Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल 26 सितंबर 2022 : नवरात्रि के पहले दिन वृष, मिथुन समेत इन 4 राशि के जातकों के चमकेंगे भाग्य, मां दुर्गा की कृपा से सारे कष्टों का होगा नाश, जानिए सभी राशियों का राशिफल …
    जीवन शैली

    आज का राशिफल 26 सितंबर 2022 : नवरात्रि के पहले दिन वृष, मिथुन समेत इन 4 राशि के जातकों के चमकेंगे भाग्य, मां दुर्गा की कृपा से सारे कष्टों का होगा नाश, जानिए सभी राशियों का राशिफल …

    By adminSeptember 26, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : सभी 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी सोमवार से नवरात्रि प्रारंभ होने जा रहा हैं। नवरात्री में माँ दुर्गा की उपासना की जाती हैं। ऐसे में सच्चे निष्ठा से देवी की आराधना करने से सारे बिगड़े काम बन जाते हैं और कष्टों का नाश हो जाता हैं। आज मां अम्बे 4 राशि के जातकों पर मेहरबान रहेगी।

    मेष राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। मन परेशान हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक सुखों में का लाभ मिलेगाा। माता का सानिध्य मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परि‍वार में शान्ति एवं प्रसन्नता का माहौल रहेगा। गृह सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। संतान सुख का लाभ म‍िलेगा।

    वृष राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास भी करें। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम भी अधिक रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। चिकित्सा पर खर्च बढ़ सकते हैं। सहयोगि‍यों के प्रत‍ि नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। आय वृद्धि के साधन बनेंगे।

    मिथुन राशि- कारोबारी कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। वाणी में मधुरता रहेगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। तनाव से बचकर रहें।

    कर्क राशि- मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। म‍ित्रों के सहयोग से कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

    सिंह राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। सन्तान के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। भवन सुख की प्राप्ति होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता हैं। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। तनाव से बचें।

    कन्या राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार का साथ रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। माता का सहयोग एवं सान‍िध्‍य म‍िलेगा।

    तुला राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। भाइयों का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। आय के स्रोत बनेंगे।

    वृश्चिक राशि- अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। मन में उतार-चढ़ाव के भाव रहेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

    धनु राशि- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। माता का सानिध्य रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। तरक्की के योग भी बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में स्‍थान परिवर्तन हो सकता है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं।

    मकर राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। भवन सुख की प्राप्ति होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। शैक्षिक कार्यों में विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। मन अशान्त रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। भाइयों के सहयोग से कि‍सी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। लाभ के योग हैं।

    कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। संगीत में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अति उत्साही होने से बचें। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहें। कारोबार को गति मिल सकती है। शैक्ष‍िक कार्यों में मनचाही सफलता के योग बन रहे हैं।

    मीन राशि- परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। भाइयों का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति की प्राप्ति होगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से लाभ मिलेगा। पिता का साथ मिलेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगलती से दूसरे के खाते में ट्रांसफर हुए पैसे, तो एक ही झटके में ऐसे लाएं वापस, जानिए कैसे…
    Next Article DID सुपर मॉम विनर 2022 : हरियाणा में मजदूरी करने वाली वर्षा बुमरा बनीं विनर, ट्रॉफी संग जीता लाखों का ईनाम, कहा…
    admin
    • Website

    Related Posts

    Google का स्टोरेज हो गया फुल तो कोई टेंशन नहीं, ये ट्रिक्स आएंगे बहुत काम…

    October 22, 2025

    निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से लगातार 5 दिन बारिश के हालात, इन जिलों के लिए येलो…

    October 22, 2025

    नियद नेल्लानार से बदली यहां की तस्वीर दूर-दराज के गांवों तक पहुंची शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, मिले रोजगार के अवसर…

    October 22, 2025

    आप भी समझ लें सर्दियों में फ्रिज चलाने का तरीका, बचेगा बिजली बिल और बढ़ेगी लाइफ…

    October 22, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • Google का स्टोरेज हो गया फुल तो कोई टेंशन नहीं, ये ट्रिक्स आएंगे बहुत काम…
    • निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से लगातार 5 दिन बारिश के हालात, इन जिलों के लिए येलो…
    • नियद नेल्लानार से बदली यहां की तस्वीर दूर-दराज के गांवों तक पहुंची शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, मिले रोजगार के अवसर…
    • अब किसका बनता है आयुष्मान कार्ड किसका नहीं एक क्लिक में ऐसे करें पता…
    • आप भी समझ लें सर्दियों में फ्रिज चलाने का तरीका, बचेगा बिजली बिल और बढ़ेगी लाइफ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?