Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल 23 सितंबर 2022: मेष, सिंह और मकर राशि के जातकों का होगा रुका हुआ काम पूरा, जानिए बाकी राशियों का हाल
    राष्ट्रीय

    आज का राशिफल 23 सितंबर 2022: मेष, सिंह और मकर राशि के जातकों का होगा रुका हुआ काम पूरा, जानिए बाकी राशियों का हाल

    By Tv 36 HindustanSeptember 23, 2022No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। रियल स्टेट से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आज आपको कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। आपके परिवार के किसी सदस्य का कोई रूखा व्यवहार आज आपको पसंद नहीं आएगा,लेकिन फिर भी आपको उनकी बात को सुननी व समझनी होगी। आज आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे,लेकिन कभी-कभी लोग इसे आपका स्वार्थ भी समझ सकते हैं, इसलिए किसी की मदद बहुत ही सोच विचारकर करें।

    वृष राशि
    आज का दिन आपके लिए नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए परेशानियों से छुटकारा दिलवाने वाला रहेगा। आज आपको थकान,सिरदर्द,बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। व्यापार के मामले में आज आपको किसी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। व्यवसाय में आपको आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिनको पहचान कर आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको आज किसी नए वाहन की खरीदारी करना भी उत्तम रहेगा,लेकिन किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या के लिए आप थोड़ा चिंतित रहेंगे।

    मिथुन राशि
    आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कुछ बेवजह के खर्चे चिंता में डाल सकते हैं,लेकिन परेशान ना हो। आज कुछ खर्चे आपको मजबूरी में करने ही पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर आप गहरा सोच विचार करेंगे और कुछ धन भविष्य के लिए भी संचय कर सकते हैं। आपको आज किसी बड़े निवेश में हाथ डालने से बचना होगा। परिवार में सुख शांति बनाए रखने के लिए आज आपको कुछ लोगों की बातों को नजरअंदाज करना होगा। यदि आपका कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो,तो उसमें भी संयम बनाए रखें।

    कर्क राशि
    आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में उत्तम रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था,तो उसमें आज सुधार हो सकता है। भाग्य के भरोसे यदि आपने किसी काम को खोला,तो उसमें आप अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी,क्योंकि उन्हें कोई ऐसा काम सौंपा जाएगा,जिसमें उन्हें अपने जूनियर से मदद लेनी पड़ सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था,तो आज वह भी आपको वापस मिल सकता है।

    सिंह राशि
    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने घर में यदि कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो,तो आप उसमें व्यवहार को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे और कामकाज के सिलसिले में आज आपको किसी परिजन से मेल मिलाप करने जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपको आज माताजी से बातचीत करते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपको उनकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको आज अपनी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आपका ध्यान आज आध्यात्मिक कार्यों की ओर भी बढ़ेगा।

    कन्या राशि
    आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके कुछ शत्रु कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको बचना होगा। यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला चल रहा है,तो उसमें आज आपको अपने किसी मित्र से मदद लेनी होगी। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है,जिसको आपको बहुत ही सावधानी से पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप लोगों से मेलजोल बढ़ाने में भी कामयाब रहेंगे।

    तुला राशि
    आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है,जिसमें वह अवश्य जाएं,क्योंकि वह उनके लिए लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति को लेकर आज आप संतुष्ट रहेंगे,क्योंकि आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप खर्चे भी दिल खोल कर करेंगे। विद्यार्थियों को यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिले,तो अवश्य लें,लेकिन उन्हें अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा।

    वृश्चिक राशि
    आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ नई समस्याएं लेकर आएगा। आप अपने मन में चल रहे तनाव के कारण आपके निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी और आपको समझ नहीं आएगा कि मैं किस काम को करूं और कैसे ना करूं,इसलिए आज आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना होगा,नहीं तो वह बाद में आपके लिए गलत साबित हो सकता है। आज आप अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। आपकी स्वास्थ्य संबंधित समस्या में आज सुधार हो सकता हैं,लेकिन यदि समस्या ज्यादा हो,तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। दोस्तों के साथ आज आप किसी पार्टी में सम्मिलित हो सकते हैं।

    धनु राशि
    आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छे काम से अपने सीनियर्स का दिल जीतकर प्रसन्नता हासिल करेंगे। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें अपने परिवार के सदस्यों को साथ लेकर जाएं,तो आपको उनके मन में चल रही समस्याओं को जानने का मौका मिलेगा। पिताजी की सेहत को लेकर आज आप कुछ परेशान हो सकते हैं। आपकी आज किसी संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी।

    मकर राशि
    आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहेगा। आपको कुछ घरेलू समस्याओं के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा,जिसका असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई बेहतर अवसर प्राप्त होगा। आज किसी काम के पूरा ना होने के कारण आप परेशान तो रहेंगे,लेकिन आप उसे बार-बार करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कोई निवेश आज बहुत ही सावधानी से करें,नहीं तो आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है।

    कुंभ राशि
    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलती दिख रही है। आप मन से स्वस्थ रहने के कारण आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहेगी, जिसे आपको अच्छे कामों में लगाना होगा। धन संबंधित कोई मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था,तो वह भी आज सुलझ सकता है। आप काम की अधिकता होने के कारण परिवार के सदस्यों को समय कम दे पाएंगे, लेकिन वह आपकी इस बात को समझेंगे।

    मीन राशि
    आज के दिन आपको भाग्य का साथ मिलने से आपकी मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकती हैं। आपको यदि कोई स्वास्थ्य समस्या घेरे हुए थी,तो उसमें आज काफी हद तक सुधार होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का आज आपको मौका मिलेगा,जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आपको कोई चिंता सता रही थी,तो वह आज समाप्त होगी,क्योंकि वह पहले से सुदृढ़ होगी।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजीभ जल जाए तो तुरंत करें यह उपाय…
    Next Article अवैध प्लाटिंग से जुड़े 45 खसरे ज़िला प्रशासन ने किए ब्लाक भू माफियाओ में हड़कंप,अभनपुर और उरला में लगभग 29 एकड़ जमीन की खरीदी-बिक्री प्रतिबंधित
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…

    March 10, 2026

    ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…

    March 10, 2026

    थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…

    March 10, 2026

    केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…
    • ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…
    • थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…
    • केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…
    • स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: 10 घंटे तक चलेगी बहस, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?