Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल:25/08/2023
    समाचार

    आज का राशिफल:25/08/2023

    By Tv 36 HindustanAugust 25, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशिफल

    आज आप सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्ति में संलग्न रहेंगे. गूढ़ रहस्यमय विद्याओं और गहरी चिंतनशक्ति आपके मानसिक भार को हल्का करेंगे. आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा योग है. बोलने पर संयम रखें. गुप्त शत्रु हानि कर सकते हैं. इस दौरान नए काम की शुरुआत न करें.

    वृष राशिफल

    आज आप जीवनसाथी की निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे. परिवार के साथ सामाजिक समारोहों में बाहर घूमने या पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बनेगा. खुशी में समय व्यतीत होगा. तन-मन से प्रसन्नता अनुभव करेंगे. सार्वजनिक जीवन में यश और कीर्ति मिलेगी. व्यापारी व्यापार को बढ़ाने के लिए काम कर सकेंगे. भागीदारी के काम से लाभ होगा. आकस्मिक धन लाभ और विदेश से समाचार मिलेगा.

    मिथुन राशिफल

    अधूरे काम की पूर्णता के लिए आज का दिन शुभ है. परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य बना रहेगा. काम में यश और कीर्ति मिलेगी. अन्य लोगों के साथ बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें. वाणी संयमित रखने से मनमुटाव नहीं होगा. धन प्राप्ति होगी. आवश्यक खर्च होंगे. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. नौकरीपेशा वालों से लाभ होगा.

    कर्क राशिफल

    आज का दिन शारीरिक अस्वस्थ और मानसिक रूप से चिंतित रहेगा. पेट-दर्द से परेशानी हो सकती है. आकस्मिक धन खर्च होने की संभावना है. प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद होने से विवाद होने की संभावना है. नए लोगों आकर्षण आपके लिए संकट ला सकती है. नए काम की शुरुआत या यात्रा न करें.

    सिंह राशिफल

    आज मानसिक अस्वस्थता रहेगी, परिजनों के साथ मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. मां के साथ अनबन होगी या उनकी तबीयत खराब हो सकती है. जमीन, मकान तथा वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेजी काम के लिए अनुकूल समय नहीं है. नकारात्मक विचारों से हताशा उत्पन्न होगी. पानी वाली जगहों से दूर रहें. कार्यस्थल पर महिलाओं से सावधान रहें.

    कन्या राशिफल

    बिना विचारें किसी काम के लिए साहस न करें. भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे. भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी. गूढ़ रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षण होगा और उसमें सिद्धि मिलेगी. विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे.

    तुला राशिफल

    आज मानसिक वृत्ति नकारात्मक रहेगी. क्रोधावेश में वाणी पर संयम खोने से पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद होंगे. अनावश्यक खर्च होगा. स्वास्थ्य खराब होगा. मन में ग्लानि रहेगी. अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें. विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधाएं आएंगी.

    वृश्चिक राशिफल

    आज का दिन शुभ होगा. शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी. पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय गुजरेगा. दोस्तों या स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा. प्रियजन के साथ की मुलाकात में सफलता मिलेगी. मांगलिक प्रसंग में जाने की संभावना है. धन लाभ और प्रवास का योग है. दांपत्यजीवन में प्रसन्नता का अनुभव होगा.

    धनु राशिफल

    आज क्रोध के कारण पारिवारिक सदस्यों तथा अन्य लोगों के साथ संबंध बिगड़ेंगे. आपकी वाणी और व्यवहार झगड़े का कारण बन सकते हैं. दुर्घटना से बचें. बीमारी के पीछे धन खर्च होगा. अदालती कामकाज में सावधानीपूर्ण कदम उठाएं. व्यर्थ के कामों में आपकी शक्ति खर्च होगी.

    मकर राशिफल

    आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है. स्नेहीजनों और मित्रों से मिलना होगा. प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात होगी. विवाहोत्सुक व्यक्तियों की वैवाहिक समस्याएं मामूली प्रयत्न से हल हो जाएंगी. व्यापारियों को व्यापार-धंधे और नौकरीवालों को नौकरी में लाभ मिलेगा. गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा. नई वस्तुओं की खरीदारी होगी.

    कुंभ राशिफल

    सभी काम सरलतापूर्वक हल होंगे. उनमें सफलता मिलेगी. नौकरी-धंधे के जगह अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी. सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे. उच्च अधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा. स्वास्थ्य बना रहेगा. मानसिक रूप से स्फूर्ति महसूस होगी. पदोन्नति और धन का योग है. गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

    मीन राशिफल

    आज के दिन की शुरुआत भय से होगी. शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव होगा. कोई भी काम पूरा न होने पर हताशा पैदा होगी. भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा. ऑफिस में अधिकारी वर्ग के साथ संभलकर काम करने की जरूरत है. संतान की चिंता परेशान करेगी. व्यर्थ में पैसे खर्च होंगे.

    Post Views: 0

    Hindi news india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article18 Yo Onlyfans – OnlyFans Casual Dating
    Next Article तेज प्रताप यादव को आया RJD कार्यकर्ता पर गुस्सा,गला पकड़ा और दे दिया धक्का, वीडियो वायरल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हवा में बातें न करें राहुल, आंकड़ों के साथ आएंबजट पर उठाए सवालों को वित्त मंत्री ने किया…

    February 1, 2026

    मर्दानी 3ने रविवार को दिखाया दम, रानी मुखर्जी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ये केलक्शन…

    February 1, 2026

    दवाएं सस्ती, टैक्स नियम आसान भारत की ग्रोथ प्लानिंग का ब्लूप्रिंट, बजट 2026 में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान..

    February 1, 2026

    केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम सीएम सायं…

    February 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हवा में बातें न करें राहुल, आंकड़ों के साथ आएंबजट पर उठाए सवालों को वित्त मंत्री ने किया…
    • मर्दानी 3ने रविवार को दिखाया दम, रानी मुखर्जी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ये केलक्शन…
    • दवाएं सस्ती, टैक्स नियम आसान भारत की ग्रोथ प्लानिंग का ब्लूप्रिंट, बजट 2026 में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान..
    • केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम सीएम सायं…
    • चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले, स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा जानिए बजट को लेकर और क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?