नई दिल्ली:– आज का दिन शनिवार है इस दिन को भगवान शनिदेव और भगवान बजरंगबली की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। कहते हैं कि, सप्ताह के हर दिन किसी ना किसी देवी-देवताओं की पूजा के लिए निर्धारित किए गए है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है यहां पर नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही दिन तय होते है। चलिए जानते हैं आज शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…
मेष–
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। दैनिक राशिफल के अनुसार, खानपान की अनियमितता बनी रहेगी। शारीरिक कष्ट होगा। जोखिम कार्यो में उत्साह बना रहेगा। जमीन, जायजाद के कार्य लाभदायक रहेंगे।
वृषभ–
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, मानसिक सुख एवं प्रसन्नता रहेगी। विशिष्टजनों से समाचार मिलेगा। नये कार्यो में उत्साह बना रहेगा। जमीन, जायजाद के कार्य लाभदायक रहेंगे।
मिथुन–
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, आजीविका प्रयासों में सफलता मिलेगी। माता पिता का सुख मिलेगा। दायित्वों की पूर्ति होगी। जातकों के पद, प्रतिष्ठा, सम्मान में वृद्धि होगी।
कर्क–
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, स्थायी एवं अन्य साधनों की प्राप्ति होगी। सामाजिक प्रभाव रहेगा। जातकों को मित्रों एवं अधिकारियों की मदद मिलेगी। रचनात्मक कार्य बनेगा।
सिंह–
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, आज के दिन आकस्मिक खर्च में वृद्धि होगी। दैनिक कार्य में व्यवधान आ सकता है। निजी पुरूषार्थ बना रहेगा। जातकों का दूरगामी परिणाम सामने आ सकता है।
कन्या–
आज का दिन आपके लिए सामान्य परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, शासकीय पक्ष आपके अनुकूल रहेगा। इच्छानुसार सभी कामकाज बनेंगे। दूरगामी परिणाम आपके पक्ष में होंगे। साहसिक पराक्रम बना रहेगा। लाभ होगा।
तुला–
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, मानसिक सुख एवं प्रसन्नता रहेगी। विशिष्टजनों का सहयोग मिलेगा। नवीन कार्यों के प्रति सचेत रहें। मित्र वर्ग संतुष्ट रहेंगे। संयम से कार्य करें।
वृश्चिक–
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। सामाजिक सेवा में वृद्धि होगी। दूर की यात्रा होगी।
धनु–
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। यहां पर राशिफल के अनुसार, सुख सुविधाओं में विघ्न बाधा उपस्थित होगी। प्रियजनों के कारण पीड़ा हो सकती है। व्ययभार बढे़गा। निजी कामकाज बनेगा। धैर्य से कार्य करें।
मकर–
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, संतान संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होने के योग हैं। लेखन, अध्ययन के प्रति रूचि रहेगी। अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा।
कुम्भ–
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। यहां पर राशिफल के अनुसार, अज्ञात भय एवं चिन्ता रहेगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा। इच्छा के अनुसार कामकाज की अधिकता रहेगी। निजी दायित्व बढ़ेंगे।
मीन–
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होगा। शत्रुओं का पराक्रम बढे़गा। कामकाज की अधिकता रह सकती है। निजी दायित्वों की पूर्ति होगी।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, बड़े नेत्रों वाला शरीर से कोमल एवं मन में भावुक होगा। स्वास्थ्य में कुछ नरम गरम रहेगा, अपनी इच्छानुसार कार्य करेगा, दूसरों को शीघ्र अपनी ओर आकर्षित करेगा। प्रवास का शौकीन होगा।
जानिए व्यापार-भविष्य
ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी को चित्रा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी के भाव में तेजी होगी। पीतल, तांबा, लोहा, शेयर, रूई, कपास, सन, जूट, पाट, बारदाना में तेजी होगी। हल्दी, सौंप, मिर्च, मजीट में तेजी का
योग है। भाग्यांक- 7110 है।