Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल मिथुन, कन्या और धनु राशि वाले आज बुधादित्य से पाएंगे धन और करियर में लाभ…
    समाचार

    आज का राशिफल मिथुन, कन्या और धनु राशि वाले आज बुधादित्य से पाएंगे धन और करियर में लाभ…

    By Tv 36 HindustanMarch 19, 2025No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– 19 मार्च का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन मिथुन, कन्या और धनु राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज तुला उपरांत वृश्चिक राशि से होगा और चंद्रमा के इस गोचर से आज गुरु और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग बनेगा तो दूसरी ओर बुध और सूर्य की युति से आज बुधादित्य योग भी बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

    वृषभ राशि के जातकों को आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बढ़ते खर्चों का प्रबंधन करें। अपने शान-शौक को पूरा करने के लिए उधार लेने से बचें, वरना आप पर आर्थिक बोझ बढ़ता जाएगा। वहीं आज व्यापार के मामले में आज का दिन ठीकठाक रहने वाला है। परिवार में माहौल सामान्य रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं। हालांकि अच्छे से जांच-परख के बाद ही आगे बढ़ें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को धैर्य रखना होगा।

    आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

    मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बुधादित्य राजयोग बनने से आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। शेयर बाजार में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो पहले विशेषज्ञों से सलाह ले लें। वहीं आज आप संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं तो परिवार के साथ बातचीत करके फैसला लेना बेहतर रहेगा। बिजनेस करने वाले जातकों को आज मुनाफा हो सकता है। परिवार में पिता का साथ मिलेगा।

    आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

    कर्क राशि के जातकों को आज करियर में फायदा होने वाला है। अगर आप रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपको कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके काम की प्रशंसा होगी। मेहनत का फल मिलेगा। आपकी आय में इजाफा हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार में आज माहौल सामान्य रहेगा। समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने वालों की आज प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपके काम की चर्चा होगी।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है, लेकिन तनाव लेने से बचें। अगर आप पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं तो अपने पार्टनर से बातचीत करें, समस्या का समाधान निकल जाएगा। कारोबार से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। किसी रिश्तेदार की बात का बुरा लग सकता है।

    आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

    बुधादित्य योग के चलते कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी पसंद का काम मिल सकता है। आज मन खुश रहेगा। आपको व्यापार में अतिरिक्त फायदा हो सकता है। आज परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें।

    आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

    तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। हालांकि आपको सहकर्मियों की मदद की जरूरत होगी। समय का प्रबंधन करके आप अपना काम पूरा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। रिश्तेदारों से लेन-देन करने से बचें। सेहत का खास ख्याल रखें।

    आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

    वृश्चिक राशि के जातकों को कारोबार में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है, वरना आप षड्यंत्र में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बेवजह की बातों से दूर रहें। सहकर्मियों की मदद से आप काम जल्दी निपटा सकते हैं। व्यापार में आपको मेहनत का फल मिलेगा। नई योजनाओं के दम पर आप तरक्की हासिल कर सकते हैं। बेवजह की बातों को अनदेखा करें।

    आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

    धनु राशि के जातकों को बुधादित्य योग के चलते फायदा होगा। आज कारोबार में अतिरिक्त मुनाफा हो सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिनकी वजह से आपको आने वाले समय में लाभ हो सकता है। आज जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। पार्टनर से आपको उपहार मिल सकता है। अगर आपने किसी से उधार लिया था तो आज उसे चुकाने में सफल रहेंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

    आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशक गणेश स्तोत्र का रोज पाठ करें।

    मकर राशि के जातक आज खुश रहेंगे। परिवार के साथ नया वाहन खरीदने की चर्चा कर सकते हैं। हालांकि आप बजट बनाकर ही आगे बढ़ें। व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। यात्रा फायदेमंद साबित होगी। आज आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। इसमें आपको सफलता मिलेगी। आज करीबी मित्रों के साथ शाम को घूमने का प्लान बना सकते हैं। हालांकि वाहन सावधानी से चलाएं।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।

    कुंभ राशि के जातक लापरवाही से बचें। आज मेहनत का फल मिलेगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। आज परिवार या घरेलू व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेना है तो जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में आज चुगलखोरों से दूर रहें। सहकर्मियों के सामने अपना भेद न खोलें। जीवनसाथी के साथ धैर्यपूर्वक व्यवहार करें। अगर कोई मनमुटाव चल रहा है तो आप पहल करते हुए उसे सुलझाने का प्रयास करें।

    आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गाय का हरा चारा खिलाएं।

    मीन राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। भावनाओं में बहने से बचें। आज नौकरीपेशा जातकों को अपने खर्च को नियंत्रित करके चलना होगा। आर्थिक रूप से थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है लेकिन शाम तक कोई न कोई रास्ता निकल जाएगा। परिवार में माहौल सामान्य रहेगा। लंबे समय से अटके घरेलू काम पूरे हो सकते हैं।

    आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी को 11 दूर्वा अर्पित करें।

    Post Views: 1,650

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरायपुर के चांदनी चौक एरिया में टेंट गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर स्वाहा…
    Next Article आज रंग पंचमी पर बन रहे हैं ये शुभ योग, पंचांग से जानें आज का मुहूर्त…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसे मिलेगा बड़ा मौका देखिए 12 राशियों का पूरा हाल…

    March 1, 2026

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसे मिलेगा बड़ा मौका देखिए 12 राशियों का पूरा हाल…
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?