नई दिल्ली:– आज का दिन गुरूवार है जो भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है इसे पीला गुरूवार के नाम से भी जानते है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों के बारे भी उल्लेख किया गया है। जिस तरह से नक्षत्रों की स्थिति और चाल बदलती रहती है इसके अनुसार ही दिन तय होते है। चलिए जानते हैं विस्तार से आज का दैनिक राशिफल…
मेष-
आप जो चाहते हैं, वैसा हो पाना मुश्किल है, विरोधी प्रबल होंगे, पारिवारिक वातावरण आनन्दमय बना रहेगा, रोगी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृषभ-
कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, वैभव के सामान पर धन खर्च होगा, जोखिम के कार्यो में सतर्कता बांछनीय, लाभ अच्छा होगा।
मिथुन-
मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा, पारिवारिक निकटता बढ़ेगी, सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी, आकस्मिक दूर की यात्रा हो सकती है।
कर्क-
टालमटोल के चलते कामकाज में परेशानी होगी, बुजुर्गो का दिशा निर्देश लाभकारी रहेगा, कीर्ति बढेगी, अचानक बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है।
सिंह-
मांगलिक खर्च होगा, कार्यक्षेत्र में आपसी तनाव व मनमुटाव से मानसिक परेशानी हो सकती है, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय सफल होगा।
कन्या-
निजी कार्यो को टालने से समस्या बढेगी, मामूली बात पर आपसी कहासुनी बढ़ सकती है, शांति से काम निकालना लाभदायक रहेगा, लाभ कम होगा।
तुला-
किसी कामना की पूर्ति होगी, यात्रा में लाभ होगा, किया गया प्रयास सफल होगा, आर्थिक कार्यो में यश प्राप्त होगा, साहस रखें।
वृश्चिक-
कैरियर में सफला के लिये थोड़ा इन्तजार करें, कोई बड़ी जिम्मेदारी निभाना पडे़गी, महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, दूर की यात्रा होगी।
धनु-
घरेलू आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे, बिखरे कार्य समेटने में परिवार का सहयोग रहेगा, दायित्वों का निर्वहन होगा, आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी।
मकर-
कानूनी मामले आपसी बातचीत से सुलझ सकते हैं, शासकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, योजनाओं का विकास होगा, स्त्री जाति का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ-
कर्जदारी से छुटकारा मिलेगा, जीवनसाथी की सलाह से हिम्मत बढ़ेगी, दूर की यात्रा सावधानी से करें, उलझनों से छुटकारा मिलेगा।
मीन-
नजदीकी कार्यो के कारण भागदौड़ बढ़ सकती है, आप जोखिम उठाने के लिये तैयार रहेंगे, मान सम्मान, प्रतिष्ठा बढे़गी, विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक हंसमुख मिलनसार, होगा, खेलों के प्रति विशेष ध्यान देगा, स्वास्थ्य साधारण अच्छा रहेगा, बचपन में आकस्मिक स्वास्थ्य कष्ट होगा, बाद में अच्छा रहेगा,विद्या में रूचि रहेगी, अपने सम्बन्धों को मधुर रखेगा, जन्म स्थान से दूर रहकर उन्नति करेगा।
व्यापार भविष्य:
वैशाख शुक्ल चतुर्थी को मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से समस्त प्रकार के अनाजों, जौ, ज्वार, मक्का, बाजरा आदि के भावों में जोरदार तेजी हेागी, तिल, सरसों, के भाव में समानता रहेगी। भाग्यांक 1476 है।
