Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस राज्य मे होमस्टे नीति से बढ़ेगा पर्यटन, तीन ग्राम पंचायतों के नाम में बदलाव
    RAIPUR

    इस राज्य मे होमस्टे नीति से बढ़ेगा पर्यटन, तीन ग्राम पंचायतों के नाम में बदलाव

    By Tv 36 HindustanJune 5, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) की अध्यक्षता में हुई छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक में वर्ष 2025 के स्थानांतरण नीति (Transfer Policy) को हरी झंडी मिल गई। अब राज्य और जिला स्तर पर तबादले की प्रक्रिया 6 जून से शुरू होकर 25 जून तक चलेगी।

    जिला स्तर पर तबादले प्रभारी मंत्री के माध्यम से होंगे, जबकि राज्य स्तर पर विभागीय मंत्री की मंजूरी जरूरी होगी। तबादले के लिए न्यूनतम दो वर्ष की सेवा अनिवार्य की गई है। गंभीर बीमारी, दिव्यांगता और रिटायरमेंट से पहले के एक साल में विशेष रियायत मिलेगी।

    अनुसूचित क्षेत्रों और रिक्त पदों को प्राथमिकता
    अनुसूचित क्षेत्रों से स्थानांतरण के लिए एवजीदार (Substitute Employee) अनिवार्य रहेगा। सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर (Sukma, Bijapur, Narayanpur) जैसे जिलों के खाली पदों को भरने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

    तृतीय श्रेणी में अधिकतम 10% और चतुर्थ श्रेणी में अधिकतम 15% तबादले की अनुमति दी जाएगी। परीविक्षाधीन कर्मचारी (Probationary Employees) का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा।

    ई-ऑफिस और पारदर्शिता की पहल
    राज्य स्तर पर सभी तबादले आदेश ई-ऑफिस (eOffice) के माध्यम से जारी होंगे। आदेश की प्रति उसी दिन सामान्य प्रशासन विभाग को ईमेल की जाएगी। 25 जून के बाद कोई भी तबादला नहीं होगा, सिर्फ आवश्यक स्थिति में विशेष अनुमति से किया जा सकेगा।

    दामाखेड़ा बना ‘कबीर धर्मनगर’

    कैबिनेट ने बलौदाबाजार (Balodabazar) जिले के दामाखेड़ा (Damakheda) गांव का नाम बदलकर अब कबीर धर्मनगर (Kabir Dharmnagar) कर दिया है। यह फैसला मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप लिया गया है, जो उन्होंने फरवरी 2024 के माघी मेले (Maghi Mela) में की थी।

    दो और ग्राम पंचायतों के नाम में बदलाव
    कवर्धा (Kawardha) जिले के गदहाभाठा का नाम अब सोनपुर (Sonpur) और चण्डालपुर का नाम चन्दनपुर (Chandanpur) कर दिया गया है।

    नवा रायपुर में कलाग्राम और तीरंदाजी अकादमी
    कैबिनेट ने नवा रायपुर (Nava Raipur) में कलाकारों और कारीगरों के लिए कलाग्राम (Kala Gram) स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी (National Archery Academy) के लिए 13.47 एकड़ जमीन खेल विभाग को मुफ्त दी गई है।

    किफायती जन आवास और होमस्टे नीति को भी मंजूरी

    छत्तीसगढ़ सरकार ने किफायती जन आवास नियम 2025 (Affordable Housing Rules) को मंजूरी दी है जिससे शहरी गरीबों को उचित दर में प्लॉट मिल सकें। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ होमस्टे नीति 2025-30 (Homestay Policy) को भी मंजूरी दी गई है जिससे ग्रामीण पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

    युवा रत्न सम्मान योजना की शुरुआत

    अब छत्तीसगढ़ में युवा रत्न सम्मान (Yuva Ratna Samman) योजना शुरू की जाएगी। इसमें 15 से 29 वर्ष के युवाओं और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। हर वर्ष एक युवा और एक संस्था को 2.5 लाख और 5 लाख तक का पुरस्कार मिलेगा।

    प्रशिक्षकों की भर्ती नियमों में छूट

    खेल विभाग (Sports Department) में कोच भर्ती के लिए अब एक साल तक पटियाला स्पोर्ट्स डिप्लोमा (Patiala Sports Diploma) की अनिवार्यता को शिथिल किया गया है।

    Post Views: 900

    chhattisgarh Hindi khabar hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleममता को शर्मसार करने वाला मामला आया सामने,मां पर बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड से यौन शोषण कराने का लगाया आरोप
    Next Article भारतीय रेलवे के टिकट कैंसिलेशन को लेकर नियम: इन लोगों को नहीं मिलेगा रिफंड…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?