Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल : आज इन राशियों के जातकों की पलटने वाली है किस्मत, मालामाल बनने का है आसार
    जीवन शैली

    आज का राशिफल : आज इन राशियों के जातकों की पलटने वाली है किस्मत, मालामाल बनने का है आसार

    By Tv 36 HindustanFebruary 19, 2024Updated:February 19, 2024No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि : आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज आप जो भी काम शुरु करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। कार्यों में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। साथ ही लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावटें आज दूर हो सकती हैं। जिनकी जॉब अभी नई-नई शुरू हुई है, उनको ऑफिस में साथियों का सहयोग मिलेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। भविष्य में मेहनत का लाभ आपको जरूर मिलेगा। दांप्तय जीवन अच्छा रहने वाला है। कुल मिलकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृष राशि : आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। खासकर कि आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे आपसे खुश रहेंगे। आज आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा चांस आपको मालामाल बना सकता है। आज कम मेहनत में ज्यादा फल पाने वाला दिन हैं, इसे आप अपने परिश्रम से और भी अच्छा बना सकते हैं। जीवनसाथी आपके विचारों से प्रभावित होंगे। घर से बाहर रहकर जॉब कर रहे लोगों को आज अपने परिवार वालों से मिलाने का मौका मिलेगा।

    मिथुन राशि : आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। एक निर्धारित टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें, इससे आपकी सफलता के चांस बढ़ेंगे। जिन लोगों की नई-नई शादी हुई है, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। साथ में कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। आपको जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा, कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। लवमेट्स आज एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगो को आज किसी दोस्त की मदद से अच्छी जॉब मिलेगी।

    कर्क राशि : आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जो छात्र कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारीयां पूरी कर लेंगे। आज शिक्षकों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। लेकिन जो छात्र विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना चाहते हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिए। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी। साथियों के साथ आपका दिन अच्छा गुजरेगा। घरेलू कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंच करने का प्लान बनाएंगे।

    सिंह राशि : आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले उस क्षेत्र से जुड़े लोगों की राय जरुर ले लें। जिन लोगों का लोहे का बिजनेस है, उनके काम में सामान्य रूप से गति बनी रहेगी। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। बदलते मौसम का आपको ध्यान रखना होगा। ऑफिस में आपको काम में किसी का सहयोग मिल सकता है। कई दिनों से रुका हुआ काम दुबारा शुरू करने का मन बनाएंगे। पूरे विश्वास के साथ काम करेंगे तो कार्य अवश्य पूरा होगा। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में लगेगा।

    कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज आप कोई ऐसी चीज हासिल करेंगे, जिसकी आपको बहुत कम उम्मीद थी। जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके मन में नए-नए क्रिएटिव आइडिया आएंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा। आपके जूनियर भी आपसे काम सीखने आएंगे। आज किसी मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। उनसे आप करियर को लेकर कुछ जरुरी बात करेंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

    तुला राशि : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी पर तुरंत भरोसा ना करें, ये आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, कोई भी बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। जो महिलाए उद्योग शुरु करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही सफलता मिलने के भी योग बने हुए हैं। आज माता के स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए । प्राइवेट जॉब वालों के लिए दिन ठीक रहेगा। वकालत की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी अनुभवी वकील से मिलने का मौका मिलेगा, कुछ अच्छे टिप्स भी मिलेंगे।

    वृश्चिक राशि : आज आपका दिन बेहतर रहेगा। बस आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आज आपके घर पर कोई रिश्तेदार आ सकता है। आपको उनसे अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। जो लोग घर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, वो लोग आज शिफ्टिंग का कार्य शुरू करवा सकते हैं। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा लगेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की सहायता करेंगे। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। किसी सामाजिक समारोह में आपको अपनी बात रखने का मौका भी मिलेगा।

    धनु राशि : आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत बनेगी। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है। आई.आई.टी या किसी भी टैक्नीकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का विशेष सहयोग मिलेगा। करियर को बेहतर बनाने के बेहतरीन मार्गदर्शन मिलेंगे। आप किसी अच्छे संस्थान में दाखिला भी प्राप्त कर सकते हैं।

    मकर राशि : आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा । आपको कुछ काम करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपके दिनचर्या में कुछ बदलाव आ सकते हैं। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। जो लोग अपने बिजनेस को शिफ्ट करना चाहते हैं, या कोई दूसरी ब्रांच खोलना चाहते हैं, वो आज इसकी प्लॉनिंग कर सकते हैं। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    कुंभ राशि : आज आपका दिन पहले से ज्यादा लाभ दिलाएगा। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी हो जाएगी। कोई नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, दिन आपके लिए लाभकारी होगा। वाहन का प्रयोग करते समय आपको जरूरी कागजात अपने साथ रखने चाहिए, आपको जरुरत पड़ सकती है। जो लोग कला या संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको कोई बड़ा प्लैटफॉर्म या बड़े सिंगर का सहयोग मिल सकता है। आपके प्रयास सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ घर का जरुरी सामान खरीदने आज आप मार्केट जाएंगे। साथ ही बच्चों के लिए कुछ खिलौने भी खरीदेंगे।

    मीन राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने विवेक का इस्तेमाल करके सब कुछ हासिल कर सकते हैं, आज हर कोई आपकी प्रशंसा करेगा। लेकिन ध्यान रहे किसी पर भी अनावश्यक शक ना करें, इससे आपके रिश्तों पर असर पड़ सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने का प्लॉन बना सकते हैं। साथ ही आपको जीवनसाथी से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। छात्र किसी परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर सकते हैं। आपका सारा ध्यान उसी तरफ हेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

    Post Views: 0

    *These mistakes related to Vastu bring huge problems in the house According to Vastu According to Vastu Shastra chhattisgarh Follow these Vastu tips for desired job or job progress... Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news Today's Horoscope: Today the luck of the people of these zodiac signs is going to change Vastu defects VASTU TIPS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजानिए प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कितना वाक करना चाहिए…….
    Next Article स्टूडेंट्स के लिए पीएम श्री योजना का शुभारंभ आज से, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री इस योजना का करेंगे शुभारंभ
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    साहित्य जगत में शोक हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन…

    December 23, 2025

    85 हजार खिलाड़ियों की ऐतिहासिक सहभागिता के साथ रायपुर सांसद खेल महोत्सव बना देश का सबसे बड़ा खेल आयोजन: सांसद…

    December 23, 2025

    अब मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तुरंत लिए करें आवेदन, अंतिम तिथि इस दिन…

    December 23, 2025

    भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, घटनास्थल पर पहुंचे बिलासपुर आईजी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस…

    December 23, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • साहित्य जगत में शोक हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन…
    • 85 हजार खिलाड़ियों की ऐतिहासिक सहभागिता के साथ रायपुर सांसद खेल महोत्सव बना देश का सबसे बड़ा खेल आयोजन: सांसद…
    • अब मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तुरंत लिए करें आवेदन, अंतिम तिथि इस दिन…
    • भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, घटनास्थल पर पहुंचे बिलासपुर आईजी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस…
    • सरकारी के बजाय निजी अस्पताल भेजे जाने की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सख्ती…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?