नई दिल्ली:– आज का दिन शुक्रवार है जो जगत जननी मां दुर्गा की आराधना के लिए समर्पित होता है इस दिन हर कोई कुछ नया प्लान करते है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 नक्षत्रों के बारे में जानकारी दी गई है। जैसे ही ग्रह-नक्षत्र की चाल बदलती है जातकों के दिन तय होते है।
मेष राशि
आज का शुक्रवार दिन मेष राशि वाले जातकों को संभलकर रहने की आवश्यकता है।छोटे छोटे झगड़े बडे़ विवाद का रूप ले सकते हैं। दिनचर्या अनियमित रहेगी। मित्रता उपयोगी रहेगी। खानपान पर संयम रखें। विवाद को टालें।
वृषभ राशि
आज का दिन वृषभ राशि वाले जातक का मिला जुला रहेगा। फिजूलखर्ची से बचे । वरीयता से निपटाने का प्रयास करें। परिश्रम अधिक करना पडे़गा।
मिथुन राशि
आज का दिन मिथुन राशि वाले को जोखिम भरा हो सकता है। अपने कार्यो के प्रति लापरवाह न हो। यश, मान सम्मान प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग आपकी भरपूर मदद करेंगे। संतोष बना रहेगा।
कर्क राशि
आज का दिन कर्क राशि वाले जातकों का शुभ रहने वाला है। बुजुर्गो के मार्गदर्शन से अच्छी सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग भरपूर मिलेगा। धार्मिक कार्यो मेंसुख रहेगा।
सिंह राशि
आज का दिन सिंह राशि वाले लोगों के लिए भी शुभ रहने वाला है। जो भी कार्य शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। अधूरी योजना को फिर से शुरू करेंगें। व्यर्थ के तनाव को टालें। पूज्य व्यक्ति की सलाह हितकारी रहेगी।
कन्या राशि
आज का दिन कन्या राशि वाले के लिए भी शुभ रहने वाला है। बुजुर्गो के मार्गदर्शन से लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार की योजना कारगर रहेगी। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।
तुला राशि
आज का दिन तुला राशि वाले लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं। विवादास्पद मामले सुलझ सकते हैं। आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ से बिगड़ा काम बनेगा।
वृश्चिक राशि
आज का दिन वृश्चिक राशि वाले के लिए मुश्किल भरा रहने वाला है। दूसरों के मामलों में दखल से बचें। अटके काम को पूरा करने में दूसरों की मदद मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। नियमितता का ध्यान रखें।
धनु राशि
आज का दिन धनु राशि वाले लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वैभव विलासिता के कार्यो में खर्च होगा। खरीददारी में विशेष रूचि रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आकस्मिक धन लाभ का योग है।
मकर राशि
आज का दिन मकर राशि वाले लोगों को कार्यस्थल पर आपके कामकाज की मिलीजुली प्रतिक्रिया रहेगी। जमकर जायजाद प्रापर्टी के कार्यो में सफलता मिलेगी। संबंधों में
आपकी मधुरता रहेगी।
कुम्भ राशि
आज कुम्भ राशि वाले जातक किसी पर भी भरोसा सोच समझकर करें। परिणय चर्चाओं में सफलता के आसार है। नौकरी के कार्यो में अधिकता रहेगी। मित्रता उपयोगी रहेगी।
मीन राशि
आज मीन राशि वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर होंगी। परिचितों के कारण अपना काम करने में मुश्किल आ सकती है। आय से अधिक व्यय होगा। लाभ सामान्य रहेगा।
आज जन्म लिया बालक
निडर, साहसी, महत्वाकांक्षी एवं आकर्षक व्यक्तित्व का होगा, बचपन में स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा, अस्थिर बुद्धि का होने से उटपटांग बात करेगा, विद्या प्रारंभ में कम एवं बाद में अच्छी रहेगी, मित्रों की संख्या अधिक होगी, माता पिता का आदर करेगा।
व्यापार-भविष्य:
आषाढ़ शुक्ल नवमीं को चित्रा नक्षत्र के प्रभाव से सोना,चांदी, के भाव तमें 30 से 40 रूपये मंदी होगी। धान्यों के भाव में अस्थिरता रहेगी। कपास, वस्त्र जूट, पाट, बारदाना, के भाव में मंदी होगी। भाग्यांक 3441 है।