नई दिल्ली:– आज का दिन बुधवार है जो भगवान श्रीगणेशजी की पूजा के लिए समर्पित होता है इस दिन हर कोई कुछ नया प्लान करते है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों औ 9 नक्षत्रों के बारे में जानकारी दी गई है। जैसे ही ग्रह-नक्षत्र की चाल बदलती है जातकों के दिन तय होते है। आज बुधवार के दिन आप कुछ नया करने का प्लान कर रहे है तो आज का दैनिक राशिफल पढ़ सकते है…
मेष-
आपके लिए आज का दिन सामान्य परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, युवाओं को बेहतर सफलता मिलेगी। ऑफिस जाने वाले जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में विपरीत हालात पैदा होंगे। संतान पक्ष के कारण भावनात्मक कष्ट होगा, रचनात्मक कार्यो में रूचि रहेगी।
वृषभ-
आपके लिए आज का दिन परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, किसी के सहयोग से अटका कार्य आसानी से बन जायेगा, भूमि भवन संपत्ति एवं कोर्ट कचहरी के कार्यो में अनुकूलता रहेगी, किसी सदस्य की अस्वस्थ्यता के कारण चिन्ता हो सकती है।
मिथुन-
आपके लिए आज का दिन मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, नाराज चल रहे लोगों को मनाना पड़ेगा, दिखावे के कारण खर्च में वृद्धि होगी, भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा, नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करें।
कर्क-
आपके लिए आज का दिन अच्छा साबित होने वाला है। राशिफल के अनुसार, पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे। इसके अलावा जोखिम के कार्यो से दूर रहें, नवीन वस्त्राभूषण उपहार आदि की प्राप्ति होगी। वहीं पर संपत्ति विवाद को टालना हितकर रहेगा।
सिंह-
आपके लिए आज का दिन अच्छा साबित होने वाला है। राशिफल के अनुसार, सार्वजनिक जीवन में मान सम्मान मिलेगा। इसके अलावा आप कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे, भ्रमण मनोरंजन में खर्च होगा। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है।
कन्या-
आपके लिए आज का दिन मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, मित्रों से कहासुनी का मलाल रहेगा, अटकी योजना फिर शुरू हो सकती है, संपत्ति के कार्यो पर व्यय होगा। योजनाओं की रूपरेखा बनेगी।
तुला-
आपके लिए आज का दिन परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, दौड़धूप से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। इसके अलावा जातकों के शादी विवाह की चर्चाओं में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, निजी प्रयासों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक-
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, मेहमान के आने से कार्यक्रम बदल सकता है, निजी कार्यो पर ध्यान दें। इसके अलावा जातकों को आज आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी, दायित्वों की पूर्ति होगी।
धनु-
आपके लिए आज का दिन परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, काम को टालने का प्रयास न करें। जातकों को आज स्वतः के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, धार्मिक कार्यो के प्रति रूचि रहेगी, वरिष्ठजनों के सहयोग से कार्य बनेगा।
मकर-
आपके लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। राशिफल के अनुसार, धीमी गति के बावजूद कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी, धार्मिक यात्रा हो सकती है, पारिवारिक विवादों में विजय प्राप्त होगी। कार्यो के प्रति लगन और रूचि रहेगी।
कुम्भ-
आपके लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। राशिफल के अनुसार, भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च होगा। जातकों को आकस्मिक धन लाभ से समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। आमोद प्रमोद पर खर्च होगा।
मीन-
आपके लिए आज का दिन मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, नई जिम्मेदारी आने से आप परेशान हो सकते हैं, वाद विवाद से बचना चाहिये, उच्चाधिकारियों के सहयोग से शत्रु बाधाएं दूर होंगी, साहसिक प्रयास सार्थक होगा।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक संकोची, परोपकारी, मिलनसार होगा, इनकी शिक्षा उत्तम रहेगी, किसी विशेष विद्या का ज्ञाता होगा। इनके मित्रों की संख्या अधिक होगी, सामाजिक राजनैतिक एवं धार्मिक कार्यो में इनकी रूचि रहेगी। माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा।
व्यापार भविष्य
ज्येष्ठ शुक्ल नवमीं को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड़, गेहॅू, चना, नमक, रूई, चांदी के भाव में मंदी होगी, सोना-चांदी में विशेष मंदी होगी। जीरा, धनियां के भाव पूर्ववत रहेंगे। आज 11 बजकर 10 मिनिट के रूख पर व्यापार कर लाभ उठायें। भाग्यांक 2131 है।