Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल सिंह- कन्या और इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा बहुत ही बेहतरीन और व्यापार में होगा अच्छा मुनाफा…
    समाचार

    आज का राशिफल सिंह- कन्या और इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा बहुत ही बेहतरीन और व्यापार में होगा अच्छा मुनाफा…

    By Tv 36 HindustanApril 2, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज का दिन बुधवार है जो भगवान श्रीगणेशजी की पूजा के लिए समर्पित होता है इस दिन हर कोई कुछ नया प्लान करते है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों औ 9 नक्षत्रों के बारे में जानकारी दी गई है। जैसे ही ग्रह-नक्षत्र की चाल बदलती है जातकों के दिन तय होते है। आज बुधवार के दिन आप कुछ नया करने का प्लान कर रहे है तो आज का राशिफल पढ़ सकते है।

    मेष-

    आज का दिन आपके लिए मिला- जुला फल दिलाने वाला हो सकता है। सामूहिक कार्य में सबकी सलाह लेकर आगे बढ़े, सफलता मिलेगी, व्यर्थ की चिन्ता दूर होगी, कार्यो में इच्छित सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य नरम- गरम रहेगा।

    वृषभ-

    आज का दिन आपके लिए सामान्य फल दिलाने वाला हो सकता है। न चाहते हुये भी समझौता करना पड़ सकता है, प्रॉपर्टी सम्बन्धी मामले सुलझने की उम्मीद है, पारिवारिक सुख एवं साधनों में वृद्धि होगी, व्यवसाय क्षेत्र में सफलता के योग है।

    मिथुन-

    आज का दिन आपके लिए मिला- जुला फल दिलाने वाला हो सकता है। मेहमानों की आवाजाही रहेगी, झूठ बोलकर लोग भ्रमित करेंगे, कार्यक्षेत्र में लाभ होगा, धैर्य एवं नम्रता से सहयोग मिलेगा, तनाव से बचें।

    कर्क-

    आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ा सकती है। दुविधा की स्थिति आगे बढ़ने में बाधक होगी, अपनों के कारण मुश्किल हो सकती है, आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा, नौकरी में परिश्रम होगा।

    सिंह-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिला सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं, आय में वृद्धि होगी,मित्रों की मदद करेंगे, नौकरी में परिश्रम अधिक रहेगा, प्रवास का योग है।

    कन्या-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिला सकता है। सहयोगी आपकी कार्यकुशलता और मेहनत का लाभ उठायेंगे, दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, व्यापारिक शिथिलता रहेगी, शुभ संदेश मिलेगा।

    तुला-

    आज का दिन आपके लिए सामान्य फल दिलाने वाला हो सकता है। नई योजनाओं की शुरूआत में परेशानी हो सकती है, ले देकर काम कराने की कोशिश सफल होगी, खानपान की अनियमितता रहेगी, स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है।

    वृश्चिक-

    आज का दिन आपके लिए मिला- जुला फल दिलाने वाला हो सकता है। जिद में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं, जोखिम से दूर रहें,धार्मिक कार्यो में लगन एवं रूचि रहेगी। प्रयासों में अनुकूलता रहेगी।

    धनु-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में समझौता करना लाभकारी रहेगा, विवादित मामले सुलझने के आसार हैं,नौकरी में अनुकूलता रहेगी, सामाजिक कार्यो में मान सम्मान मिलेगा।

    मकर-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिला सकता है। नए संपर्क करियर बनाने में सहायक हो सकते हैं, दुविधा की स्थिति दूर होगी, स्थायी प्रयासों मेंधन प्राप्त होगा, मांगलिक कार्यो पर विचार होगा।

    कुम्भ-

    आज का दिन आपके लिए सामान्य फल दिलाने वाला हो सकता है। कारोबारी विस्तार की संभावना है, आय में वृद्धि होगी, परन्तु अनावश्यक धन खर्च होगा, मित्रों से मतभेद हो सकता है, व्यापारिक लेनदेन के मामले सुलझेंगे।

    मीन-

    आज का दिन आपके लिए सामान्य फल दिलाने वाला हो सकता है। कामकाज की व्यस्तता रहेगी, इच्छानुसार कार्य होंगे, भ्रमण मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी, संतान की उन्नति होगी।

    आज जन्म लिये बालक का फल-

    आज जन्म लिया बालक कल्पनाप्रिय होगा, साहसी और निडर रहेगा, इसकी शिक्षा उत्तम होगी, किसी विशेष तकनीकी विद्या का ज्ञाता होगा, अपने लक्ष्य के प्रति निश्चयी होगा, पिता का भक्त रहेगा।

    जानें व्यापार भविष्य-

    चैत्र शुक्ल चतुर्थी/पंचमीं को कृतिका नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, के भाव में मंदी होगी, गुड़ खांड, शक्कर, उड़द,के भाव में वृद्धि होगी, कपास, सरसों, तिल, बिनौला, में वृद्धि होगी, वायदा मार्केट में बाजार का रूख देखकर कार्य करें, भाग्यांक 3657 है।

    Post Views: 1,360

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकक्षा एक में प्रवेश से पहले आंगनबाड़ी के बच्चों के बनेंगे जाति प्रमाणपत्र,अप्रैल माह में दस्तावेजों का किया जाएगा संकलन, मई-जून में लगेंगे शिविर
    Next Article मोदी सरकार की संसद में होगी अग्निपरीक्षा लोकसभा में आज होगा पेश, खिलाफ है ‘INDIA’…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?