नई दिल्ली:– आज का दिन गुरुवार हैं। जो जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित हैं। वैसे तो रोजाना घरों में भगवान विष्णु की पूजा की जाती हैं। लेकिन प्रभु की विशेष कृपा पाने के लिए गुरुवार का दिन सबसे शुभ एवं उत्तम माना जाता है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।
मेष-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्य आसानी से बन सकते हैं, धर्म कर्म और आध्यात्मक में मन लगेगा, दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, राजकीय क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। कार्यो की अधिकता से मन खिन्न रहेगा, नये लोगों से मेलजोल बढे़गा, अचानक धनलाभ प्राप्त होगा, नियमितता का ध्यान
रखें।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए तनाव पूर्ण रहने वाला है। विवादग्रस्त मामले सामने आयेंगे, जिनका समाधान समझदारी से होगा, नियोजित कार्य सफल होगा, मानसिक प्रसन्नता होगी।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सभलकर रहने की जरूरत है। व्यवसाय के प्रति सचेत रहकर कार्य करें, भाई या मित्र के कारण संबंधों में तनाव आ सकता है, पारिवारिक सुख मिलेगा, हर्ष बना रहेगा।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। अधिनस्थों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, किसी धार्मिक अनुष्ठान करने का मन बनेगा, किसी लंबी यात्रा हेतु तैयार रहें, आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए समान्य रहने वाला है। विरोधी पक्ष सक्रिय रहेगा, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं होगी, ऐसी कोई घटना घट सकती है, जो आपके लिये हितकारी रहेगी, यश प्राप्त होगा।
तुला-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है। बनते कार्य बिगड़ सकते हैं, परिस्थितियों का सामना करने में कामयाबी मिलेगी, रिश्तेदारी को लेकर वाद विवाद हो सकता है,संयम से काम लेना उचित होगा।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। व्यवसाय में नवीन साझेदारी प्रस्ताव सामने आयेंगे, धन लाभ होगा,संतान की चिन्ता रह सकती है, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु-
आज का दिन आपके लिए समान्य रहने वाला है। माता को कष्ट हो सकता है, संतान के कार्यो में विशेष खर्च होगा, पारिवारिक जबावदारी रहेगी, मानसिक संतोष रहेगा।
मकर-
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके प्रयासों से सबकुछ अनुकूल रहेगा, जकुम्भ जायजाद कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में अवरोध दूर होगा, अनावश्यक विवाद को टालना हितकर रहेगा।
कुम्भ-
आज का दिन आपके लिए समान्य रहने वाला है। यात्रा योग टालना लाभकारी है, खानपान की गड़बड़ी से स्वास्थ्य शिथिल रहेगा, मान सम्मान में वृद्धि होगी। पुराना पैसाप्राप्त होने से खुशी होगीं।
मीन-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है आज कारीबारी यात्रा लाभदायक रहेगी, धन वसूलने में सफलता मिलेगी, शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी, मनोविनोदपूर्ण कार्यो में सफलता मिलेगी।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, मिलनसार, धार्मिक हष्टपुष्ट, स्वस्थ्य एवं निरोगी होगा। बुद्धि से तीब्र और कुशाग्र होगा। स्वतंत्र विचारधारा का होगा, 24 वर्ष के बाद भाग्योदय होगा। पिता का भक्त होगा।
व्यापार भविष्य:
श्रावण शुक्ल सप्तमीं को चित्रा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी,कपास, वस्त्र, खली, बिनौला, सफेद रंग की वस्तुओं की तेजी होगी, बादाम, वृषभ, छुहारा, इमली, के भाव में नरमी के साथ तेजी होगी, आज पिछले दिन के भाव रहेंगे। भाग्यांक 8352 है।