Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कोरोना काल में लॉकडाउन से व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई हो : कैट
    व्यापार

    कोरोना काल में लॉकडाउन से व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई हो : कैट

    By Tv 36 HindustanFebruary 12, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नई दिल्ली, 12 फरवरी । परंपरागत खुदरा कारोबारियों के अखिल भारतीय संगठन कैट ने दिल्ली सहित सभी राज्यों में कोविड-19 महामारी के संकट के समय तीन-तीन लॉकडाउन के समय व्यापारियों को हुए नुकसान की आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत भरपायी किए जाने की मांग उठायी है।
    कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्ज़ (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया एवं महासचिव प्रवीण खंडेलवाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस मांग को लेकर एक पत्र लिखा है। व्यापारी नेताओं ने शनिवार को एक बयान में कहा कि गृह मंत्री श्री शाह से आग्रह है कि वर्ष 2020 से करोना महामारी के कारण समय-समय पर लागू किए गए तीनों लॉकडाउन के चलते दिल्ली सहित देश के व्यापारियों को हुए व्यापार के नुकसान की भरपाई आपदा प्रबंधन कानून, 2005 की धारा 12 के अंतर्गत की जाए।”
    कैट का कहना है कि धारा 12 में स्पष्ट कहा गया है की किसी भी आपदा से प्रभावित लोगों के नुकसान की भरपाई की जाएगी जिसके अनुसार आजीविका कमाने के साधन को पुन:स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा सहायता प्रदान की
    जाएगी।
    कैट ने कहा कि वर्ष 2020 से लेकर अब तक देश में तीन बार लॉक डाउन केंद्र एवं राज्य सरकार ने लगाया जिसमें पहले दो लॉकडाउन में लम्बे समय तक के लिए व्यापारियों को अपनी दुकानें बंद करने के आदेश दिए गए जबकि इस वर्ष करोना के मामलों में बेहद तेज़ी के कारण सरकारों ने अनेक प्रकार के प्रतिबन्ध लगाए जिसके कारण देश भर के व्यापारियों की आजीविका का साधन बेहद बुरी तरह प्रभावित हुआ। संगठन का कहना है कि केंद्र सरकार अथवा किसी भी राज्य सरकार ने ही व्यापारियों को न तो कोई आर्थिक पैकेज दिया एवं न ही कोई सहायता दी। इन सबके चलते देश के व्यापारियों को अपना व्यापार दोबारा सुचारु रूप से चलाने में बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबंगालः नगर निकाय चुनाव में 28 फीसदी से अधिक मतदान
    Next Article 1000 गर्लफ्रेंड के बलात्कारी अदनान ने कोर्ट में कहा “एक मुश्लिम की यही तो खासियत है”…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नागपुर-नासिक के लिए खुशखबरी, यहां के हीरा और सी-फूड कारोबारियों की चमकी किस्मत…

    February 8, 2026

    डॉलर ने छीना चमक का ताज, क्यों कांप गया गोल्ड-सिल्वर का साम्राज्य, जानिए डॉलर इंडेक्स क्यों बना खलनायक…

    October 31, 2025

    धनतेरस पर 1 लाख करोड़ की खरीदारी, सबसे ज्यादा इन चीजों पर लोगों ने किए खर्च…

    October 19, 2025

    किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रदेश में नवंबर से होगी धान खरीदी, 60 लाख मीट्रिक का लक्ष्य, जानिए कब से कटेगा टोकन…

    October 6, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल घर पर रखी इन 4 चीजों से बिना साइड इफेक्ट के पाएं बड़ी राहत…
    • राम नवमी के दिन इस दिव्य कवच के पाठ से ये लाभ होगा इसकी महिमा जानकर चौंक जाएंगे…
    • ब्लंडर या साजिश मतदाता सूची से गायब सारे मुसलमान बसीरहाट से सामने आया हैरान करने वाला मामला…
    • सीएम साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे…
    • प्रदेश में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?