नई दिल्ली:– आज का दिन बुधवार है जो भगवान गणेश को समर्पित है। इसीलिए इस दिन गणेश जी आराधना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और साधक के सभी दुख-दर्द दूर और परेशानियां समाप्त होती हैं। संयोग से इस समय सावन का महीना भी चल रहा है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।
इसके साथ ही, आज कल्कि जयंती भी मनाई जा रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी ।
मेष-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा संयमित रहने की जरूरत है। अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी बरतें, कार्य करवाने में आसानी होगी, बांधव विरोध होगा, अचानक नये खर्च सामने आ सकते है।
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। जितनी मेहनत करेंगे, उतना ज्यादा लाभ होगा, यदि आप लंबी यात्रा का प्रयास कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी, भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। सफलता के बावजूद निराशा का अनुभव कर सकते हैं, दायित्वों की पूर्ति होगी, अधिकारियों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे, नवीन कार्यो में सुधार होगा।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अकेलेपन से उबरने में दोस्त आपकी मदद करेंगे, आर्थिक मामलों में किसी तरह का जोखिम न लें, कार्यो की अधिकता से मन में चिड़चिडापन रह सकता है।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से भरा रहने वाला है। बच्चों को जोखिम के कार्यो से दूर रखें, धन लाभ होगा,पारिवारिक सुख समृद्धि बढेगी, निजी दायित्वों की पूर्ति होगी,आर्थिक कार्यो में गति आयेगी।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है। कार्यस्थल पर लोग विरोध करेंगे, लेकिन आप चतुराई से काम बना लेंगे, मातृपक्ष से सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी, आत्म विश्वास बना रहेगा।
तुला-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नये मित्र बनेंगे जो आगे बढ़ने मे सहायक रहेंगे, आर्थिक कार्यो में समस्याओं का समाधान होगा, सुखद समाचार मिलने से प्रसननता होगी।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है। लोग आपका व्यवहार देखकर हर संभव मदद को तैयार रहेंगे, कामकाज में मन लगेगा, प्रसन्नता रहेगी, दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होगा।
धनु-
आज का दिन आपके लिए चुनौती भरा रहने वाला है। नए समझौते में घर के बुजुर्ग की सलाह उपयोगी रहेगी,मनोरंजक यात्रा होगी, आर्थिक मामलों में सावधानी रखें,जबावदारी का काम बनेगा।
मकर-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सभलकर रहने की जरूरत है। जरा सी गलती से बनी बनाई बात बिगड़ सकती है, आकस्मिक लाभ का योग है। नये लोगों से संबंध स्थापित होंगे, पद प्रतिष्ठा बढे़गी।
कुम्भ-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सभलकर रहने की जरूरत है। आप जिन लोगों को अपना विश्वासपात्र मान रहे हैं, वे नुकसान पहुंचा सकते है इसलिए सावधानी रखें, स्वतः के संबंध में चिन्ता रह सकती है, कामकाज अपूर्ण रहेंगे।
मीन-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आर्थिक दृष्टि से समय उतार चढाव वाला रहेगा, लापरवाहियों के कारण नुकसान होगा, पड़ोसियों से संबंधों में मधुरता आयेगी, सम्मान प्राप्त होगा।
आज जन्म लिया बालकका फल:
आज जन्म लिया बालक महत्वाकांक्षी होगा, अपने कामकाज में अच्छी तरह निपुण होगा, बालक को जब क्रोध आयेगा, तो जल्द शांत नहीं होगा, अपनी मनमर्जी का मालिक होगा, व्यवहार कुशलता रहेगी, अन्याय को सहन नहीं करेगा, खेलों के प्रति रूचि रहेगी।
व्यापार भविष्य:
श्रावण शुक्ल षष्ठी को हस्त नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू, जौ,चना, गुड़ खांड, मॅूग, मोठ, दलहन में तेजी होगी, जूट, पाट,बारदाना, सन् आदि मेंउतार चढ़ाव के साथ तेजी होगी, जूट, पाट, सन आदि में घटाबढ़ी होगी, गेहॅू, जौ, चना, का रूख नरमी का रहेगा। भाग्यांक 4254 है।