Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल ,12 फरवरी 2023
    शीर्ष आलेख

    आज का राशिफल ,12 फरवरी 2023

    By Tv 36 HindustanFebruary 12, 2023No Comments8 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)आज आप जिस भी कार्य को हाथ मे लेंगे उसी में लापरवाही दिखाएंगे। घर के बुजुर्ग अथवा अधिकारी वर्ग आपसे नाराज होंगे लेकिन दयालुता भी दिखाएंगे। कार्य व्यवसाय की स्थिति गंभीर रहेगी लाभ के अवसर हाथ आते आते निकल सकते है। आज आपकी मानसिकता कम समय मे अधिक धन कमाने की रहेगी इसमें हानि-लाभ की परवाह किये बिना जल्दबाजी दिखाएंगे। मध्यान तक धैर्य धारण करें इसके बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। रुके कार्यो में गति आने के साथ ही नये लाभ के अनुबंध भी मिलेंगे। महिलाये किसी के ऊपर जली भुनी रहेंगी घर मे अशांति का कारण भी बन सकती है। बुजुर्गो से मतभेद का परिणाम हानिकर होगा।

    वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज भी परिस्थिति आपके पक्ष में रहेगी लेकिन आज आपका स्वभाव पल पल में बदलेगा कही सुनी बातो पर आंख बंद करके विश्वास ना करें अन्यथा शांत दिनचर्या खराब होगी। हाथ खुला रहेगा धन आने के साथ ही जाने के रास्ते बना लेगा। दौड़ धूप अधिक रहने से शारीरिक शिथिलता बनेगी। मध्यान के बाद किसी अभीष्ट सिद्धि के योग बन रहे है आलस्य ना करें अन्यथा लाभ से वंचित रह सकते है। प्रियजनों के साथ आनंद के क्षण बिताने का समय मिलेगा। घर मे स्थिति सामान्य रहेगी। आज आर्थिक मामलों के प्रति बेपरवाह भी रहेंगे। आवश्यक कार्य संध्या से पहले करले इसके बाद विघ्न बाधा के योग बनने लगेंगे।

    मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज आप अपनी बुद्धि विवेक का कुछ अधिक प्रयोग करेंगे सही दिशा में जा रहे कार्य अथवा किसी व्यक्ति विशेष को भी संदेह की दृष्टि से देखना झगड़े का कारण बन सकता है। अतिआत्मविश्वास आज अवश्य ही कुछ का कुछ उल्टा ही करेगा। जिस भी कार्य को करेंगे उसमे भाग दौड़ अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक करनी पड़ेगी। काम धंधा लाभ की अपेक्षा हानि ही अधिक करायेगा। धन को लेकर मन विचलित रहेगा। आज आप अपने जीवनी की समीक्षा भी करेंगे जिससे मन हीनभावना से ग्रस्त रहेगा। व्यावसायिक अथवा अन्य पारिवारिक-धार्मिक कारणों से यात्रा के योग बनेंगे टालने के प्रयास करें। सेहत में उतारचढ़ाव लगा रहेगा स्नायु तंत्र कमजोर रहने से विविध समस्या उपजेगी।

    कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज आपके स्वभाव में अहम की भावना रहेगी आदत अनुसार गुस्सा भी अधिक रहने के कारण जहां भी जाएंगे वही का वातावरण खराब करेंगे। अपने कार्य निकालने के लिये गलत तरीके अपनाने से नही डरेंगे। घर मे भाई बंधुओ से धैर्य की कमी के चलते किसी ना किसी बात पर मतभेद होने की संभावना है मामूली बात को बढ़ाने से परिणाम गंभीर भी हो सकते है। व्यवसाय में सोचने में वक्त खराब ना करें जोभी निर्णय लेना है शीघ्र ही लें लाभ के अवसर अनिर्णायक स्थिति के कारण हाथ से निकल सकते है। महिलाओं को गुस्से पर काबू रखने की अधिक आवश्यकता है। बात-बात पर नाराज होने से घर का वातावरण अस्त-व्यस्त हो सकता है।

    सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज दिन के पूर्वार्ध की अपेक्षा मध्यान के बाद का समय बेहतर रहेगा। आर्थिक एवं अचल संपत्ति के लिये समय शुभ है। कई दिनों से अटके किस कार्य के पूर्ण होने से धन लाभ होगा। पैतृक अथवा अन्य सम्पति से भी लाभ के योग बन रहे है। आज आप अपने मन की बात मन मे ही रखें सार्वजनिक होने पर कुछ ना कुछ हानि हो सकती है। महिलाओं की भावनाएं आज पल-पल में बदलेंगी जिससे सही निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। बड़े लोगो से स्वार्थ सिद्धि पूर्ण कर लेंगे। पति पत्नी मे गरमा गरमी हो सकती है विवेकि व्यवहार अपनाए। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। खर्च सोच समझ कर ही करें। मानसिक चिंताओं को छोड़ सेहत आज ठीक रहेगी।

    कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज के दिन आपकी संतोषी प्रवृति रहेगी धन अथवा सम्मान पाने की इच्छा रहने पर भी इसके लिए ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगे सहज रूप से जितना मिले उससे संतोष हो जाएगा। महिलाये भी सीमित साधनों से काम चला लेंगी। कोई अप्रिय कार्य करने की ग्लानि रहेगी। आमदनी स्थिर रहेगी संचित कोष से खर्च चलाने पड़ेंगे। विपरीत लिंगीय वर्ग से आकर्षण बढेगा। प्रेम प्रसंगों में खटास आएगी। संताने जिद पर अड़ेंगी जिससे घर मे अशांति फैलेगी। असंयमित दिनचार्य के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल होने की संभावना है। बुजुर्गो की चिंता रहेगी। मित्र परिचितों के साथ संध्या के समय मौज शौक पूरे करेंगे परन्तु रंग में भंग पड़ने वाली स्थिति बन सकती है सतर्क रहें।

    तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज का दिन पिछले कुछ दिनों की तुलना में हर प्रकार से बेहतर रहेगा। आज आपका स्वभाव लापरवाहों जैसा रहेगा। अन्य लोगो को दुविधा में डाल स्वयं अपने मे मस्त रहेंगे। कार्य व्यवसाय में अव्यवस्था सुधारने में समय खराब होगा फिर भी लाभ आज किसी ना किसी रूप में अवश्य हो जाएगा। सह कर्मीयो के मनमानी व्यवहार के कारण क्रोध आएगा फिर भी स्थिति बिगड़ने नही देंगे। हाथ खुला होने से धन ज्यादा देर टिकेगा नही। उधारी के व्यवहार भूल से भी ना करें अन्यथा उलझने बढ़ेंगी। सामाजिक व्यवहार दिखावा मात्र ही रहेंगे। परिवार में सुख शान्ति की अनुभूति होगी लेकिन महिला वर्ग का स्वभाव अचानक बदल सकता है सतर्क रहें।

    वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज के दिन धैर्य रखने की आवश्यकता है। आज आपके अधिकांश कार्य बनते बनते बिगड़ने से मन मे नकारात्मक भाव उत्पन्न होंगे। आप जहां से लाभ की संभावनाए लगाये रहेंगे वहां से ही अचानक हानि के समाचार मिलने से मन दुखी होगा। पूर्व में किये गलत आचरण का फल आज किसी ना किसी रूप में भोगना पड़ेगा। कारोबार में आज जोखिम भूल कर भी ना लें नाही ही किसी से उधार संबंधित व्यवहार करें। पारिवारिक वातावरण भी आज अस्त-व्यस्त ही रहेगा घर मे मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहने के कारण दवाओं पर धन खर्च करना पड़ेगा। महिलाये शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगी स्वभाव में चिड़चिड़ा पन रहने से छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाएंगी।

    धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि कराएगा लेकिन किसी के बहकावे में आकर आप स्वयं ही अपने लिए परेशानी खड़ी कर सकते है सावधान रहें। स्वार्थी लोग आपके संपर्क में अधिक रहेंगे इनसे किसी भी आवश्यकता पूर्ति की उम्मीद ना रखें। आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे आरम्भ में लाभ-हानि को लेकर भ्रम पैदा होगा परन्तु शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट होने लगेगी। लाभ कमाने के लिए आपको जोखिम लेना ही पड़ेगा इसका परिणाम आपके पक्ष में ही रहेगा। व्यवसाय से जुड़ी महिलाओ को पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में सम्मिलित होना पड़ेगा। छोटी मोटी व्याधि लगी रहेगी।

    मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज के दिन आपको परिजनों का प्रत्येक कार्य मे समर्थन मिलेगा। दिन के आरम्भ में शुभ समाचार मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आज आपके दैनिक कार्य अन्य दिनों से पहले पूर्ण होंगे। व्यवसाय में भी उन्नति के योग बन रहे है व्यवसाय को नया रूप देने की योजना बनायेंगे। धन से ज्यादा व्यवहार को महत्त्व देंगे इसके परिणाम स्वरूप परिजनों के साथ बाहर के लोगो का भी स्नेह मिलेगा। नौकरी वालो की काम के सिलसिले से यात्रा हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर आज बहस से बचें। आर्थिक उलझने दिन के मध्यान तक परेशान करेंगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। महिलाओ की फरमाइश पूरी होने पर प्रसन्न रहेंगी। मनोरंजन के अवसर मुश्किल से ही मिलेंगे।

    कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज आपको मध्यान तक धैर्य से कार्य करने की सलाह है दोपहर बाद सेहत संबंधित समस्या कम रहेंगी। कार्य व्यवसाय के प्रति कम ही गंभीर रहेंगे धार्मिक कार्यो के प्रति रुचि रहेगी लेकिन कोई ना कोई व्यवधान आने से समय कम ही दे पाएंगे। व्यवसायी वर्ग दिन के आरम्भ में आलसी रहेंगे दोपहर बाद किसी कार्य के बनने से प्रसन्न होंगे। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे स्वयं अथवा सहकर्मी की खराब सेहत बाधा डालेगी। आर्थिक लाभ के लिये इंतजार करना पड़ेगा संध्या के आस-पास होगी वह भी अनर्गल कार्यो में खर्च हो सकती है। महिलाये शारीरिक अकड़न अथवा नसों में विकार आने से असहज रहेंगी। यात्रा का मन बन रहा है तो फिलहाल स्थगित रखें।

    मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज आपकी दिनचार्य अनर्गल प्रवृतियों में खराब होगी। सेहत प्रातः काल से ही नरम रहेगी कुछ करने का मन नही करेगा स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से आसपास का वातावरण आपके कारण अशान्त रहेगा। परिजनों की असंतोषी प्रवृति के कारण भी घरेलू वातावरण लगभग खराब ही रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा अन्य लोगो के आश्रित रहना पड़ेगा फिर भी जरूरत के अनुसार लाभ अवश्य हो जायेगा। किसी भी महत्त्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले एक बार लाभ हानि की समीक्षा अवश्य करें।महिलाये आज व्यवहार संयमित रखें मान हानि की संभावना है। आडम्बर के ऊपर खर्च होगा।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमां को ‘लव यू’ कहकर डैम में कूद युवक ने दे दी जान, तीन दिन बाद मिला शव, जाने क्या है वजह…
    Next Article आत्मघाती हमले में चार सैनिक मारे गए , 22 अन्य घायल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    धान खरीद में प्रदेश का ‘डेटा-संचालित मॉडल’, एआई टेक्नोलॉजी के ज़रिए कायम की मिसाल…

    March 5, 2026

    अब Weight loss ऐसे करें सुबह नाश्ते में शुरू करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें खाना, तेजी से घटेगा वजन…

    March 5, 2026

    कलियुग में बस एक काम कर लो, जीवन बदल जाएगा, प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसा उपाय जो हर दुख मिटा सकता है…

    March 5, 2026

    राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…

    March 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • धान खरीद में प्रदेश का ‘डेटा-संचालित मॉडल’, एआई टेक्नोलॉजी के ज़रिए कायम की मिसाल…
    • अब Weight loss ऐसे करें सुबह नाश्ते में शुरू करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें खाना, तेजी से घटेगा वजन…
    • कलियुग में बस एक काम कर लो, जीवन बदल जाएगा, प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसा उपाय जो हर दुख मिटा सकता है…
    • राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…
    • बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?