Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का भविष्यफल कन्या, तुला और मकर राशि के लिए आज शुभ योग बना रहा है शुभ लाभ का संयोग…
    समाचार

    आज का भविष्यफल कन्या, तुला और मकर राशि के लिए आज शुभ योग बना रहा है शुभ लाभ का संयोग…

    By Tv 36 HindustanFebruary 22, 2025No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज 22 फरवरी का राशिफल ज्योतिषी गणना के अनुसार कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभप्रद और अनुकूल रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा अपनी नीच राशि वृश्चिक से निकलकर गुरु की राशि धनु में प्रवेश कर जाएंगे। और मंगल के साथ चंद्रमा का दृष्टि योग बनेगा। ऐसे में कल गजकेसरी उपरांत धन योग का भी निर्माण होगा जिससे इन राशियों के साथ आज का दिन और किन-किन राशियों के लिए लाभदायक होगा, जानिए आज का राशिफल।

    मेष राशि के लिए आज का दिन संघर्ष के बाद सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपके लिए आज जरूरी रहेगा कि कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। कारोबार में कोई डील फंस सकती है इसलिए सावधानी से काम करना होगा। वैसे सामाजिक और पारिवारिक जीवन के मामले में दिन आपके अनुकूल रहेगा। आप किसी शुभ काम में धन खर्च कर सकते हैं, लोगों की मदद भी आप आज करेंगे जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आज आपको अपने परिवार में कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।

    वृषभ राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से सकारात्मक रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और कुछ सकारात्मक बदलाव भी हो सकता है। किसी पारिवारिक समस्या का भी आज समाधान होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और किसी मित्र या संबंधी से मिलने का कार्यक्रम बन सकता है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

    आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को अन्न अथवा धन का दान दें।

    मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके मन में आज कई तरह के विचार आएंगे और आप कई कार्यों में अपना दिमाग लगाएंगे जिससे काम आपका उलझ सकता है। वैसे आपको आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और परिवार में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप अपने कई अटके कार्यों को पूरा कर पाएगे। किसी अटके कार्य को पूरा करने के लिए भी आपको आज समय निकालना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति आज संतुलित रहेगी।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीशनि चालीसा का पाठ करें।

    कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज परिवार में भाइयों से सलाह और सहयोग मिल सकता है। किसी दूर रहने वाले संबंधियों से भी आपको आज कुछ सूचना मिल सकती है। नौकरी में आज आप अपने हाथ में लिया गया काम पूरा करने में सफल रहेंगे। रात्रि के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम जैसे शादी, जन्मदिन आदि में शामिल हो सकते हैं। नौकरी और ऑफिस में आज आपके विचारों का स्वागत होगा।

    आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को जल दें और लाल चंदन का तिलक लगाएं।

    सिंह राशि के जातकों के लिए व्यस्ततापूर्ण होगा। आपको कार्यक्षेत्र के साथ ही साथ घर के भी कई कार्यों को पूरा करना होगा। आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए कुछ समय निकाल सकेंगे। आज आप किसी परेशान व्यक्ति की मदद के लिए भी आगे आएंगे। बिजनेस में आपकी कमाई आज बढेगी। आज कार्यक्षेत्र में आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ साथियों और अधिकारियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ काम आपका आज पूरा होगा।

    आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए आज शभ रहेगा।

    कन्या राशि लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज भाग्य का पूर्ण रूप से साथ प्राप्त होगा। इसलिए आपको आज अपने काम पर पूरा ध्यान देना चाहिए इससे कामयाबी की राह निकलेगी। रिश्तों के मामले में आज आपको व्यवहारिक होना पड़ेगा। कानूनी मामलों में आज के दिन आपको लापरवाही से बचना होगा। छात्रों को पढाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा क्योंकि मानसिक भटकाव आज बना रह सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा, प्रेमी के साथ आप आज यादगार शाम बिता सकते हैं।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

    तुला राशि के लिए आज का दिन अनुकूल है। आपके पारिवारिक जीवन मे आज प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा। पारिवारिक जीवन से संबंधित किसी विषय में आपकी उलझन दूर होगी। आप आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते है। आज आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। यदि आपके कार्य व्यवहार को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह भी आज सुलझ सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका रोमांटिक बीतेगा।

    आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज दिन भर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ या दोस्तों के साथ किसी पार्टी मनोरंजक का आनंद ले सकते हैं। अगर आपकी बहन या भाई की शादी में कोई रुकावट आ रही थी तो आज परिवार के किसी सदस्य की मदद से आपकी इस चिंता का समाधान हो जाएगा। आपको आज मनपसंद भोजन मिलने से भी खुशी होगी। जो जातक पहले से बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ लाभदायक रहेगा।

    धनु राशि के लिए आज के दिन सितारे बताते हैं कि, आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। पिता की सलाह से आपको फायदा हो सकता है। आप किसी प्रोपर्टी में धन लगा रहे हैं तो घर के बड़ों से सलाह जरूर कर लें। आज रोजगार की दिशा में कुछ नए अवसर आपके सामने आएंगे। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सजग भी रहना होगा। यदि कोई रोग है तो आज उनकी परेशानी बढ़ सकती है। जीवनसाथी बीमार चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार दिखेगा।

    आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

    मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज नौकरी कारोबार में अपने प्रयास का पूरा लाभ मिलेगा। यदि परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उनके विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। लव लाइफ में आपके आज प्रेम बना रहेगा और आपको आज प्रेमी से कोई उपहार मिल सकता है। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है।

    आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें और पीपल को जल दें।

    कुंभ राशि के लिए आज शनिवार का दिन मिश्रित रहेगा। परिवार के सदस्यों से आज किसी बात को लेकर आपका मतभेद हो सकता है। आज आपके द्वारा किए गए काम की सराहना होगी, जिससे आपका सम्मान बढ़ेगा। यदि आपका जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा है तो आज आपके रिश्ते में सुधार हो सकता है। आज आप अपने प्रियजन के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करें और पीपल को दीप दिखाएं।

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपके घर किसी अतिथि अथवा मित्र का आगमन हो सकता है। कारोबार व्यापार में आज आपको लाभ मिलेगा, आप आज लाभ के लिए कुछ साहसिक फैसला भी ले सकते हैं। आज आपको मधुर व्यवहार से अपनी समस्याओं को सुलझाने का अवसर मिलेगा। यदि आप अपना कोई नया काम करेंगे तो उसमें सफल होंगे। लव लाइफ में आज नई ऊर्जा का संचार होगा, प्रेमी के साथ रोमांटिक टाइम का आनंद लेंगे। आज भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

    आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

    Post Views: 1,190

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभुने हुए अमरूद के लाभ जानकर हो जाएंगे हैरान, आज से ही शुरू कर दें खाना, विशेषज्ञ से जानें इसके कमाल के फायदे…
    Next Article यात्रीगण कृपया ध्यान दें महाशिवरात्रि पर महामुश्किल 25 से 28 फरवरी तक 32 ट्रेनें कैंसिल, लिस्ट में ये सुपरफास्ट भी शामिल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?