Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल :आज इन राशि वालों के सितारे होंगे बुलंदियों पर, जानिए क्या लिखा है आज आपके भाग्य में…
    जीवन शैली

    आज का राशिफल :आज इन राशि वालों के सितारे होंगे बुलंदियों पर, जानिए क्या लिखा है आज आपके भाग्य में…

    By adminFebruary 25, 2024No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि : आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आप माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। आज आपके व्यवहार से कुछ लोग काफी प्रभावित हो सकते हैं। किसी शुभ काम में नए लोगों से मदद मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे रिश्ते में मजबूती आएगी। आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने की उम्मीद है। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफा करेगा। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण काम आज संपन्न हो सकता है। लवमेट आज कही घूमने जाएंगे साथ ही डिनर का भी प्लान बनाएंगे।

    वृष राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज कामकाज में आपको सफलता मिलेगी। किसी काम को पूरा करने के लिए आज आपको कोई नया आइडिया मिलेगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आपको पुराने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। शाम को पार्टी करेंगे। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। इस राशि के कपड़ा व्यापारियों को विशेष रूप से सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आप कुछ लोगों के साथ मिलकर किसी सामाजिक कार्य की रूपरेखा बना सकते हैं। कुल मिलकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

    मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियोंसे भरा रहेगा। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर होगा। आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का पेंडिंग काम आज पूरा हो जाएगा। बॉस आपका प्रोत्साहन करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। आज अपने अनुभवों को किसी के साथ शेयर करेंगे।

    कर्क राशि : आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप किसी काम के लिए नई योजना पर विचार कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। प्राइवेट नौकरी करने को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। उचित दिशा में मेहनत करने से आप उसे समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। छात्र अपने दोस्तों के साथ किसी सब्जेक्ट को लेकर चर्चा कर सकते हैं। अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको गलतफ़हमी लाने से बचना चाहिए।

    सिंह राशि : आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आपका मन धार्मिक कार्यों की तरफ लगा रहेगा।लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए शाम को बाहर घूमाने ले जा सकते हैं। महिलाएं अपने किसी काम की प्लानिंग कर सकती हैं। किसी मामले पर बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना चाहिए। लवमेट अपने रिश्ते के बारे में पेरेंट्स को बताएंगे। नवविवाहित दंपत्ति आज किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।

    कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे। किसी काम के लिए की गई आपकी मेहनत रंग लायेगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपको काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा योगदान मिलेगा। आज आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर मिलेगा। सेहत के मामलों में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको कई तरह के नए और अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे।

    तुला राशि : आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज किसी घर के काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई सहपाठी अपनी कुछ पर्सनल बातें आपसे शेयर कर सकता है,आप दोस्त की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप किसी विषय पर शिक्षकों से चर्चा करेंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए, किसी से बहस करने से बचना चाहिए। बच्चों का मन आज खेल-कूद में ज्यादा लगेगा। परिवार के साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे।

    वृश्चिक राशि : आज आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन उत्तम है। पहले दी गई किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दांपत्य रिश्ते में भी मधुरता बनी रहेगी। आज बेवजह की उलझनें जीवन से अपने आप दूर हो जाएंगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कहीं परफॉरमेंस करने का मौका मिलेगा।

    धनु राशि : आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर रिश्ते स्थापित होंगे साथ ही घरेलू कार्यों में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। आज जिन विद्यार्थियों का कंप्यूटर साइंस का एग्जाम है, उनकी सफलता सुनिश्चित होगी। किसी नए प्रोजेक्ट में मित्रों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की प्लानिंग बनाएंगे। पैसों के मामले में कुछ लोग बेहद मददगार साबित होंगे। आप आपके पर्सनालिटी की तारीफ होगी।

    मकर राशि : आज का दिन खास पल लेकर आया है। आज बिजनेस में आपको फायदा होगा। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आज आप शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है। जीवनसाथी से आज उपहार मिलेगा। एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। रिश्ते में और मजबूती आएगी।

    कुंभ राशि : आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज कोई अधूरा काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है,जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। लवमेटस के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित होंगे, सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके फेवर में रहेंगे।

    मीन राशि : आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त से मिलने आप उसके घर जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आप नए लोगों के संपर्क में आने की कोशिश करेंगे, इससे आपको फायदा होगा। घर पर बच्चों के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को शिक्षक से मार्गदर्शन मिलेगा। किसी कार्य को पूरा करने में दोस्त की सलाह काम आएगी।

    Post Views: 0

    According to Vastu According to Vastu Shastra chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur Rashifal Rashifal today Today latest news Today news Vastu defects VASTU TIPS Vastu tips related to water: Never keep water in this place of the house
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकबूतरों के माध्यम से पाकिस्तान इस तरह करता है भारत की जासूसी…..
    Next Article अयोध्या राम मंदिर में बरसा रिकॉर्डतोड़ चढ़ावा, अब SBI को लेना पड़ा ये फैसला
    admin
    • Website

    Related Posts

    विशेष लेख :महतारियों के सशक्तिकरण में प्रदेश सरकार ने कायम की मिसाल…

    September 13, 2025

    आप भी UPI यूज करते समय कभी न करें ये गलतियां, पलक झपकते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट…

    September 13, 2025

    अब युक्तियुक्तकरण से विद्यालयों में लौटी रौनक, शिक्षा व्यवस्था हुई सशक्त…

    September 13, 2025

    अब दूर हुई BJP की सबसे बड़ी बाधा कभी भी हो सकता है राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान, रेस में 4 मंत्रियों…

    September 13, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    Ads
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विशेष लेख :महतारियों के सशक्तिकरण में प्रदेश सरकार ने कायम की मिसाल…
    • आप भी UPI यूज करते समय कभी न करें ये गलतियां, पलक झपकते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट…
    • अब युक्तियुक्तकरण से विद्यालयों में लौटी रौनक, शिक्षा व्यवस्था हुई सशक्त…
    • अब दूर हुई BJP की सबसे बड़ी बाधा कभी भी हो सकता है राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान, रेस में 4 मंत्रियों…
    • सीएम से पूज्य संत श्री असंग देव जी ने की सौजन्य भेंट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?