नई दिल्ली:– आज का दिन मंगलवार है जो भगवान हनुमान जी और माता दुर्गा की आराधना के लिए समर्पित होता है। इसके अलावा सुहागिन महिलाओं द्वारा आज वट सावित्री का व्रत भी रखा जा रहा है। मंगलवार के दिन अगर आप किसी नए कार्य की शुरूआत या मांगलिक कार्य करने की योजना बना रहे हैं तो दैनिक राशिफल जानना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और नौ नक्षत्रों के बारे में बताया गया है।
मेष-
आज का दिन आपके लिए सामान्य फल दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, बड़ी योजना पर काम करने के लिये व्यापक प्रयास करना पड़ेंगे, आर्थिक कार्यो में आने वाली बाधा दूर होगी, पारिवारिक सुख शांति रहेगी, आय के साधनों में वृद्धि होगी।
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, बड़ी सफलता के लिये व्यापक प्रयास करना पडेंगे, आर्थिक कार्यो में आने वाली बाधा दूर होगी, पारिवारिक सुख शांति रहेगी, आय के साधनों मेंवृद्धि होगी।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। दैनिक राशिफल के अनुसार, जिद में आकर बड़ा जोखिम उठा सकते हैं, कारोबार में पॅूजी निवेश के अच्छे परिणाम मिलेंगे, सुखद अनुभवों की प्राप्ति होगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। दैनिक राशिफल के अनुसार, जिन्हे आप दिल से चाहते हैं, उनके लिये आप कुछ भी करने तैयार हो जायेंगे, यात्रा सुखद एवं लाभदायक रहेगी, निजी पुरूषार्थ बना रहेगा, जमीन जायजाद से लाभ मिलेगा।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। राशिफल के अनुसार, बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, वैभव विलासिता पर खर्च होगा, अकारण तनाव को टालें, नवीन योजनाओं में व्यवधान आ सकता है।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला साबित हो सकता है। राशिफल के अनुसार, कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंध सुधारने का प्रयास सफल होगा, मांगलिक कार्यो की पूर्ति होगी, परिश्रम की अधिकता रहेगी, निजी मामलों में बुजुर्गो की सलाह हितकर रहेगी।
तुला-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, किसी की आर्थिक जिम्मेदारी न लें, पूरी नहीं होगी। पारिवारिक आनन्दोत्सव बना रहेगा, किये गये प्रयासों का लाभ प्राप्त होगा, विवादों को टालें, शुभ संदेश मिलेगा।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए सामान्य फल दिलाने वाला हो सकता है। टकराव के कारणT साझेदारी का कार्य छोड़ना पड़ सकता है, आर्थिक संतुलन बना रहेगा, रोजी रोजगार का कार्य संतोषजनक रहेगा, शुभ सूचना प्राप्त होगी।
धनु-
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, भावी योजनायें बनाते हुये आगे बढ़ें, सफलता आपकी राह देख रही है, धार्मिक कार्य बनेंगे,स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, मनोरंजन आदि पर खर्च होगा।
मकर-
आज का दिन आपके लिए सामान्य फल दिलाने वाला साबित हो सकता है। राशिफल के अनुसार, धर्म में आस्था बढ़ेगी, झूठ बोलकर आप स्वयं उलझन में पड़ जायेंगे, आर्थिक संतुलन बना रहेगा, रोजी रोजगार के कार्यो में किया गया प्रयास सफल होगा।
कुम्भ-
आज का दिन आपके लिए सामान्य परिणाम दिलाने वाला साबित हो सकता है। राशिफल के अनुसार, आपके सामने कई विकल्प रहेंगे, उचित विकल्प के लिये किसी बुजुर्ग की सलाह लें, बांधव सुख मिलेगा, मनोरंजन आदि के कार्यो में खर्च होगा।
मीन-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला साबित हो सकता है। राशिफल के अनुसार, विरोधियों से अपनी बात मनवाने के लिये कूट नीति से काम लेना पडे़गा, परिश्रम की अधिकता रहेगी, अनपेक्षित कार्यो में यश मिलेगा, उदर कष्ट हो सकता है।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, होशियार होगा, विचार सुलझे रहेंगे, परिश्रमी और आत्म ज्ञानी होगा। माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा। मनोरंजन का शौकीन होगा। जन्म स्थान से दूर उन्नति करेगा।
जानें व्यापार का भविष्य:
ज्येष्ठ शुक्ल चर्तुदशी को अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव से जीरा, धनियां, सौंप, अजवाईन, आदि किराना वस्तुओं में नरमी होगी, गेहॅू, जौ, चना, बाजरा, में कुछ नरमी होगी, गुड, खांड़, शक्कर, के भाव में समता रहेगी। चांदी में कल की चाल चलेगी। भाग्यांक 2585 है।
