Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल : 27/01/2023
    समाचार

    आज का राशिफल : 27/01/2023

    By Tv 36 HindustanJanuary 27, 2023No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि

    आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज कार्यस्थल पर आपकी मेहनत से आपके कामों की पहचान होगी, जिससे आपको भविष्य में अच्छे लाभ के अवसर मिलेंगे। आपके व्यक्तित्व का विकास होगा और भविष्य में आपको प्रगति के अनगिनत मौके मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर भी लोग आपका सम्मान करेंगे। व्यापार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं पर आपकी बुद्धि से योजना को अच्छी ग्रोथ मिलेगी। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। और करियर में मनचाहे अवसर मिल सकते हैं।

    वृष राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। आपकी मेहनत आज रंग लाएगी, आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होने के योग हैं। आपको आपके कार्यक्षेत्र में आमदनी के नये अवसर मिल सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप जमीन या मकान में निवेश के लिए सोच सकते हैं, लेकिन आपको सोच समझकर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। परिवार में किसी बड़े आयोजन का प्लान बन सकता है, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। आज का दिन छात्रों के लिए बढ़िया है, कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

    मिथुन राशि

    आपके लिए आज का दिन लकी साबित होगा। आज आपके लिए आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरी में आपको पदोन्नति के साथ आपके मनपसंद जगह पर ट्रांसफर हो सकता है, यह खबर आज आपको मिल सकती है। पहले से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से आपको आज मुक्ति मिल सकती है और आप तरोताजा महसूस करेंगे।

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए आज मौके मिलने की संभावना है। प्राइवेट सेक्टर में जॉब करने वालों को नौकरी के लिए नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आपको कारोबार में आपको मेहनत के अनुसार बढ़ोतरी मिलेगी । प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रगति के नये रास्ते खुलेंगे। उन्हें करियर में लाभ मिल सकता है। आज आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे, बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास कर सकते हैं

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रह सकता है। आज आपकी कार्यक्षमता बहुत अच्छी रहेगी। आज अपने कार्यक्षेत्र में अपने साहस और पराक्रम से कुछ ऐसा करेंगे जिससे उच्च अधिकारी आपकी सराहना कर सकते हैं और आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। आज व्यापार से जुड़े लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है, बिजनेस में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप अपनी तंदुरुस्ती का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

    कन्या राशि

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। पब्लिक सेक्टर में काम करने वालों को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। आज व्यापारी वर्ग के लिए आमदनी बढ़ने की संभावना बन सकती है, आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी कल्याणकारी अभियान से जुड़ सकते हैं। आज आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा, आप दोनों की अंडरस्टैंडिंग बहुत अच्छी रह सकती है। आज आपका झुकाव अध्यात्म की ओर रह सकता है। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    तुला राशि

    आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा परन्तु आज आप अपने सेहत का विशेष ध्यान रखें। आज उनके लिए सफलता के योग बन रहें हैं। अपनी मेहनत और लगन से लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। आज नौकरीपेशा जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी । व्यवसाय से जुड़े लोगों को उनके व्यवसाय में प्रतिष्ठा और ख्याति मिलेगी। संतान के करियर से संबंधित कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आप प्रसन्न हो सकते हैं । आगे की पढ़ाई के लिए आप अपने बच्चे को किसी प्रतिष्ठित संस्थान में भेज सकते हैं।

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन सुख और शांति पूर्वक बीतेगा। आज आपकी पारिवारिक और मानसिक शांति बनी रहेगी। यदि आप अपनी नौकरी को बदलने की बात सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है प्रयास कर सकते हैं, निश्चित रूप से आपको अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। अचानक आप कहीं यात्रा का प्लान भी बना सकते हैं जिसमें धन खर्च हो सकता हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और आपका स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा।

    धनु राशि

    आज का दिन बेहतरीन रह सकता है। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप जीवन में कामयाबी की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपको नौकरी में जबरदस्त सफलता मिल सकती है। आज सहकर्मियों से भी आपको सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आज आपका वैवाहिक जीवन और स्वास्थ्य उत्तम रह सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ देने वाला हो सकता है। परीक्षार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है

    मकर राशि

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, आमदनी बढ़ सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं नौकरी करने वालों के लिए आज अच्छा दिन है, आमदनी के साधन बढ़ सकते हैं। आज आपको अपने कुटुम्ब का पूरा साथ मिलेगा। आज अपने निवास परिवर्तन की बात सोच सकते हैं । जीवनसाथी का पूरा सहयोग आज आपको मिल सकता है। आज कहीं यात्रा के संयोग भी बन रहे हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    कुंभ राशि

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, आज आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता लाएं तो अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य आज बहुत बढ़िया रह सकता है। आज आर्थिक मामलों में आपको अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी और व्यापार की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। आज के दिन तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। आज आपका जोश और उत्साह बढ़ेगा। लेखन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है, उन्हें किसी पुस्तक के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

    मीन राशि

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहा सकता है, आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए योगाभ्यास करें। आज परिश्रम करने वालों को उनके रोजगार में अच्छी सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल सिद्ध हो सकता है, परन्तु आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से ही लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशालोग विदेश यात्रा पर जा सकते है। आज प्रेम और वैवाहिक जीवन में आपको असीम सुख मिलेगा।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india Today's Horoscope : 27/01/2023
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारत की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की कार
    Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रुरल इंडस्ट्रियल पार्क का किया लोकार्पण…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल शनि देव की विशेष कृपा या परीक्षा जानिए आज का पूरा राशिफल सभी 12 राशियों के लिए…

    January 17, 2026

    अरुणाचल की थाप पर थिरके केंद्रीय मंत्री देसी अंदाज वायरल, लोग बोले- सादगी हो तो ऐसी…

    January 16, 2026

    क्या पानी में आपकी उंगलियां भी सिकुड़ जाती हैं जानें इसके पीछे का वो राज जो 99% लोग नहीं जानते हैं…

    January 16, 2026

    सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त संगम है शिव पुराणमुख्यमंत्री साय…

    January 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज का राशिफल शनि देव की विशेष कृपा या परीक्षा जानिए आज का पूरा राशिफल सभी 12 राशियों के लिए…
    • अरुणाचल की थाप पर थिरके केंद्रीय मंत्री देसी अंदाज वायरल, लोग बोले- सादगी हो तो ऐसी…
    • क्या पानी में आपकी उंगलियां भी सिकुड़ जाती हैं जानें इसके पीछे का वो राज जो 99% लोग नहीं जानते हैं…
    • सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त संगम है शिव पुराणमुख्यमंत्री साय…
    • आप शादी के कार्ड में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वैवाहिक जीवन में आती सकती हैं बड़ी बाधाएं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?