Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल ; नीचभंग राजयोग से सिंह समेत 3 राशियों के जातक पाएंगे राजसी ठाट बाट का लाभ…
    समाचार

    आज का राशिफल ; नीचभंग राजयोग से सिंह समेत 3 राशियों के जातक पाएंगे राजसी ठाट बाट का लाभ…

    By Tv 36 HindustanAugust 14, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज के दिन नीचभंग राजयोग बन रहा है। दरअसल, चंद्रमा आज अपनी नीच राशि वृश्चिक में रहेंगे। इसपर राशि स्वामी मंगल की दृष्टि रहने वाली है। मंगल की दृष्टि होने से नीचभंग राजयोग बनेगा। ऐसे में टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि बुधवार के दिन नीचभंग राजयोग से सिंह, कन्या और धनु राशि के जातकों को लाभ और सम्मान प्राप्त होगा। साथ ही आपको लाभ के काफी अच्छा अवसर भी मिलेंगे और निवेश से लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

    मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है। आज आपको कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, तमाम वैर विरोध अंतर्द्वंद का सामना करते हुए आप सभी कठिनाइयों पर धीरे धीरे पराजित कर डालेंगे।

    वृषभ राशि के जातकों को आज सभी काम संयम से करने की जरूरत है। आज धैर्य से ही अपने काम करें। वरना बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। व्यापारियों के लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग है।

    मिथुन राशि के जातकों को आज घरेलू मामलों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आज आपको अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता सताएगी। परिवार में आपसी तालमेल और प्रेम की कमी आज देखने को मिल सकती है।

    कर्क राशि जातकों के लिए दिन काफी विशेष रहने वाला है। आज आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य जो अभी तक अधूरे थे उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। क्योंकि, आज आपके काम बन सकते हैं। आपको सलाह है कि खुद को गलत संगत से बचाकर रखें।

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक कार्यों में मान सम्मान में वृद्धि कराने वाला रहेगा। कार्य और व्यापार दोनों में ही आपको लाभ के अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। आज किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।

    कन्या राशि के जातक आज अपने काम में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। हालांकि, जो लोग अपनी संतान के विवाह के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें इस दिशा में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य के कारण काफी परेशानी रहने वाली हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंता अधिक बढ़ेंगी।

    तुला राशि के लोगों को आज बहुत ही संभलकर रहना होगा। जो भी फैसला लें सूझबूझ और किसी से सलाह मशवरा करने के बाद ही लें। आज आपको एक गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता हैं, अतः सोच समझकर ही निर्णय लें। जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, किन्तु बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते है।
    वृश्चिक राशि के जातकों को आज किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में नहीं रहने वाला है। आपको किसी न किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। आपको सलाह है कि क्रोध करने से बचें और हो सके तो पक्षियों को दाना डालें।

    धनु राशि के जातकों को आज पूंजी निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। हालांकि, अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। आज धार्मिक कार्यों में आपका रुझान अधिक रहने वाला है।

    मकर राशि के लोगों को आज अपने मित्रों और सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। वरना आपको उनका सहयोग नहीं मिल पाएगा। उदर संक्रमण, पाचन संस्थान के रोग परेशान करेंगे।

    कुंभ राशि के जातकों को यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।

    मीन राशि के लोगों को आज अपने शत्रुओं के कारण काफी परेशानी हो सकती है। इसलिए आपको सलाह है कि सोच समझकर ही अपने कार्य की रूपरेखा तय करें। करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।

    Post Views: 700

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशेयर बाजार के निवेशक हुए मालामाल, पहले दिन ही दुगना हुआ पैसा……
    Next Article एडीजीपी शहडोल ज़ोन डीसी सागर,कलेक्टर तरुण भटनागर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्‍द्र सिंह पवांर को जनता, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा दी गई भावभीनी विदाई…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…

    February 16, 2026

    प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…

    February 16, 2026

    जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…

    February 16, 2026

    धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…
    • प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…
    • जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…
    • धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…
    • राजीव गांधी ऑडिटोरियम टी.पी. नगर कोरबा में 18 फरवरी को होगा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?