नई दिल्ली:– आज का दिन बुधवार है जो भगवान श्रीगणेशजी की पूजा के लिए समर्पित होता है इस दिन हर कोई कुछ नया प्लान करते है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों औ 9 नक्षत्रों के बारे में जानकारी दी गई है। जैसे ही ग्रह-नक्षत्र की चाल बदलती है जातकों के दिन तय होते है।
मेष-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता रहेगी। मांगलिक खर्च की रूपरेखा बनेगी। मित्रों एवं कुटुम्बियों से सहयोग मिलेगा। मानसिक संतोष रहेगा।
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए सामान्य फल दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, प्रियजन से मुलाकात उपयोगी रहेगी। ले देकर काम करवाने में नुकसान होगा। भ्रमण मनोरंजन एवं आमोद- प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी। प्रयत्न करने पर लाभ होगा
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद उभर सकते है। कोई पुराना काम बनेगा। दूर दराज की यात्राओं का योग है। सफलता प्राप्त होगी। रूका धन प्राप्त हो सकता है।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। राशिफल के अनुसार, अटके कार्य को समेटने में सफलता मिलेगी। कानूनी मामले सुलझेंगे। प्रयत्न करने पर लाभ होगा। निजी कार्यो की रूपरेखा तैयार होगी।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, अनुशासन की कमी से कार्यस्थल पर अव्यवस्था हो सकती है, लेनदेन के मामले सुलझ जायेंगे। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। राशिफल के अनुसार, दूसरों के सुझावों को दिल से स्वीकार करेंगे, लाभ की संभावना बनेगी। नौकरी एवं राजकीय कार्य में सफलता मिलेगी। निकटजनों का मार्गदर्शन मिलेगा।
तुला-
आज का दिन आपके लिए सामान्य फल दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, उलझे मामले चतुराई से सुलझा लेंगे। जरूरतमंदों की मदद करके खुशी मिलेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मानसिक पीड़ा होगी। लाभ कम व्यय की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, झूठ बोलकर अपना नुकसान कर लेंगे। मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। कार्यो में व्यस्तता रहेगी। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा।
धनु-
आज का दिन आपके लिए सामान्य फल दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, आलोचना से घबराने की बजाय, डटकर मुकाबला करें। नुकसान से बच सकते हैं। मन में शांति और संतोष बना रहेगा। आय के मार्ग प्रशस्त होंगे।
मकर-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, लगातार नुकसान से आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है, नये संपर्को से लाभ होगा। शत्रुओं पर आपका प्रभाव रहेगा। लाभ संचित होगा। कोई बात मालूम होगी।
कुम्भ-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, सपने साकार करने के लिये मेहनत बढ़ाना आवश्यक है। विवादों से दूर रहें। मन में विशेष प्रसन्नता रहेगी। अतिथि रावणमन का योग है।
मीन-
आज का दिन आपके लिए सामान्य फल दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, युवाओं को कैरियर की चिन्ता रहेगी। तनाव की स्थिति में फैसला लेना मुश्किल है। पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकर चाकर एवं अधिनस्थ का सहयोग रहेगा।
आज जन्म लिये बालक का फल
आज जन्म लिया बालक हंसमुख, मिलनसार होगा। खेलकूद के प्रति रूचि रहेगी। बचपन में स्वास्थ्य पीड़ा होगी। बाद में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता पिता का भक्त होगा। मनोवांछित सफलता मिलेगी।
व्यापार-भविष्य:
आषाढ़ शुक्ल सप्तमीं को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से गेहूं, जौ, चना, गुड़ खांड़, शक्कर मॅूगफली तेलों में तेजी होगी। वायदा विचार आज 2 बजकर 11 मिनिट से 10 मिनिट के रूख पर व्यापार करके लाभ उठाना हितकर रहेगा। भाग्यांक 1583 है।