नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार 1 मार्च से गुजरात के तीन दिन के दौरे पर होंगे। आज वह जूनागढ़ जिले के सासन में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं वह इसके बाद जामनगर में रिलायंस फाउंडेशन के पशु बचाव केंद्र वंतारा भी जाएंगे। पीएम श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को दी चेतावनी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल युद्धविराम चाहते हैं और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को शांति बनाने या अमेरिकी समर्थन खोने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को ओवल ऑफिस में दोनों की विवादास्पद बैठक के कुछ घंटों बाद ट्रंप ने जेलेंस्की के बारे में कहा, वह ऐसे व्यक्ति नहीं थे जो शांति चाहते थे।
दिल्ली में बारिश से मौसम सुहाना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई।
कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते शुक्रवार 28 फरवरी को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए एक स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की, जिसका उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी इसका लाभ प्रदान करना है। वहीं आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, गंभीर बीमारियों के मामले में 10 लाख रुपये तक का चिकित्सा खर्च मुहैया कराया जाएगा। यह योजना 1 मार्च से लागू होगी।
