Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज 7 मई 2025 का राशिफल: बुधवार को क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें भविष्यफल…
    News

    आज 7 मई 2025 का राशिफल: बुधवार को क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें भविष्यफल…

    By Tv 36 HindustanMay 7, 2025No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- मेष- आज 07 मई, 2025 बुधवार को सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में है. परिजनों के साथ वाद-विवाद होने से मन चिंता से भरा रहेगा. छाती में दर्द या अन्य कोई शारीरिक परेशानी होने से शरीर शिथिल रहेगा. निरर्थक आर्थिक खर्च से बचें. व्यापार में आज संभलकर चलें. किसी तरह की यात्रा का कार्यक्रम हो, तो आज टालना उचित रहेगा. किसी भी विवादित चर्चा से आज दूर रहें. दोपहर के बाद स्थिति में परिवर्तन होगा. अनावश्यक खर्च से मन दु:खी हो सकता है. माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता होगी.

    वृषभ- आज 07 मई, 2025 बुधवार को सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में है. आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी. विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे. सामाजिक दृष्टि से आपको मान-सम्मान मिलेगा. दोपहर के बाद किसी से विवाद हो सकता है. नकारात्मक वातावरण से मन दु:खी होगा. आपकी एनर्जी कम हो जाएगी. आलस्य का वातावरण छाया रहेगा. विवाद में मानहानि हो सकती है, ध्यान रखें. ज्यादातर समय मौन बने रहें.

    मिथुन- आज 07 मई, 2025 बुधवार को सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में है. आज का दिन अच्छा होने से आप नई योजनाएं शुरू कर सकेंगे. सरकारी लाभ प्राप्त कर सकेंगे. नौकरीपेशा लोग उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि पा सकेंगे. भाइयों और पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. किसी छोटी यात्रा होने की संभावना है. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. आप दैनिक काम में व्यस्त रहेंगे. व्यापारियों के लिए दिन शुभ है.

    कर्क- आज 07 मई, 2025 बुधवार को सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में है. आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता महसूस होगी. नेगेटिव विचारों के कारण मानसिक चिंता होगी. किसी के साथ मतभेद हो सकता है. परिवार में किसी बात को लेकर किसी से विवाद हो सकता है. विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में नहीं लगेगा. खर्च अधिक होगा. आपको अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहने की सलाह दी जाती है. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है.

    सिंह- आज 07 मई, 2025 बुधवार को सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में है. आज आप में आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा रहेगा. किसी भी काम को करने के लिए आप जल्दबाजी में निर्णय ले सकते हैं. इससे आपको नुकसान होने की आशंका रहेगी. व्यापार को लेकर कोई बड़ी योजना आज ना बनाएं. पिता तथा बड़ों से आपको लाभ होगा. सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. वाणी में उग्रता ना रखें. क्रोध की मात्रा अधिक हो सकती है. स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. बाहर खाने-पीने से आपको बचना चाहिए.

    कन्या- आज 07 मई, 2025 बुधवार को सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में है. आज इगो के कारण किसी से बातचीत में मनमुटाव हो सकता है. शारीरिक थकान और मानसिक तनाव अधिक रहेगा. मित्रों के साथ किसी बात विवाद हो सकता है. स्वभाव में आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी. धार्मिक कामों में धन का खर्च हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आकस्मिक धन का खर्च हो सकता है. कार्यस्थल सहकर्मियों का विशेष सहयोग आपको नहीं मिलेगा. जीवनसाथी के साथ भी मतभेद होने से मन दु:खी हो सकता है.

    तुला- आज 07 मई, 2025 बुधवार को सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है. आज आप अलग-अलग क्षेत्र से लाभ प्राप्त कर सकेंगे. इस कारण आपको शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा. आज आप दिन में मित्रों के साथ मिलकर किसी जगह घूमने की योजना बना सकेंगे. आपका दांपत्यजीवन अच्छा रहेगा. आर्थिक वृद्धि होने का योग है. अविवाहित युवक-युवतियों का रिश्ता कहीं पक्का हो सकता है. नए दोस्त बनने से आप खुश रहेंगे. कार्यक्षेत्र में उचित सफलता के लिए अतिरिक्त प्रयास की आवश्यकता होगी.

    वृश्चिक- आज 07 मई, 2025 बुधवार को सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में है. आपको भाग्य का साथ मिलेगा. आपके सभी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे. आपका वैवाहिक जीवन आनंद में रहेगा. आप समाज में सम्माननीय बनेंगे. नौकरी तथा व्यवसाय में पदोन्नति का योग है. आपको बुजुर्गों तथा अधिकारियों से लाभ हो सकता है. व्यापारी उधार दिए हुए पैसे वापस प्राप्त कर सकेंगे. संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मित्रों और सगे-संबंधियों से लाभ हो सकेगा.

    धनु- आज 07 मई, 2025 बुधवार को सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में है. आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है. काम करने में उत्साह का अभाव रहेगा. मन में किसी बात की चिंता रहेगी. संतान की समस्या इसका कारण हो सकती है. व्यवसाय और नौकरी में तकलीफ आ सकती है। किसी से नया रिश्ता शुरू करने से पहले विचार करने की आवश्यकता है. किसी भी कार्य में सफलता मिलने में विलंब आ सकता है. विरोधी या उच्च अधिकारियों के साथ विवाद में ना पड़ें. आज जोखिम लेने से बचें.

    मकर- आज 07 मई, 2025 बुधवार को सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में है. आज खान-पान पर ध्यान दें अन्यथा स्वास्थ्य खराब होने की पूरी आशंका है. उपचार, प्रवास या सामाजिक प्रसंगों में पैसे खर्च होंगे. कठिनाइयों से बाहर आना हो तो नकारात्मक विचारों तथा उग्र विचार पर अंकुश रखें. बिजनेस पार्टनर्स के साथ मतभेद होने की संभावना है. ऑफिस का वातावरण आपके अनुकूल नहीं होगा. आपको नए संबंध बनाते समय सावधानी रखनी पड़ेगी.

    कुंभ- आज 07 मई, 2025 बुधवार को सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में है. आज आप में आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल भरपूर मात्रा में होगा और आपका दिन प्रेम और रोमांस से अधिक उल्लासित बनेगा. किसी नए व्यक्तियों के साथ आपकी मित्रता होगी. प्रवास, मौज मस्ती, स्वादिष्ट भोजन, नए परिधान आपके आनंद में बहुत अधिक वृद्धि करेंगे। भागीदारी से आपको लाभ हो सकता है. विवाहित लोग अच्छा दांपत्यजीवन व्यतीत कर सकेंगे.

    मीन- आज 07 मई, 2025 बुधवार को सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में है. किसी बात की चिंता लगी रहेगी. किसी कारणवश आकस्मिक धन खर्च आएगा. शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं होगा. दोपहर के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा. काम में यश मिलेगा. परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक गुजारेंगे. व्यापार में आर्थिक लाभ होगा. विद्यार्थियों के लिए आज समय अच्छा है. सीनियर्स की मदद से किसी कठिन विषय की पढ़ाई आसानी से पूरी कर सकेंगे.

    Post Views: 1,110

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article20bet Nasze Państwo 2025 Zaloguj Się W Tym Momencie I Zgarnij 400zł Bonusu
    Next Article आज 7 मई 2025 का पंचांग: इस समय भूलकर भी ना करें कोई शुभ काम, वरना होगा नुकसान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आंजनेय यूनिवर्सिटी : अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, सामुदायिक सेवा और व्यक्तित्व विकास के नए आयाम गढ़ते हुए

    September 4, 2025

    CG: चाचा से 10 लाख की फिरौती के लिए भतीजे ने 8 साल के भाई का किया अपहरण

    August 28, 2025

    सरकारी राहत से टेक्सटाइल निवेशकों में उत्साह, Vardhman Textiles के शेयरों में तेजी

    August 28, 2025

    जापान ने छत्तीसगढ़ के करंज, साल बीज और रतनजोत में दिखाई रुचि, इनसे बनाए जाते हैं यह प्रोडक्ट

    August 28, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…
    • मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…
    • अब पहले बैटिंग करेगी भारत, प्लेइंग इलेवन में हुआ बड़ा बदलाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?