नई दिल्ली:– आज का दिन रविवार है जो भगवान सूर्यदेव की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस दिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही जातकों के दिन तय होते है। आज का दैनिक राशिफल चलिए जानते है…
मेष-
भावुकता में लिये गये फैसले बदलने पड़ सकते हैं, यात्रा हो सकती है, संतान सम्बन्धी शुभ समाचार मिलेगा, भूमि भवन संपत्ति मकान, आदि का कार्य बनेगा।
वृषभ-
रोक टोक के चलते कार्यक्षेत्र में विवाद संभव है, धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी, आजीविका की समस्या का समाधान सरलता से होगा।
मिथुन-
उच्च अध्ययन में बड़ी सफलता मिलेगी, व्यापारिक साझेदारी लाभदायक रहेगी, नवीन वस्त्राभूषण उपहार आदि की प्राप्ति होगी, स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हल होगी।
कर्क-
अधिकारियों से मेलजोल तरक्की में सहायक रहेगी, मानसिक सुख एवं संतोष रहेगा, समय पर कार्य पूरा होगा, नया कार्य सामने आ सकता है।
सिंह-
समय के साथ तौर तरीकों मं बदलाव का मन बनेगा, अतिथि आगमन होगाख् कामकाज बनेगा, लाभ होगा, शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।
कन्या-
धीमी गति से चल रही योजना में गति आयेगी, सोचा कार्य पूरा करने में मदद मिलेगी, आय से अधिक धन व्यय होगा, मांगलिक कार्य बनने का योग है।
तुला-
घरेलू मामले सुलझेंगे, बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी, मै़त्री संपर्क स्थापित होंगे, अनावश्यक विवादों को टालें।
वृश्चिक-
कानूनी मामले में सफलता मिलेगी, नई पारिवारिक योजना बनेगी, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, अचानक धन लाभ का योग है।
धनु-
कारोबारी विस्तार की योजना बनेगी, जिद में कार्य बिगड़ सकता है, धार्मिक कार्य पूजा पाठ, देव आराधना से मानसिक शांति रहेगी, यश मिलेगा।
मकर-
भूमि भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा, समय देखकर अपना काम बना लें, शारीरिक शिथिलता रहेगी, वाद विवाद से बचने का प्रयास करें।
कुम्भ-
कारोबारी यात्रा सुखद रहेगी, बैचारिक गतिरोध दूर होंगे, पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा, प्रियजनों के साथ कार्य में मदद प्राप्त होगी।
मीन-
रूखे व्यवहार से परिचितों को नाराज कर लेंगे, आकस्मिक लाभ के अवसर आयेंगे, अज्ञात भय एवं चिन्ता रहेगी, महत्वपूर्ण कार्यो में अवरोध होगा।
आज जन्म लिए बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक का स्वभाव अव्छा रहेगा, बालक दयालु, सहनशील, लोकप्रिय, एवं क्रोधी, स्वाभाव का होगा, नौकरी में उच्च पद प्राप्त करेगा, माता पिता को सुखी रखेगा, धार्मिक विचारधारा का होगा, ईश्वर के प्रति इसकी श्रद्धा रहेगी।
जानें व्यापार भविष्य:
वैशाख शुक्ल सप्तमीं को पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, के भाव में तेजी होगी, रूई, कपास, वस्त्र, में नरम-गरम की चाल रहेगी, पाट, बारदाना, हैसियन, लालमिर्च, आदि में तेजी होगी। भाग्यांक 2773 है।
