Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल: पांच राशि वाले नई योजनाओं का लाभ उठाने में सफल रहेंगे
    ज्योतिष

    आज का राशिफल: पांच राशि वाले नई योजनाओं का लाभ उठाने में सफल रहेंगे

    By Tv 36 HindustanOctober 2, 2021No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    मेष:
    2 अक्टूबर शनिवार को चंद्रमा का संचार कर्क राशि में होगा। बुध आज वक्री होकर कन्या राशि में पहुंचेंगे और शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों की इस स्थिति में बदलाव का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा। जानिए आज आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं।
    आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। दोपहर बाद उच्चाधिकारी से वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है इसलिए अपने काम से काम रखें। आपके द्वारा शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग व्यापार विस्तार की योजना बनाएंगे। करियर में अच्छी तरक्की के योग बन रहे हैं और नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। सायंकाल के समय योजना पूर्ति से लाभ होगा। अतिथि आगमन से अचानक से खर्चा बढ़ जाएगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

    वृषभ: कार्यक्षेत्र में अधिकारी या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन हो सकती है। अपने कार्य कौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनाए रखें, समाज में सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ वाणी की कठोरता से संबंधों में दरार आ सकती है। छात्रों को नया ज्ञान तथा अनुभव प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी परिचित के माध्यम से लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। सायंकाल के समय घर-गृहस्थी के उपयोग की कोई वस्तु खरीदी जाएगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

    मिथुन:
    राजनीतिक गतिविधियों में किसी वजह से अचानक रुकावट आ सकती है। दोपहर बाद व्यापार में नवनिर्माण की रूपरेखा बनेगी। भाई-बहनों के सहयोग से आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष की उन्नति से मन आनंदित होगा। रिश्तेदारों के साथ धन का लेन-देन करने से बचें। अधिक भागदौड़ के कारण थकान अनुभव कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। सायंकाल के समय किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
    कर्क:
    राशि स्वामी चंद्रमा अपनी राशि का होकर प्रथम केंद्र भाव में भाग्योदय कारक है। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। सद्कार्यों में रुचि बनी रहेगी। धार्मिक कार्य करने से मन को शांति मिलेगी। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी लेकिन क्रोध की वजह से आपकी छवि को नुकसान पहुंचेगा। निवेश में किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

    सिंह:
    आज का दिन मिश्रित फलकारक है। समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। व्यापार के क्षेत्र में कुछ रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। भूमि से संबंधित कोई भी सौदा करने से पहले हर पहलू को देख लें अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। पारिवारिक वातावरण तणावपूर्ण रह सकता है। माता के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें, रिश्तों में मजबूती आएगी। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
    कन्या:
    आज आप ऊर्जावान रहेगा और कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। नौकरी पेशा जातकों के उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है लेकिन घबराएं नहीं, ऐसे अवसर बहुत कम मिलेते हैं। व्यापार में किसी भी तरह की हिस्सेदारी से दूर रहें। सायंकाल के समय पुराने मित्रों के मिलन से मन प्रसन्न रहेगा, किसी समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

    तुला:
    आज आपकी राशि का स्वामी शुक्र सांसारिक सुख भोगों की वृद्धि कर रहा है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें, हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सुरक्षा का पूरा इंतजाम रखें। परिवार के सदस्यों की जरूरतों का ध्यान रखेंगे और उसको पूरा करने की कोशिश करेंगे। सायंकाल में किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है, सतर्क रहें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

    वृश्चिक: आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से जो आत्म संतुष्टि आपको प्राप्त होती है। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। व्यापारिक बजट का ध्यान रखें अन्यथा अन्य योजनाएं अटक सकती हैं। भविष्य के लिए कुछ बचत योजनाओं पर निवेश करेंगे। छात्रों को सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। सायंकाल का समय देव दर्शन व भक्ति भाव में व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
    धनु:
    आज मंगल दशम पारिवारिक अशांति तथा आस-पास के वातावरण को विपरीत बना सकता है। लेकिन धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बेहतर कामकाज की वजह से अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। मित्रों की वजह से कुछ संपर्क बनेंगे, जो भविष्य के लिए लाभप्रद होंगे। विदेशी कंपनी में काम कर रहे जातकों के लिए दिन शुभ है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

    मकर: आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। दोस्ती में किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा न बनें, जोखिम के कामों से दूर रहें। नौकरी पेशा जातक आमदनी के नए स्रोत पर काम करेंगे। पारिवारिक संपत्ति में वृद्धि होगी। निवेश के लिए समय अच्छा है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

    कुंभ:
    संतान की किसी सफलता का हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में रूपया हाथ में आने से संतोष होगा। कार्यक्षेत्र में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आपकी तरक्की साफ नजर आ रही है। किसी भी बीमारी को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह लेते रहें। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें। जीवनसाथी की तरफ से आपको कोई अच्छा तोहफा मिल सकता है। सायंकाल का समय मित्रों के साथ सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
    मीन:
    लव लाइफ के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। किसी गलत जानकारी की वजह से आपको मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के साथ बहसबाजी हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है। नई साझेदारी आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सांयकाल का समय रिश्तेदारों के साथ मेल-मिलाप में बीतेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशिवमहापुराण कथा से प्रेरित हो आद्रिका पारीक ने अनगिनत शिव लिख कर 45 घंटे में पूरा किया शिव आर्ट
    Next Article पर्स में भूलकर भी न रखें ये चीजें, हो सकती हैं धन हानि
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल जानिए 12 राशियों का पूरा हाल, किस पर मेहरबान रहेंगे शनि देव…

    February 21, 2026

    आज का राशिफल मिथुन सहित इन राशि वाले लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा…

    February 18, 2026

    आज इन 4 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल…

    February 17, 2026

    आज का राशिफल चंद्रमा की चाल बदलेगी किस्मत जानें 12 राशियों का आज का हाल…

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देशभर की पुलिस टीमें आमने-सामने, यहां होगा तीरंदाजी में 180 पदकों के लिए रोमांचक मुकाबला,CM होंगे शामिल…
    • 60 साल के प्रिंसिपल ने 28 साल की टीचर से रचाई शादी, पोल खुलने पर में मचा बवाल…
    • होली के दिन भारत-पाकिस्तान में महामुकाबला जानिए टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का पूरा समीकरण…
    • अमेरिका में जज ऐसे चुने जाते हैं जानिए पूरी प्रक्रिया और भारत से कितना अलग है सिस्टम…
    • प्रदेश पहुंचे मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, सीएम साय ने किया गरिमामय स्वागत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?