Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का भविष्यफल गुरुवार को गजकेसरी योग से वृषभ, तुला और कुंभ सहित इन राशि के जातक पाएंगे शुभ लाभ…
    समाचार

    आज का भविष्यफल गुरुवार को गजकेसरी योग से वृषभ, तुला और कुंभ सहित इन राशि के जातक पाएंगे शुभ लाभ…

    By Tv 36 HindustanMarch 27, 2025No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ,तुला और कुंभ राशि के लिए शुभ लाभ का योग बता रहा है। दरअसल आज चंद्रमा शतभिषा नक्षत्र पर संचार करते हुए कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा के इस गोचर से आज गुरु और चंद्रमा के बीच गजकेसरी योग बनने से इन राशियों को लाभ मिल रहा है। जबकि आज शनि और चंद्रमा की युति होने से विष योग भी बन रहा है जिससे कुछ राशियों को परेशानी होगी। तो देखिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

    मेष राशि के लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय में कुछ कुछ नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं जिससे लाभ मिलेगा। व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आपको अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आप आज अपनी किसी संपत्ति का सौदा करते हैं तो बहुत सावधान रहें। आपको आज कानूनी मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा।

    आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को तुलसी मंजरी अर्पित करें।

    वृषभ राशि के लोगों को शासन सत्ता की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों से भी आपको सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी कूटनीतिक चाल और समझदारी से शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, प्यार और अधिक प्रगाढ़ हो जाएगा। पढ़ाई में छात्रों में रुचि बढेगी।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाएं।

    मिथुन राशि के लिए दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप परिवार के लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे जिससे आपका मन विचलित होगा और इसका असर आपके कामकाज पर दिखेगा। विद्यार्थियों को आज अपने परिजनों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप आज अपनी कला और रचनात्मक क्षमता का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

    आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और भगवान को माखन मिश्री का भोग लगाएं।

    कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप साझेदारी में कोई व्यवसाय चला रहे हैं तो इसमें आपको लाभ मिलेगा। दीर्घकालीन निवेश करना भी आपके लिए आज लाभदायक रहेगा। आज आपके व्यावसायिक विरोधी सक्रिय नजर आएंगे। इसलिए आपको इनसे सतर्क रहना होगा। आज शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे और आपको परिवार के सहयोग से किसी समस्या का समाधान भी मिलेगा।

    आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप लाभदायक होगा।

    सिंह राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र और करीबी व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। वैसे आज आपको माता पिता से लाभ और सहयोग मिलेगा। आज आप अपने घर की साज सज्जा और व्यवस्था पर भी धन खर्च करेंगे। बच्चों की शिक्षा संबंधी मामलों में आपको आज खुशी मिलेगी। आज इस राशि के छात्र शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

    आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं और गाय को गुड़ खिलाएं।
    कन्या राशि के लोगों को आज किसी शुभ काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों और माता की सेहत को लेकर चिंता परेशानी हो सकती है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

    आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को 11 बेलपत्र अर्पित करें।

    तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन आपको आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उनके लिए बेहतर अवसर आ सकता है। परिवार में आपको आज भाई बहनों से भी सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। आपको आज अचानक धन का लाभ मिल सकता है।

    आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आज आप अपने कामकाज में कुछ नई योजनाओं और तकनीक को लागू कर सकते हैं जिसका आपको फायदा मिलेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था वह आज आपको वापस मिल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण समय बिताएंगे। आपको आज रुचिकर भोजन भी मिलने वाला है। कोई पुराना मित्र या परिचित आपको आज मिल सकता है जिससे मिलकर आपको खुशी होगी।

    आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ शुभ रहेगा।

    धनु राशि के जातकों की रुचि आज गुरुवार के दिन सामाजिक कार्यों में रहेगी। आपकी कार्यकुशलता और समझदारी से आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपको आज कोई अच्छी खबर भी मिलने वाली है। शाम को आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं अथवा मौज मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। आपको कीमती सामानों का ध्यान रखना चाहिए। सेहत के मामले में लापरवाही से बचें।

    आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर का लेपन करें।

    मकर राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन मिश्रित रहने वाला है। आप आज किसी पारिवारिक कारणों की वजह से चिंतित रह सकते हैं। बच्चों की सेहत को लेकर आपको आज चिंता परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको आज अनुभवी और वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में आपको आज अचानक से कुछ नया काम मिल सकता है जिससे आपके ऊपर काम का दबाव रह सकता है। बाहरी खानपान से आपको परहेज रखना चाहिए। भाइयों से बातचीत में आपको संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए।

    आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

    कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभप्रद और अनुकूल रहेगा। आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग से आपको आज प्रोत्साहन मिल सकता है। आप आज दोस्तों और सहकर्मियों के साथ मनोरंजक समय भी बिताएंगे। आपके लिए सलाह है कि दूसरों के काम में रुचि में रखने की बजाय अपने काम से काम करें।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करें और दूध से अभिषेक करें।

    मीन राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभदायक और सफलतादायक रहेगा। आपके संपर्क का दायरा बढेगा। कारोबार में आपको आज लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपका आपसी तालमेल बढेगा। जीवनसाथी से चल रहा मनमुटाव और मतभेद आज दूर हो सकता है। अगर आप निवेश करना चाह रहे हैं या किसी से आर्थिक व्यवहार कर रहे हैं तो संयम से काम लें नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। जोखिम वाले काम से आपको आज बचना चाहिए।

    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीविष्णुनाम स्तोत्र का पाठ करना शुभ फलदायी रहेगा।

    Post Views: 1,025

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleMeet sex girls near our easy-to-use search tool
    Next Article कक्षा 5 और 7 के 25 छात्रों ने खुद को इस धारदार वस्तु से काटा, न खेलनें दें बच्चों को जानलेवा गेम…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…

    February 17, 2026

    बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…

    February 17, 2026

    आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…

    February 17, 2026

    तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?