नई दिल्ली:– आज का दिन गुरूवार है जो जगत के पालनहार भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए।
मेष
आज का दिन राशि मेष राशि के लिए शुभ रहने वाला है सामाजिक जीवन में मान सम्मान बढे़गा। यात्रा का योग है। आशा से अधिक खर्च होगा। मानसिक अशांति रहेगी। अनिश्चितता रहेगी।
वृषभ
आज का दिन वृषभ राशि के लिए मिला जुला रहने वाला है। बीती बातों को याद करने से गतिरोध बढ़ सकता है। राजकीय कार्य बनेंगे। मनः स्थिति संतुलित रहेगी। व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी।
मिथुन
इस राशि के जातकों को दबाव में फैसला लेने की बजाय टाल देना चाहिए। रास्ता निकल आयेगा, कारोबारी यात्रा होगी। नौकरी संबंधी कार्यो में सफलता मिलेगी। प्रतिष्ठितजनों का सहयोग होगा।
कर्क
लापरवाही छोड़कर कार्य पर ध्यान दें, मित्रों से किया गया वादा पूरा करने में नाकाम रहेंगे। समय के स्वरूप को देखकर कार्य करना हितकर रहेगा।
सिंह
कानूनी मामलों में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर कार्य करें। लाभ होगा। अनावश्यक खर्च को टालें। परिश्रम एवं दौड़ धूप अधिक होगी।
कन्या
कार्यक्षेत्र में परिचय का लाभ मिलेगा। वैचारिक मतभेद दूर होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। मांगलिक कार्य बनेगा।
तुला
भावुकता में लिये गये फैसले बदलना पड़ सकते हैं। विरोधी साजिश में फसाने की कोशिश करेगा। यश मिलेगा। अतिथि रावणमन होगा। सुख सौहार्द की प्राप्ती होगी।
वृश्चिक
दिखावे के चक्कर में कर्ज का बोझ बढ़ता जायेगा। दौड़ धूप से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। संतान सुख मिलेगा। सभी काम बनेंगे। अनावश्यक विवादों को टालें।
धनु
युवाओं को कैरियर कीे तलाश रहेगी। कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता मिलेगी। दिनचर्या अच्छी रहेगी। पुराना कोई कार्य करने से प्रसन्नता होगी।
मकर
सुख सुविधा पर खर्च होगा। तनाव के कारण काम में मन नहीं लगेगा। नौकर चाकरों एवं अधिनस्थ वर्ग का सहयोग मिलेगा। प्रियजनों का समाचार मिलेगा।
कुम्भ
विवादास्पद मामले बातचीत से सुलझा लेंगे, अध्ययन में सफलता मिलेगी। आर्थिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मीन
जल्दबाजी में लिये फैसले बदलना पड़ सकते हैं, सहकर्मी नीचा दिखाने का प्रयास करेगा। कुछ जरूरी काम बनेंगे, जिससे खुशी होगी। योजना का क्रियान्वयन होगा।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिये बालक की शिक्षा के प्रति लगन रहेगी। स्वास्थ्य अच्छारहेगा। मित्रों की संख्या सीमित होगी। कला और संगीत के प्रति रूचि रखेगा।माता पिता को सुखी रखेगा। जन्मस्थान से दूर रहेगा।
व्यापार-भविष्य
आषाढ़ शुक्ल अष्टमीं को हस्त नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड़ रूई कपास, खल बिनौला गेहॅू, जौ, चना, बारदाना, में नरमीं रहेगी। वायदा विचार आज पिछले सोमवार के बने भाव पर व्यापार करना लाभदायक रहेगा। भाग्यांक 2580 है।