नई दिल्ली:– आज का दिन शुक्रवार है जो आज का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन व्रत रखकर मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ दान करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। इसके साथ ही, सावन महीना भी चल रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए।
मेष-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। अनुभवी लोगों का साथ लाभकारी रहेगा, प्रापर्टी संबंधी कार्य बनेंगे, राजकीय क्षेत्र में सफलता प्राप्त हागी, पारिवारिक मतभेदों से बचें। समय पर लाभ प्राप्त होगा।
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी होगी, साझेदारी से लाभ होगा, धार्मिक एवं आर्थिक कार्य बनेगा, मन में शांति और संतोष का अनुभव होगा।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। अटकी तरक्की मिलने का योग है, खोई हुई प्रतिष्ठा हासल करने में सफल होंगे, जमकर जायजाद के कार्यो में सफलता मिलेगी, निजी पुरूषार्थ बना रहेगा।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है। रूकी योजनाओं पर खर्च की संभावना है, दौड़धूप करके निजी कार्य करवा लेंगे, व्यापार व्यवसाय को रावणे बढ़ाने का प्रयास करें, मांगलिक कार्यों पर विचार होगा।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। अधिकारियों के मेलजोल का लाभ मिलेगा, कारोबारी यात्रा सफल रहेगी, किसी कार्य में परिश्रम अधिक करना होगा, मानसिक रूप से सुख और संतोष का अनुभव होगा।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए सावधान रहने की जरूरत है। समय पर कार्य पूरा न होने पर निराशा होगी, भाग्य के भरोसे अवसर गवां देंगे, पारिवारिक मतभेद रहेगा, यथेष्ठ सावधानी रखकर कार्य करें, संयम रखें।
तुला-
आज का दिन आपके लिए संतोजनक रहने वाला है। मित्र मण्डली के सहयोग से काम आसानी होगी, अपनों का व्यवहार दुखी करेगा। वाहन चलाते समय यथेष्ठ सतर्कता वांछनीय। यश प्रतिष्ठा बनी रहेगी।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। विवादित मामले आपकी पहल से हल हो सकते हैं, अनुभवी लोगों से लाभ होगा, साहस पराक्रम में वृद्धि होगी, मान सम्मान प्राप्त होगा, पुमकर समस्या हल होगी।
धनु-
आज का दिन आपके लिए संतोजनक रहने वाला है। व्यापारिक लेनदेन के पुराने मामले सुलझने से मन में संतोष रहेगा, कौटृम्बिक मामलों में सावधानी रखें, संतान की चिंता रह सकती हैं, कम लाभ में भी संतोष रहेगा।
मकर-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। भाग्योदय के अवसर मिलेंगे, सहयोगियों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, मन में संतोष रहेगा, परिश्रम की अधिकता रहेगी,मान सम्मान प्राप्त होगा।
कुम्भ-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर अपमान का भय है, तनाव की स्थिति में फैसला नहीं ले पायेंगे। राजकीय क्षेत्र में यश और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अच्छे अवसरों का लाभ मिलेगा।
मीन-
आज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा रहने वाला है। जोखिम के कायों से दूर रहें, व्यापारिक साझेदारी लाभदायी हो सकती है, अतिथि रावणमन होगा, अनसोचे कार्यों में व्यस्तता रहेगी, झूठ आरोपों से बचें।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बालक सुंदर, सुशील, व्यक्तित्वान होगा, शरीरसे कोमल तथा भावुक होगा, दूसरों को शीघ्र ही अपनी ओर आकर्षित करने में सफल होगा। पिता का भक्त होगा।
व्यापार-भविष्य:
श्रावण शुक्ल प्रतिपदा को पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास,चांवल, चांदी, नमक सरसों अलसी लाख गेहूं, जौ, चना के भाव में वृद्धिहोगी, गुड, खांड के भाव मे ंसाधारण उठाव आयेगा। भाग्यांक 2612 है।