Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का भविष्यफल आज त्रिग्रह योग से तीन गुना लाभ और खुशी पाएंगे वृषभ, कर्क और तुला राशि के जातक …
    समाचार

    आज का भविष्यफल आज त्रिग्रह योग से तीन गुना लाभ और खुशी पाएंगे वृषभ, कर्क और तुला राशि के जातक …

    By Tv36 HindustanMarch 14, 2025No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज शुक्रवार को चंद्रमा का संचार सिंह उपरांत कन्या राशि में उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से हो रहा है। चंद्रमा इस गोचर गोचर के दौरान आज ग्रहण योग से पीड़ित होंगे। जबकि आज सूर्य मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं जिससे बुधादित्य सहित त्रिग्रह योग भी बन रहा है। ऐसे में आज का दिन वृषभ, कर्क और तुला समेत कई राशियों के लिए सुखद और तीन गुना लाभ दिलाने वाला रहेगा जबकि मेष राशि वालों को आज जोखिम से बचना होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।।

    मेष राशि, विरोधियों से सतर्क रहें
    मेष राशि, विरोधियों से सतर्क रहें
    आज मेष राशि से छठे भाव में चंद्रमा का संचार हो रहा है ऐसे में आज इन्हें जोखिम भरे काम से बचना होगा। बेहतर होगा कि शत्रुओं और विरोधियों से सतर्क रहें नहीं तो वह मौके का लाभ उठाकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। वैसे आज आपको परिवार और पड़ोसियों से सहयोग भी मिलेगा और आप मौज मस्ती के बीच कुछ जरूरी काम को भी निपटाने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपको सहयोग बनाकर रहना होगा और बच्चों पर भी ध्यान देना होगा। जिन लोगों को कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या है वह स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए आहर विहार अपनाएं। शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें।

    वृषभ राशि, रोमांचक बीतेगा दिन
    वृषभ राशि, रोमांचक बीतेगा दिन
    वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मनोरंजक रहेगा। आप आज दोस्तों और परिचितों के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं। आपकी मित्रता का दायरा भी आज बढेगा और आपको आज कुछ नया और रोमांचक काम करने का भी मौका मिलेगा। खानपान भी आज आपको अपनी रुचि का मिलेगा। संतान पक्ष से आपको आज खुशी मिलेगी। लेकिन आज आपका खर्च भी बना रहेगा। ऐसे में भावुकता और जोश में धन खर्च पर कंट्रोल रखना जरूरी है। आपको आज वैवाहिक जीवन और लव लाइफ में भी खुशी मिलने वाली है।

    आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण को पीला गुलाल लगाएं।

    मिथुन राशि,दिन सतरंगी रहेगा
    मिथुन राशि,दिन सतरंगी रहेगा
    मिथुन राशि के जातकों का दिन आज होली के रंगों की भांति सतरंगी रहने वाला है। आपको आज करियर कारोबार में कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आपके घर आज मित्रों और मेहमानों का भी आगमन हो सकता है इसलिए आपको आज एक साथ कई मोर्चों पर काम करना होगा। किसी निकट संबंधी की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। विदेश में रहने वाले किसी संबंधी की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। लेकि आपके लिए सलाह है कि आज खानपान संयमित रखें और तामसिक भोजन से बचें।

    आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ लाभदायक होगा।

    कर्क राशि,भाग्यशाली रहेंगे, खुशियां पाएंगे
    कर्क राशि,भाग्यशाली रहेंगे, खुशियां पाएंगे
    कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको आज परिवार के साथ सहयोग से खुशी मिलेगी। आर्थिक एवं कारोबार संबंधी विषयों में भी आज आप भाग्यशाली रहेंगे। आपको आज दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी पुराने परिचित और मित्र से मिलकर खुशी होगी। ससुराल के संबंधियों से भी आज आपको लाभ मिलने का योग बना हुआ है। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। सलाह है कि वाहन चलाते समय आज सतर्क रहें। वाद विवाद से बचें।

    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

    सिंह राशि,प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी
    सिंह राशि,प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी
    सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक है लेकिन अतिउत्साह से आपको आज बचना होगा। आपको आज किसी मित्र और संबंधी से प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी। आपके घर मित्रों और मेहमानों के आगमन से चहल पहल की स्थिति रहेगी। माता पिता से भी आपको आज स्नेह और सहयोग मिलेगा। फैमिली बिजनेस में आज परिवार वालों का पूरा सहयोग रहेगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में भी सुधार होगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा, प्रेमी से लंबी और रोमांटिक बातें होंगी, लेकिन दूरियों का अहसास बना रहेगा। सलाह है कि आज किसी से भी उलझने से बचें।

    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी को श्रृंगार सामग्री उपहार दें और माता पिता से आशीर्वाद लें।

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज जोखिम वाले काम से बचने की जरूरत है। आज आपकी राशि में चंद्रमा को ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में आपका मन आज विचलित रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी काम करने और निर्णय लेने से बचना होगा। किसी बातों और व्यवहार से आपको मानसिक कष्ट भी हो सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि अपने काम से मतलब रखें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। आपको आज मनपसंद भोजन मिलेगा और माता एवं परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

    आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीगणेश अथर्वशीर्ष का पाठ लाभदायक रहेगा, गणेशजी को हरा गुलाल लगाएं।

    तुला राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप आज का दिन परिवार के साथ आनंदपूर्वक बिताएंगे। किसी मित्र या मेहमान के आगमन से आपको आज खुशी मिलेगी। आज आपको दोस्तों और पड़ोसियों के साथ मेलजोल बनाए रख पाएंगे और आपको इनसे सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई बनी रहेगी। जो लोग पहले से बीमार चल रहे हैं उनको आज परहेज और खानपान का पूरा ध्यान रखना होगा। अधिक तैलीय और मसालेदार भोजन से आप परहेज रखें।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज लौंग इलांयची और पान देवी लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। किसी जरूरतमंद को अन्न का दान दें।

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आप आज दोस्तों के साथ मौजमस्ती का आनंद लेंगे। आपको आज किसी पुराने परिचित और मित्र से भी मिलने का मौका मिलेगा। कारोबारी जातक आज कमाई से खुश रहेंगे लेकिन कुछ ऐसे लोगों से भी सामना हो सकता है जिससे आपको परेशानी और क्रोध आ सकता है। आपको आज आर्थिक लेनदेन के मामले में सतर्क रहना चाहिए। आपके लिए आज यात्रा का भी संयोग बन रहा है।

    आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज लाल गुलाल हनुमानजी को अर्पित करना चाहिए और बड़े भाई से आशीर्वाद भी लेना चाहिए।

    आपके लिए आज हो रहा सूर्य का गोचर शुभ फलदायी रहेगा। आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपको आज अपने परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ मिल सकता है। भाइयों से भी आपका आज मेलजोल और तालमेल बना रहेगा। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होगी। जीवनसाथी के लिए आज आप कोई गिफ्ट ले सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलकर आपको खुशी होगी। मनपंसद भोजन का आनंद लेंगे लेकिन सलाह है कि स्वाद के चक्कर में अति भोजन से बचें।

    आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

    मकर राशि के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज आपके आसपास का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप मौज मस्ती के बीच धर्म अध्यात्म में भी रुचि लेंगे। आपको अपने बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। कोई मित्र या मेहमान अचानक आपके घर आ सकता है। लव लाइफ में प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। आज शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ हंसी मजाक का आनंद ले सकते हैं। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी लुत्फ ले सकते हैं।

    आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें और गुलाल अर्पित करें।

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज परिवार के किसी सदस्य की वजह से परेशानी और चिंता हो सकती है। लेकिन दोस्तों और पड़ोसियों से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा। वैसे आज आपको शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए। किसी से विवाद में उलझना नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो आज वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक मामलों में आपको आज भावुकता पर कंट्रोल करना होगा।

    आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

    आपके लिए आज का दिन लाभदायक और मनोरंजक रहेगा। कारोबार व्यापार में आपको आज लाभ मिलेगा। कोई अच्छी और प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी। आपको आज कुछ रचनात्मक काम करने का भी मौका मिलेगा। दोस्तों और पड़ोसियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। किसी शुभ और मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। नवीन वस्त्र और गिफ्ट का लाभ मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।

    Post Views: 1,170

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleAplikacja Total Casino Grunzochse Pobrać? Total Mężczyzna Line Casino Blog
    Next Article आज होली पर चंद्र ग्रहण का साया, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय…
    Tv36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला, IPL 2025 का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित…

    May 9, 2025

    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला, IPL 2025 का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित…

    May 9, 2025

    सरकार ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को दिया नेटवर्क दुरुस्त करने का आदेश, करने होंगे बस ये भी काम…

    May 9, 2025

    फंगल इंफेक्शन इस विटामिन की कमी से होता है, जान लीजिए डेफिशिएंसी को दूर करने का तरीका…

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    ADS
    ADS
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के गांवों पर भारी गोलाबारी की, एक महिला समेत दो लोगों की मौत, कई घायल…
    • भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला, IPL 2025 का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित…
    • भारतीय सेना ने कैसे किया पाकिस्तानी ड्रोन हमले को नाकाम, जाने सब कुछ…
    • भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला, IPL 2025 का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित…
    • आप भी घर पर बना सकते हैं हर्बल नीम टूथपेस्ट, जानें बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?