Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का भविष्यफल वसुमती योग से आज मेष, कर्क और तुला राशि को मिल रहा है ये लाभ…
    समाचार

    आज का भविष्यफल वसुमती योग से आज मेष, कर्क और तुला राशि को मिल रहा है ये लाभ…

    By Tv 36 HindustanMarch 25, 2025No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज का दिन मेष, कर्क और तुला राशि के जातकों के लिए वसुमती योग से लाभदायक रहेगा। दरअसल चंद्रमा का संचार आज दिन रात मकर राशि में उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा। जबकि चंद्रमा से तीसरे भाव में शुक्र और बुध जैसे शुभ ग्रह मौजूद रहेंगे। ऐसे में आज मंगलवार का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

    मेष राशि के लिए आज मंगलवार का दिन सुखद और आनंददायक रहेगा। आज आपके घर का वातावरण सुखद और अनुकूल रहेगा। आप आज घर की व्यवस्था पर ध्यान देंगे और इन पर धन भी खर्च करेंगे। आज आपको अपनी मां से हर मामले में सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी आपके आज प्रेम बना रहेगा। किसी मित्र या संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। नौकरी और कारोबार के लिहाज से भी दिन अच्छा है लेकिन भावुकता पर कंट्रोल करें।
    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

    वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलतादायक है लेकिन इनको कामयाबी पाने के लिए आज अधिक परिश्रम करना होगा। आज आपके घर किसी करीबी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार के लोग खुश नजर आएंगे। आपको घर बड़े बुजुर्गों से सहयोग और आशीर्वाद मिल सकता है। आप किसी सामाजिक और धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, मधुर वाणी और व्यवहार से आप आज सफलता और सम्मान पाएंगे।

    आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करना लाभप्रद रहेगा।

    मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता में बीतने वाला है। आपको आज कई पेंडिंग काम को निपटाना होगा। काम के दबाव की वजह से आपको थकान और तनाव हो सकता है। आज आपको अपने भाइयों से हर परिस्थिति में सहयोग मिलता नजर आ रहा है, जिससे आपको ताकत मिलेगी। आज आपको अपने जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में आपको प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहना होगा। खर्च भी आपका आज बना रहेगा।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करें और शिवजी का दूध से अभिषेक करें।

    आज कर्क राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज आनंद और उत्साह में बीतेगा। आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपको आज परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में भी आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी कोई चाहत पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको आपने काम पर ध्यान देना होगा, कोई सहकर्मी आपको गलती का लाभ उठाकर आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकता है। आंखों से संबंधित कुछ समस्या आपको हो सकती है।
    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज संयम और सतर्क होकर चलना होगा। जोखिम वाले काम से आपको आज बचना चाहिए। आर्थिक लेनदेन के मामले में आपको आज सतर्क रहने की जरूरत है। वैसे आज बैंक से लोन लेने का प्रयास करेंगे तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी किसी बात से नाराज हो सकते हैं इसलिए अपने काम के प्रति आपको अधिक सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के सहयोग से आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र और परिचित से मुलाकात हो सकती है।

    आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

    आज कन्या राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज आर्थिक लेनदेन में सजग और सतर्क रहना होगा। किसी की बातों में आकर निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है। आज वाणी की मधुरता आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी और आपके कुछ निए मित्र भी बनेंगे। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में किसी डील को फाइनल करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। शिक्षा के क्षेत्र मे आज कन्या राशि के जातकों का प्रदर्शन बेहतर होगा।
    आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। राहु के मंत्र ओम रां राहवे नमः का जप करें।

    तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और उत्साहवर्धक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों का सम्मान और प्रभाव बढेगा। कारोबार में आपके कोई नई साझेदारी हो सकती है। आज आपको अपने ससुराल पक्ष के संबंधियों से वाद विवाद से बचना होगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को तुलसी की मंजरी चढाएं।

    वृश्चिक राशि के लोगों को आज धर्म कर्म के काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आर्थिक योजना भी आज आपकी सफल रहेगी। छात्रों को आज शिक्षा में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको आज वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा कोई बनती बात बिगड़ सकती है। शाम के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में आपको आज सफलता मिलेगी।
    आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

    धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझन भरा रहेगा। किसी बात को लेकर आप वैचारिक उधेड़बुन में रहेंगे। आपको आज अपने काम को पूरा करने के लिए काफी संघर्ष करना होगा। वैसे आर्थिक मामलों में आज का दिन अनुकूल रहेगा, अगर आपने कोई लोन या कर्ज लिया है तो उसे चुकाने में आप सफल रह सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने में आप सफल रहेंगे।

    आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को बूंदी का प्रसाद अर्पित करें।

    मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आपको आज अपने कार्यो में सफलता मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम आज आपका पूरा हो सकता है। आपको आज सगे संबंधियों से भी सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से आप लाभ और सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला चल रहा है तो उसमें आप सफलता पाएंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित विषयों में आपको आज सावधानी से फैसला लेना चाहिए।

    आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

    कुंभ राशि के लोगों के लिए मिश्रित रहेगा। आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। वैसे आज आपको नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लेकिन आपके ऊपर आज दोपहर के बाद काम का कुछ दबाव बढ सकता है। बिजनेस में आज आपकी कमाई बढेगी। जिन जातकों के काम का संबंध रेडीमेड वस्त्रों से है उनकी कमाई में आज विशेष रूप से वृद्धि होगी। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बच्चों के दाखिले से संबंधित काम में भी आप सफलता पाएंगे।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

    मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। आपको अपने हर प्रयास में भाग्य सफल बनाएगा। बिजनेस में आपको कमाई का मौका मिलता रहेगा। किसी योजना के सफल होने से आपको खुशी मिलेगी। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित किसी चिंता और परेशानी का निदान हो सकता है। लेकिन आज किसी करीबी सदस्य की सेहत में नरमी की वजह से आपको परेशानी हो सकती है। आपको आज किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा।

    आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों को भोजन और अन्न का दान दें।

    Post Views: 650

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरायपुर नगर निगम बजट की तैयारी पूरी, मेयर मीनल चौबे बोली बजट नहीं होगा कॉपी पेस्ट…
    Next Article जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का हुआ आयोजन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा…

    February 19, 2026

    कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…

    February 19, 2026

    कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…

    February 19, 2026

    गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा…
    • कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…
    • कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…
    • गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…
    • खनिज संपदा से समृद्ध प्रदेश के विकास में निभाएं अहम भूमिका सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?