃 आरोग्यं :–
    जीरा के फायदे :-

    मानव शरीर में विभिन्न कारणों से गंदे तत्व आ जाते हैं जिन्हें शरीर पसीने और फुंसियों के रूप में बाहर निकालता है। जीरे का नियमित इस्तेमाल शरीर की शोधन की प्रक्रिया को तेज करता है और ऐसी गंदगियाँ मुंहासों और फुंसियों के तौर पर बाहर नहीं आती। इस तरह जीरे के सेवन से त्वचा साफ और सुंदर बनी रहती है।

    यदि आप बाल झड़ने की समस्या से ग्रसित हैं तो जीरा उसके लिए एक सही उपाय की तरह देखा जा सकता है। इसके लिए आप बाल धोने के बाद काला जीरा का तेल उस जगह पर लगाएं जहां बालों की संख्या निरंतर कम हो रही हो। ऐसा रोजाना करेंगे, तो जल्दी असर दिखाई देगा। इससे बाल घने और लंबे भी होते हैं।

    ⚜ आज का राशिफल :-

    मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश ही कर पाएंगे। प्रेमी के साथ विचारों को साफ प्रकट करने से गलतफ़हमियां दूर होंगी। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ सकती हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिल सकती हैं। बेरोजगार हैं तो आपको अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आपके जीवन की बहुत सारी परेशानियों का हल निकलेगा। दिन में व्यस्त , शाम तक आराम के साथ स्वास्थ्य सुधार भी होगा।

    वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

    आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश हो जायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपको लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

    मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

    आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आप जीवनसाथी के साथ कोई मन की बात शेयर कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है, आपका पूरा ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा।

    कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

    आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपको पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करना चाहिए। बातचीत करते समय आपको अपने वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। मेहनत करने पर आपका काम सफल हो जायेंगे। धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी।

    सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम कर सकते हैं। आपको किसी सामाजिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के विद्यार्थियों को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं या कहीं से आते हुए पैसे में भी रूकावटे आ सकती है। इसलिए किसी भी तरह के लेन देन से बचें।

    कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

    आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के जो लोग समाज सेवा से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपकी प्लानिंग सक्सेस होगी। प्रेमी से उपहार मिलेगा, जिससे रिश्तें और मजबूत होंगे। बिजनेस में मनचाही सफलता मिलेगी।

    तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

    आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग पहचान बनाने में आपकी मदद करेगा। पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। आपके कुछ काम समय से पूरे ना होने में परेशानी आ सकती है, इसलिए अपना पूरा ध्यान काम पर बनाये रखें। ऑफिस में कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है, इससे बिल्कुल परेशान ना हो। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। सेहत का खास ख्याल रखें।

    वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

    आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगो के प्रमोशन की बात हो सकती है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी। अगर आप डेकोरेशन बुकिंग का काम करते हैं, तो आपको किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आदेश मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। दिन बहुत अच्छा बीतेगा।

    धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

    आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के प्रेमियों के लिए दिन बढ़िया है आपको साथ समय बिताने का मौका मिलगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर आपको प्राप्त होगा। कार्यों में माता-पिता सहयोग आपको तरक्की की राह पर ले जायेगा।

    मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

    आपका दिन उत्तम रहेगा। आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है। आप दोस्तों के साथ खुशियां मनाएंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। आपके सारे काम एक के बाद एक बनते जायेंगे। ऑफिस में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

    कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

    आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। कार्यालय में अधिकारी आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के प्रेमियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में कार्य समय से पूरा कर लेंगे। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही दूसरों से उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। दिन खुशी भरा बीतेगा।

    मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

    आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। आपका काम आसानी से सफल हो जायेगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए आपको मेहनत कर के सफलता हासिल करनी चाहिये।

    ☯ आज मंगलवार है अपने नजदीक के मंदिर में संध्या 7 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में अवश्य सम्मिलित होवें |

    ।। 🐚 शुभम भवतु 🐚 ।।

    🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय 🚩🚩

    🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩

    पं. गिरीश पाण्डेय
    एस्ट्रो-गुरू, भागवत-व्यास
    एस्ट्रो- सेज पैनल -मेंबर
    सचिव पुरोहित मंच
    ज़िला- महासमुन्द छ.ग.
    संपर्क सूत्र – 7000217167
    संकट मोचन मंदिर
    मण्डी परिसर,पिथौरा

    कुंडली संबंधी कार्यों के लिए संपर्क करें
    (शुल्क -५०१/-)

    Post Views: 1,160

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleश्रम वीरों से संवाद कर 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने सभी मिलकर कार्य करें: केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे
    Next Article रेलवे के AC और नॉन एसी क्लास के किराए में बढ़ोतरी, आज से लागू होंगी बढ़ी हुई कीमतें, जानें कितना हुआ इजाफा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

    February 25, 2026

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?