नई दिल्ली:– आज का दिन गुरुवार है जो जगत के पालनहार भगवान विष्णु और बृहस्पति देव जी आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। इसके साथ ही, आज सावन महीने की अमावस्या यानी हरियाली अमावस्या का पर्व भी है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं आज हरियाली अमावस्या का पर्व कैसा रहेगा आपके लिए।
आज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा रहने वाला है। जरूरतमंदों की मदद करके खुशी होगी, साधनों की अनुकूलता रहेगी, लाभदायक अवसर मिलेंगे, विवादों को टालना हितकर रहेगा।
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे, आपके खुले विचारों की सहकर्मी आलोचना करेंगे, नये कामकाज की शुरूआत हो सकती है,जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सभलकर रहने की जरूरत है। जिद में आकर आप गलत फैसला ले सकते हैं, भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च होगा, शादी विवाह के कार्यों में खर्च होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। तय कार्यक्रम में बदलाव से समस्या हो सकती है, बिखरे कार्यों का समेटने में मित्रों की मदद मिलेगी, राजकीय कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्य को समय पर निपटाने की आदत डालें, सफलता मिलेगी, अधिकार में वृद्धि होगी, मान प्रतिष्ठा मिलेगी, अतिथि रावणमन हो सकता है।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सजग रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, कामकाज के सिलसिले में यात्रा संभव है,किसी समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा, सुख सुविधाओंमें वृद्धि होगी, विवादों को टालें।
तुला-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नए संपर्क केरिअर बनाने में सहायक रहेंगे, व्यापारिक प्रतिस्पर्धा बनी रहने से तनाव रहेगा, वैभवविलासिता की वस्तुओं का संचय होगा, आजीविका के प्रयास सफलहोंगे।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए निजी कार्यों को टालने से समस्या हो सकती है, संपत्ति संबंधी विवाद सुलझने के आसार हैं, जो भी मिल जाये उसी में संतोष रहेगा। यश प्राप्त होगा।
धनु-
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। पारिवारिक मामलों में बाहरी दखल से समस्या बढ़ सकती है, मित्र व कुटुम्बियों के संबध्ंा में मधुरता रहेगी, जोड़तोड़ के कामकाज सफल होगा, परिश्रम अधिक रहेगा।
मकर-
आज का दिन आपके लिए खिन्नता भरा रहने वाला है। बुजुर्गो के व्यवहार से खिन्नता होगी, उच्च अध्ययन में बेहतर परिणाम मिलेंगे। कामकाज के प्रति लगन, निष्ठा की रूचि रहेगी।कार्य पूरे होने का हर्ष होगा।
कुम्भ-
आज का दिन आपके लिए संतोजनक रहने वाला है। संतान को भाग्योदय के अवसर मिलेंगे, मेहनत का भरपूर लाभ होगा, आय व्यय समान रहेगा, पेट संबंधी विकार होगा,खानपान पर संयम रखें।
मीन-
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। मनमौजी रवैया तरक्की में बाधक हो सकता है, नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढे़गी, राजकीय कार्यों में समाधान होगा,मागंलिक कार्य में खर्च होगा।
आज जन्म लिये बालक का फल-
भावुक अपनी मनमर्जी का मालिक होगा कोमल शरीर वाला होगा, 5 वर्ष की आयु तक स्वास्थ्य में कुछ नरमीं रहेगी, कम बोलेगा पर जो भी बोलेगा वह अपनी बुद्धिमानी से परिपूर्ण रहेगी, 35 वर्ष की आयु के बाद अच्छी उन्नति करेगा। पिता का भक्त होगा।
व्यापार-भविष्य:
श्रावण कृष्ण अमावस्या को पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से सोना,चांदी , रूई के भाव में तेजी होगी, गेहूं, जौ, चना, चांवल, जूट,पाट बारदान के भाव में मंदी होगी। गुड, शक्कर घी तेल कपास के भाव में नरमीं रहेगी। भाग्यांक 1521 है।