Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल 02/08/2023
    समाचार

    आज का राशिफल 02/08/2023

    By Tv 36 HindustanSeptember 2, 2023No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि 

    गणेशजी कहते हैं कि आपके प्रेम संबंधों में काफी जटिलता आएगी और कई मुद्दों पर आपको आज ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। हालांकि, आपको यह एहसास होगा की इन मुद्दों पर ध्यान देने की वजह से आप में उच्च स्तर की समझ विकसित होगी और साथ ही साथ कुछ अनसुलझे पहलु भी स्पष्ट होंगे। यह आपको पारदर्शी संबंध बनाने की शक्ति देंगे। 

    भाग्यशाली रंग : गुलाबी

    भाग्यशाली अंक : 13

    वृषभ राशि 

    गणेशजी कहते हैं कि ये समय अपने रिश्ते में सकारात्मक प्रकृति के बदलाव की योजना के लिए सही है। आप इसे अगले स्तर तक ले जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहल आपको करनी होगी। आप स्वाभाविक रूप से मितभाषी और शर्मीले हैं और इसी कारण आपका साथी आपकी सच्ची भावना को समझ नहीं पा रहा और अधर में है। बस अपनी दिल की बात सुनें और सारा अविश्वास आपके रिश्तो से गायब हो जाएगा। 

    भाग्यशाली रंग : ऑरेंज

    भाग्यशाली अंक : 9

    मिथुन राशि 

    गणेशजी कहते हैं कि ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है कि आपको काफी मुश्किल वक्त से गुजरना पड़ सकता है लेकिन यह समय वास्तव में इतना बुरा नहीं होगा। आप हाल फिलहाल ही किसी की और आकर्षित हुए हैं लेकिन आप दोनों ही एक दुसरे को अभी अधिक महत्व नहीं दे रहे। आप उनके बारे में सोचते हैं और अगर आप छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर सकें तो यह आपके लिए जिंदगी का यादगार रिश्ता बन सकता है।

    भाग्यशाली रंग : काला

    भाग्यशाली अंक : 5

    कर्क राशि 

    गणेशजी कहते हैं कि अपने रोमांटिक पार्टनर के साथ बिताने के लिए समय बेहतरीन है क्योंकि आपका पार्टनर आप पर प्यार बरसायेगा। उनका सारा ध्यान आप पर रहेगा। उनकी सारी बातों को उसी तरह समझें जिस तरह का उद्देश्य लेकर वे कही गई हैं और आलोचना किए बिना इस का मजा लें। जब आपके पार्टनर का मूड रोमांटिक हो तो व्यर्थ की जिद करने या बीती दर्दभरी बातें याद करने से बचें। आपको भी उनसे इतनी ही अंतरंगता से पेश आना चाहिए।

    भाग्यशाली रंग : पीला

    भाग्यशाली अंक : 11

    सिंह राशि 

    गणेशजी कहते हैं कि आज जो अकेले हैं उनकी किस्मत उनका काफी साथ देगी। आपको अपना साथी आध्यात्मिक या खेलों से सम्बंधित जगहों पर मिल सकता है। जो पहले से किसी के साथ सम्बन्ध में हैं, उन्हें कुछ दिनों के लिए इससे अवकाश लेकर ऐसी चीजों के लिए समय निकालना चाहिए जिसके लिए सामान्यत उन्हें समय नही मिल पाता और जो उनके मनपसंद काम हैं। कभी कभी दो लोगों को एक दूसरे के साथ की कीमत अलग रहकर समझ में आती है।

    भाग्यशाली रंग : जामुनी

    भाग्यशाली अंक : 3

    कन्या राशि 

    गणेशजी कहते हैं कि आज आपको अपने साथी से बहुमूल्य सलाह मिल सकती है। हो सकता है की ये आपको सुनने में अच्छा न लगे, लेकिन आप अपनी तरफ से उसे अच्छी तरह से सुनने के लिए प्रयासरत रहेंगे। यह आप के लिए काफी महत्व वाली बात हो सकती है। यह वित्तीय मामला या आपके कैरियर या आपके परिवार से संबंधित हो सकता है। आपके लिए ये जरूरी है, की इस सलाह को नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। 

    भाग्यशाली रंग : भूरा

    भाग्यशाली अंक : 1

    तुला राशि 

    गणेशजी कहते हैं कि ग्रहों की स्थिति आपकी लव लाइफ के लिए बिलकुल उपयुक्त है। अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर मजे करना न भूलें। आप जहां सोच भी नही सकते, ऐसी किसी जगह पर आपके लिए डेटिंग और सम्बन्ध बनाने का मौका मिल सकता है। इसलिए आपको अब सभी से मिलने जुलने की जरूरत है। यह समय उस पिछले सम्बन्ध को भी आगे बढाने के लिए सही है जिसके बारे में आपके दिमाग में काफी संदेह थे।

    भाग्यशाली रंग : हरा

    भाग्यशाली अंक : 4

    वृश्चिक राशि 

    गणेशजी कहते हैं कि आपका रुख अपनी लव लाइफ के प्रति काफी नरम है फिर भी आपको कई बार ऐसे स्थितियों का सामना करना पड़ जाता है जहां लोगों की बातें और भावनाएं आपको सच्ची नहीं लगती। आप ऐसे लोगों से बहुत प्रभावित नहीं होंगे। ऐसे लोगों से आपको सच्चे प्यार की उम्मीद करनी भी नही चाहिए। हां, वे आपके अच्छे दोस्त जरूर बन सकते हैं।

    भाग्यशाली रंग : सुनहरा

    भाग्यशाली अंक : 7

    धनु राशि 

    गणेशजी कहते हैं कि आपकी सुन्दरता आज हर किसी को सम्मोहित करेगी। आपके पास अपने पहले पार्टनर के पास जाकर उनकी खबर लेने का अच्छा मौका होगा लेकिन ध्यान रखें कि उनके पास वापस न लौटें। गए समय को जाने देना ही ठीक होता है । आपका कोई दोस्त आपसे अपनी लव लाइफ के बारे में मदद मांग सकता है लेकिन उसके चक्कर में पड़कर अपनी लव लाइफ को न भूलें।

    भाग्यशाली रंग : लाल

    भाग्यशाली अंक : 5

    मकर राशि 

    गणेशजी कहते हैं कि आपको अपने पार्टनर के करीब आने के लिए थोड़ा नम्र और ख्याल रखने वाला बनना होगा। वह इस समय किसी बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे पर काम कर रहे हैं। आपको उन्हें प्रेरणा और हिम्मत देने की जरूरत है ताकि वह आपके साथ अपनी सब बातें बांट सकें। अगर आप इस वक़्त उनका साथ देते हैं तो इससे आपके रिश्ते पर लम्बे समय तक टिकने वाला प्रभाव पड़ेगा।

    भाग्यशाली रंग : नीला

    भाग्यशाली अंक : 15

    कुंभ राशि 

    गणेशजी कहते हैं कि ग्रहों की स्थिति दर्शाती है कि आपके रास्ते में कोई बड़ी बाधा आने वाली है। इससे आपकी लव लाइफ और करियर दोनों ही प्रभावित होंगे। इस समय जरूरी है कि आप अपने पार्टनर की बातों और शब्दों पर भावनात्मक प्रतिक्रियाएं न दें। इसके स्थान पर, उनकी हर भाव भंगिमा को निष्पक्ष होकर जांचें, इससे आपको सही फैसले लेने में मदद मिलेगी।

    भाग्यशाली रंग : बैंगनी

    भाग्यशाली अंक : 2

    मीन राशि 

    गणेशजी कहते हैं कि आपको यह बात माननी ही होगी कि चाहे किसी रिश्ते में खूब सारा प्यार हो लेकिन फिर भी उसे टिकने के लिए कोई ठोस आधार जरूर चाहिए। केवल प्यार होना ही काफी नहीं है, आपको इसका अनुभव अपने पार्टनर को कराना भी होगा। आप पिछले कुछ समय से प्यार दिखाने से परहेज कर रहे हैं, अगर आपने अपनी इस आदत को नहीं सुधारा तो आपके पार्टनर सोचेंगे कि अब आपकी उनमें कोई रुचि नहीं रह गई है, हो सकता है कि आपको छोड़ने के बारे में सोचें।

    भाग्यशाली रंग : सफेद

    भाग्यशाली अंक : 8

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article“चंद्रलोक छोड़ो, मोदी को सूर्य लोक पहुंचाओ, दुनिया में नाम बनाओ”, लालू यादव ने कहा….
    Next Article बड़ा फेरबदल,14 IAS अफसरों का तबादला, देखें लिस्ट….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…

    February 18, 2026

    मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…
    • मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…
    • अब पहले बैटिंग करेगी भारत, प्लेइंग इलेवन में हुआ बड़ा बदलाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?