Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का भविष्यफल पंचग्रही योग से मेष समेत इन 5 राशियों को होगा बेहतरीन लाभ…
    समाचार

    आज का भविष्यफल पंचग्रही योग से मेष समेत इन 5 राशियों को होगा बेहतरीन लाभ…

    By Tv 36 HindustanMarch 28, 2025No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष,मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। चंद्रमा के कुंभ राशि से मीन राशि में आने पर आज मीन राशि में ग्रहों की पंचायत भी सजेगी और ग्रहों के योग संयोग से आज का दिन इन राशियों को तो लाभ देगा लेकिन मीन राशि के लोगों को अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा। जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल।

    मेष राशि के लिए आज का दिन रोमांटिक और बढ़िया रहने वाला है। संतान से संबंधित कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है और आप आज सकारात्मक रहेंगे। जो लोग लंबे समय से रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। सरकारी काम में भी आपको आज सफलता मिलेगी।

    आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को दूध से अर्घ्य दें।

    वृषभ राशि के जातकों को अपने कामकाज के साथ सेहत का भी ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। बेहतर होगा कि पुरानी बातों को उठाने से बचें। माता पिता से लेकिन आपको आज सहयोग और स्नेह मिलेगा। शाम तक आपको आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। आपके घर आज किसी मेहमान का भी आगमन हो सकता है।

    आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

    मिथुन राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना होगा जिससे दिन आपका व्यस्तता में बीतेगा। ससुराल पक्ष से आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। अगर आज आप किसी से पैसों का लेन-देन कर रहे हैं तो सतर्कता का ध्यान रखें। व्यापार कर रहे लोगों को आज प्रतिस्पर्धियों से सावधान और सतर्क रहना होगा। किसी निकट संबंधी की सेहत को लेकर चिंता होगी।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और खीर का भोग लगाएं।

    कर्क राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी। वाणी और व्यवहार कुशलता का भी आपको आज लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपकी पहचान और दोस्ती का दायरा बढ़ेगा, कुछ नए लोगों से परिचय हो सकता है। व्यापार में लाभ से मन आनंदित होगा।

    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। चावल का दान जरूरतमंद व्यक्ति को दें।

    सिंह राशि के लोगों को अधिकारियों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आज आपको भूमि और वाहन का सुख भी मिल सकता है। माता-पिता से सहयोग और आशीर्वाद भी आपको आज मिलेगा। फैमिली बिजनेस में परिवार के सहयोग से कमाई भी बढेगी। आज शाम के समय आपके घर पर कुछ मनोरंजक कार्यक्रम हो सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम आज पूरा हो सकता है।

    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य भगवान को कुमकुम मिले जल से अर्घ्य दें।

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज ग्रहों का शुभ संयोग बना हुआ है। ऐसे में आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। आपको आज आर्थिक लाभ भी मिलेगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उन जातकों के स्वास्थ्य में भी आज सुधार होगा। आप अपनी बुद्धि और कौशल से व्यापार में जो भी निर्णय लेंगे उसमें आप सफल होंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं।

    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ लाभदायक रहेगा।

    तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन प्रेमपूर्ण रहेगा। आपको आज घर के बड़ों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके ऊपर आज काम का अधिक दबाव रहने से मन परेशान भी रहेगा। पड़ोसियों और मित्रों से आपको आज सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आप आज प्रेमी के साथ वक्त बिता सकते हैं। किसी सामाजिक और धार्मिक काम में भाग लेने का आपको मौका मिल सकता है। आपको शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे शाम से रात का समय प्रसन्नता में बीतेगा।

    आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल अथवा चीनी का दान दें।

    वृश्चिक राशि के जातकों को आज अप्रत्याशित खुशी मिलने वाली है। किसी पुराने मित्र और परिचित से आपकी मुलाकात हो सकती है। माता पिता से आपको आज सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में भी आप आज खुशी पाएंगे। आर्थिक मामलों में आपकी योजना आज सफल रहेगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में पद प्रभाव का भी लाभ मिल सकता है। बिजनेस में कमाई बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। कानूनी मामलों में आज लापरवाही से बचें।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का अभिषेक गन्ने के रस से करें।

    धनु राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। अगर आप बैंक अथवा किसी संस्था से लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज कामयाबी मिलेगी। आपका कोई रुका हुआ अथवा अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को आज सफलता मिलने की खुशी होगी। लव लाइफ के मामले में आपका दिन आज रोमांटिक रहेगा। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि रहेगी।

    आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों अथवा वरिष्ठ लोगों से आशीर्वाद लें।

    मकर राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आप कोई नया काम करेंगे तो आपको आज इसमें सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास आज बढा रहेगा। ऐसे में आज आप जो भी काम मन लगाकर करेंगे उसमें सफल रहेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी की प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे। बच्चों ओर जीवनसाथी के साथ आप आज मनोरंजक समय बिताएंगे। व्यवसाय में किसी प्रतिद्वंद्वी के कारण परेशानी हो सकती है।

    आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।
    कुंभ राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन सरकारी कामकाज के लिहाज से अच्छा है। आप सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को भी आज अपने अधिकारियों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आपके पारिवारिक जीवन में विवाद या तनाव चल रहा है, तो वह आज समाप्त सकता है। आपको आज बिजनेस में अपने कर्मचारियों पर नजर बनाए रखने की जरूरत है। शाम का समय आपके कारोबार व्यापार के लिए लाभदायक रहेगा।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत है। आज आपको कुछ ऐसे खर्च भी करने होंगे जो न चाहते भी आपको करने होंगे। आज शाम के समय किसी मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको आज ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। अगर आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यात्रा में परेशानी हो सकती है। सामाजिक जान पहचान का लाभ मिलेगा।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी को सफेद मिठाई का प्रसाद अर्पित करें।

    Post Views: 765

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article7 most readily useful Adult internet dating sites – 100per cent cost-free programs for Casual Fun!
    Next Article आज से मौसम ड्राई रहने की संभावना, इन जिलों में यलो अलर्ट जारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?