Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज राशिफल मेष, कन्या और वृश्चिक राशि को मिल रहा है आज शुभ योग का लाभ…
    समाचार

    आज राशिफल मेष, कन्या और वृश्चिक राशि को मिल रहा है आज शुभ योग का लाभ…

    By adminMarch 13, 2025No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :– आज का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा के अष्टम भाव में बुध और शुक्र स्थित होकर चंद्राधि योग बना रहे हैं। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज गुरु और चंद्रमा के बीच केंद्र योग भी बन रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, देंखें आज का राशिफल।

    मेष राशि के लिए आज गुरुवार का दिन चंद्रमा के शुभ योग से लाभदायक रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने से आप आनंदित होंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को आज खूब लाभ मिलेगा। किसी कारण से आज यात्रा का संयोग बनेगा। आज आपको अपने करियर में प्रगति देखने को मिलेगी।नौकरी में आपको उन्नति का संयोग बनेगा। आज शाम के समय आपको संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी।

    आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।

    वृषभ के लिए दिन आनंददायक रहेगा। सामाजिक कार्यों में भी आपकी आज रुचि होगी। आज आपको कुछ ऐसे अवसर मिलेंगे जिससे आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको सरकारी क्षेत्र से मान सम्मान मिलेगा। अधिकारीवर्ग से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। आज आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपको आज प्रेमी के साथ भी आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करना आपके लिए आज लाभदायक होगा।

    मिथुन राशि के लिए व्यस्तता भरा रहेगा, आपको आज कार्यक्षेत्र के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर भी समय देना होगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने में व्यस्त रह सकते हैं। आज आपको पारिवारिक जीवन में रिश्ते की मर्यादा को निभाना होगा और किसी संबंधी से मिलने के लिए जाना होगा। मिथुन राशि के छात्र आज खुश रहेंगे क्योंकि उन्हें मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है। किसी सामाजिक कार्य में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्यों द्वारा रुचिकर भोजन का आयोजन हो सकता है। आपके घर आज मित्रों और मेहमानों का भी आगमन होगा।

    आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी दूध और जल से अर्घ्य देना चाहिए।

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। जमीन वाहन या अचल संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आज आपका पक्ष मजबूत हो सकता है और आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आपको आज किसी कारण से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहन और स्वास्थ्य पर आज धन खर्च करना पड़ सकता है। शाम के समय आज आपको जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जाना पड़ सकता है और बजट से अधिक खर्च होने की वजह से चिंता भी होगी।

    आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहना होगा। खान पान में भी आपको आज संयम रखना होगा और तामसिक पदार्थों से बचना होगा। यात्रा के दौरान आपको सजग रहना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको आज दोस्तों से सहयोग मिलेगा लेकिन गुप्त शत्रुओं से आपको आज सतर्क रहना होगा। वैसे आज कुछ नया काम शुरू करेंगे तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आपको आज लव लाइफ में भी खुशी मिलेगी।

    आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें।

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन इनके पक्ष में रहेगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज कुछ पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में भी सफलता मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। छात्र के लिए विशेष तौर पर आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज कुछ नया करने और सीखने का भी मौका मिलेगा किसी दोस्त से आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। किसी दूर रहने वाले संबंधी से आपकी बातचीत हो सकती है अथवा इनसे मिलने का संयोग भी बन सकता है। लव लाइफ में आज आपके प्रेम बना रहेगा।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपको मानसिक सुख शांति प्रदान करने वाला रहेगा। बिजनेस में आज आपको अच्छी डील मिलने की खुशी होगी। अगर आपके माती पिता बीमार चल रहे हैं तो उनकी सेहत में भी आज सुधार होगा। आपका पैसा कहीं फंसा है तो आपको वह वापस मिल सकता है। आपको आज कोई ऐसी खबर या सूचना मिल सकती है जिसका आप काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस राशि के छात्र आज शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

    आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। चने की दाल और गुड़ गाय को खिलाएं।

    वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सितारे लाभदायक बना रहे हैं। ऐसे में आपके पराक्रम और प्रभाव में आज वृद्धि होगी। आप अपने कार्यक्षेत्र और बिजनेस में आज कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं। आपको आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको आज वाहन और भौतिक सुख साधन भी मिल सकता है। आपको आज घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करना होगा।

    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए।

    धनु राशि के लिए आज का दिन आर्थिक उन्नति दिलाने वाला रहेगा। बैंकिंग से संबंधित काम को आप पूरा कर पाएंगे किसी का कोई पुराना लेनदेन है तो उसे भी आज आप पूरा कर पाएंगे। आज आपको जीवनसाथी से सलाह विचार करके ही कोई भी बड़ा फैसला लेना चाहिए। बच्चों की सफलता और व्यवहार से आपको आज खुशी मिलेगी। लव लाइफ के मामले मे भी आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। किसी शुभ काम में भाग लेने का संयोग बन सकते हैं।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को अन्न का दान दें।

    मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने काम में सतर्क रहना होगा। वैसे आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते है,इसमें आपको सफलता मिलेगी। आपके बच्चों ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है तो उनका प्रदर्शन आपको आनंदित करेगा। आपको आज ससुराल पक्ष के संबियों से लाभ मिल सकता है। नौकरी में आपका आज सहकर्मियों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज शाम का समय आपका शॉपिंग और किसी पारिवारिक समस्या को सुलझाने में बीतेगा।।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और तामसिक भोजन से परहेज रखै।
    कुंभ राशि के लिए आज चंद्रमा का गोचर मिलाजुला परिणाम दे रहा है। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको आज आर्थिक मामलों में भी भाग्य का साथ मिल रहा है और आपकी कोई चाहत भी पूरी हो रही है। आप आज परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है और आप इनके लिए भी गिफ्ट ले सकते हैं। छोटे बच्चों से आपको आज खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम बना रहेगा लेकिन इनकी सेहत का भी आपको आज ध्यान रखना होगा।

    आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज खुशियों भरा रहेगा। आज आपको कमाई के कई नए स्रोत मिल सकते हैं। आपको आज आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। आप अपनी प्रबंधन क्षमता का भी आज पूरा लाभ उठा पाएंगे। किसी मित्र से आपको आज सहयोग मिलेगा। अगर सरकारी क्षेत्र का कोई काम है तो दिन के पहले भाग में ही उसे निपटाने का प्रयास करें नहीं तो आपका काम आज अटक सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको आज पिता और चाचा से सहयोग मिल सकता है। शाम के समय आप आज किसी राजनीतिक और सामाजिक चर्चा में भाग ले सकते हैं।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्री नारायण कवच का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

    Post Views: 1,025

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरात में सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं ये मसाला, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर, वैज्ञानिकों ने किया दावा…
    Next Article जानें आज होलिका दहन से लेकर भद्राकाल का समय और शुभ मुहूर्त…
    admin
    • Website

    Related Posts

    आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत भारत सरकार से छत्तीसगढ़ को मिली 130 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि…

    September 16, 2025

    नीतीश सरकार की एक और सौगात, अब छात्रों को मिलेगा ब्याज मुक्त एजुकेशन लोन…

    September 16, 2025

    वाहन मालिकों को बड़ी राहत, यूपी के 5 साल के सभी ई-चालान होंगे माफ…

    September 16, 2025

    स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ की शुरुआत 17 सितंबर से…

    September 16, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    Ads
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत भारत सरकार से छत्तीसगढ़ को मिली 130 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि…
    • नीतीश सरकार की एक और सौगात, अब छात्रों को मिलेगा ब्याज मुक्त एजुकेशन लोन…
    • वाहन मालिकों को बड़ी राहत, यूपी के 5 साल के सभी ई-चालान होंगे माफ…
    • स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ की शुरुआत 17 सितंबर से…
    • छत्तीसगढ़ में बनेंगे 6 नए फिजियोथेरेपी महाविद्यालय, प्रदेश की स्वास्थ्य शिक्षा को देंगे नई उड़ान, सीएम साय ने कही ये बात…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?