नई दिल्ली:– आज का दिन सोमवार है जो देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा-अर्चना करने से साधक के सभी दुख-दर्द दूर और परेशानियां समाप्त होती हैं। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।
इसके साथ ही, आज सावन महीना का तीसरा सोमवार भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए।
मेष-
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। अपनों की मदद से मन को खुशी होगी। वैभव के सामान पर खर्च होगा। आपके बने बनाये कार्य अचानक रूक सकते हैं। महिला पक्ष की सलाह लेना उपयोगी रहेगी।
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। मामूली बात विवाद का रूप ले सकती है, जिद्दी रवैया रावणे बढ़ने में बाधक रहेगा। कार्यो में मनोंवाछित सफलता मिलेगी। रूका पैसा मिलेगा।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यो में खर्च की संभावना, हालात में शांति बनाये रखें। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। साहस पराक्रम बना रहेगा।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आय के नये श्रोत बढेंगे। जरूरतमंदों की मदद करके खुशी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा एवं लाभदायक कार्य बनेंगे। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। लेनदेन के मामले में आपका पक्ष कमजोर पड़ सकता है। जमकर जायजाद के कार्यो में विलंब होगा। अनावश्यक विवादों से बचने का प्रयास करें।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी के प्रति ज्यादा झुकाव परिवार में कलह का कारण बन सकता है। कार्यो में आशातीत सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। दूर दराज की यात्रा होगी।
तुला-
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। रोजगार को लेकर परेशानी होगी। भूमि भवन वाहन क्रय की संभावना है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। साहस पराकम बना रहेगा। नियमितता बनी रहेगी।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है। भौतिक सुख साधन जुटाने में खर्च संभव है। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु-
आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है। भौतिक सुख साधन जुटाने में खर्च संभव है। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मकर-
आज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा रहने वाला है। दौड़ धूप करके काम करवा लेंगे। जिम्मेदारी से बचने के चक्कर में अधिकरियों की नाराजगी झेलना पडे़गी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
कुम्भ-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। कार्य योजना में बदलाव संभव है। चापलूसों से सावधानी रखें। अधिकारियों से अनुबंध का लाभ प्राप्त होगा। अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा।
मीन-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आप पूरे उत्साह से कार्य करेंगे, जो लोग पहिले विरोध कर रहे थे, वे सहयोग के लिये रावणे आयेंगे। नवीन अनुबंधों का लाभ होगा।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक हष्टपुष्ट सुन्दर एवं मिलनसार होगा, मित्रों की संख्या सीमित होगी। खेलों के प्रति रूचि रखने वाला न्यायप्रिय होगा। किसी विशेष विद्या का ज्ञाता होगा। माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा।
व्यापार-भविष्य:
श्रावण शुक्ल चतुर्थी को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, रूई, कपास, सूत, बिनौला, सन, सरसों, अरंड़ी, मॅूगफली,घी, तेल, में, मंदी की चाल चलेगी, गेहॅू, जौ, चना, गुड, खांड,जायफल, हल्दी, में तेजी होगी। भाग्यांक 2489 है।