Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल तुला-धनु राशि के जातकों को मिल सकते हैं भाग्यवृद्धि के अवसर, ये राशियां करें शनिदेव की आराधना…
    समाचार

    आज का राशिफल तुला-धनु राशि के जातकों को मिल सकते हैं भाग्यवृद्धि के अवसर, ये राशियां करें शनिदेव की आराधना…

    By Tv 36 HindustanApril 26, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज का दिन शनिवार है इस दिन को भगवान शनिदेव और भगवान बजरंगबली की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। कहते हैं कि, सप्ताह के हर दिन किसी ना किसी देवी-देवताओं की पूजा के लिए निर्धारित किए गए है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है यहां पर नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही दिन तय होते है। चलिए जानते हैं आज शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

    मेष-

    भावनाओं पर काबू रखें, लोग मजाक उड़ायेंगे, पारिवारिक मामलों में सबकी बात सुनें, नवीन योजनाओं का विस्तार होगा, आशातीत सफलता के योग हैं।

    वृषभ-

    जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता होगी, सूझबूझ का लाभ होगा, नौकरी एवं राजनैतिक कार्योमें सफलता मिलेगी, मांगलिक कार्य बनेंगे।

    मिथुन-

    कार्य को समय पर पूरा कर लें, लाभ होगा, मामूली बात से करीबी रिश्ते में गलतफहमी हो सकती है, संतान पक्ष से सुख मिलेगा, आपके मनोबल से कार्य बनने का योग है।

    कर्क-

    विरोधियों से निपटने के लिये कूटनीति से काम लें, प्रियजन से मुलाकात होगी, उत्सव समारोह में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे।

    सिंह-

    मेहमानों की आवाजाही रहने से व्यस्त रहेंगे, पूर्व में की गई मेहनत का लाभ मिलेगा, पारिवारिक सुख एवं आनन्द बना रहेगा। घरेलू काम काज में व्यस्तता रहेगी।

    कन्या-

    अधिकारियों की अनदेखी से मुश्किल हो सकती है, अटका धन वसूल कर लेंगे, शत्रु वर्ग पराजित होगा, प्रियजनों के कारण भावनात्मक पीड़ा होगी।

    तुला-

    भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे, सहकर्मियों के असहयोग से तनाव बढ़ सकता है, प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी, शिक्षा आदि से संबंधित कार्य अधूरे रहेंगे।

    वृश्चिक-

    मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा, बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, प्रिय मित्र से भेंट होगी, कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता मिलेगी।

    धनु-

    सकारात्मक सोच से उलझे मामले सुलझेंगे, मांगलिक कार्य में आपकी उपस्थिति सुखद रहेगी, आलस्य को त्यागें, निजी कार्य बनने से प्रसन्नता होगी।

    मकर-

    कोर्ट कचहरी के मामले पक्ष में हल होंगे, धैर्य से काम लें, खर्च की अधिकता रहेगी, आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

    कुम्भ-

    आप अपनी गलती मानने की बजाय दूसरों को दोष देंगे, जिससे सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं, व्यर्थ की चिन्ता तथा मानसिक तनाव रहेगा, सावधानी रखकर कार्य करें।

    मीन-

    भावावेश में नुकसान हो सकता है, धैर्य और शांति से कार्य करें, यात्रा हो सकती है, आय से अधिक धन व्यय होगा, कामकाज में शिथिलता रहेगी।

    आज जन्म लिये बालक का फल-
    आज जन्म लिये बालक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मान प्रतिष्ठा अच्छी होगी, शिक्षा उत्तम रहेगी, नौकरी में इनको अच्छी सफलता मिलेगी, परोपकारी कार्यो में अच्छी रूचि रहेगी, पिता का भक्त होगा, व्यापार में रूचि रहेगी।

    जानिए व्यापार का भविष्य
    वैशाख कृष्ण त्रयोदशी/चर्तुदशी को रेवती नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास, के भाव में उठाव आयेगा, सोना, चांदी, में मंदी की चाल रहेगी, गुड़, खांड़, कपास के भाव में समता रहेगी, हाजिर मार्केट में आज के भाव महत्वपूर्ण रहेंगे, भाग्यांक 2818 है।

    Post Views: 1,360

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleReal Funds On The Internet Playcroco Online Casino Examined 3 50 A Few
    Next Article भूस्खलन, पर्यटकों को रेस्क्यू करने में जुटी टीम, अब तक 50 से अधिक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?