नई दिल्ली:– आज का दिन शनिवार है यह दिन सूर्य पुत्र शनिदेव और भगवान बजरंगबली की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है। कहते हैं कि, सप्ताह के हर दिन किसी ना किसी देवी-देवताओं की पूजा के लिए निर्धारित किए गए है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है यहां पर नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही दिन तय होते है। चलिए जानते हैं आज शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…
मेष राशि
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहने वाला है। कामकाज निपटाने के लिये किसी के सहयोग की जरूरत होगी। लाभ होने का योग है। यात्रा आदि का योग प्रबल रहेगा। प्रयत्नों में सफलता मिलेगी
वृषभ राशि
आज का दिन वृषभ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। दूसरों को अपने व्यक्तिगत मामलों में दखल का मौका न दें।
मिथुन राशि
आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। भौतिक सुख सुविधा में बढ़ोत्तरी संभव है। कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव व बर्चस्व बढे़गा। स्त्री जाति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। आर्थिक कार्यो में सुधार होगा।
कर्क राशि
कुछ लोग आपसे नजदीकी का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में सुधार होगा। अतिथि रावणमन का योग है। संयम से कार्य करें।
सिंह राशि
रूकी योजनाओं में गति देने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक परेशानी दूर होगी। हितकारी लाभदायक योजनायें बनेगी। उत्साह बना रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि कैरियर में आ रही बाधा दूरी होंगी। कम लाभ में भी संतोष रहेगा। उचित मार्गदर्शन मिलेंगे। मित्र आपकी मदद करेंगे।
तुला राशि
आज का दिन तुला राशि के जातको को स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की जरूरत हैं। स्वास्थ्य में उतार चढाव बना रहने से सेहत बिगड़ सकती है। मामूली बात पर मित्रों से कहासुनी होगी। मानसिक प्रसन्नता होगी। थोडे लाभ में भी संतोष रहेगा।
वृश्चिक राशि
आपके सहज स्वभाव का लोग गलत फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं। निकट संबंधियों का सहयोग रहेगा।मनचाही सफलता मिलेगी। कामकाज पूरा होगा।
धनु राशि
आपका कड़ा व्यवहार घर में कलह का कारण बन सकता है। विद्या पक्ष में उन्नति होगी। कामकाजी महिलाओं को अच्छी सफलता का योग है।
मकर राशि
आकस्मिक विस्तार की संभावना को बल मिलेगा। कामकाज की देरी से खिन्नता होगी। कोर्ट कचहरी के कार्यो में यथेष्ठ सफलता मिलेगी। कार्य की अधिकता रहेगी।
कुम्भ राशि
आप किसी बात को लेकर भयभीत हो सकते हैं। मित्रों का साथ रावणे बढ़ने की हिम्मत देगा। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से सहयोग मिलेगा।
मीन राशि
मित्रों से किया गया वादा निभाना मुश्किल होगा, नए काम की तलाश में सफलता मिलेगी। कामकाज के प्रति उत्साह बना रहेगा। व्ययभार की अधिकता रहेगी।
आज जन्म लिया बालक
आज जन्म लिया बालक सुन्दर सुशील मिलनसार और न्यायप्रिय होगा,भूमि भवन मकान आदि का सुख रहेगा, नौकरी आदि में सफलता मिलेगी माता का भक्त होगा। जन्म स्थान से दूर भाग्योदय होगा।
व्यापार-भविष्य:
आषाढ़ शुक्ल दशमीं को स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीपल खांड़ गेहॅू, सूत, जौ, चना, तिल, तेल, में तेजी होगी। वायदा विचार आज शेयर बाजारों के रूख पर व्यापार करना लाभदायक रहेगा। भाग्यांक 2559 है।