टीवी 36 हिंदुस्तान:- छत्तीसगढ़ प्रदेश में जरूरतमंद लोगों को तत्परता के साथ निःशुल्क ब्लड उपलब्ध कराने अपनी अलग पहचान रखने वाली जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति तखतपुर छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में ब्लाक रोड स्थित श्रीवास भवन में थैलेसीमिया,सिकलसेल,सिकलीन, ब्लड कैंसर से पीड़ित लोगों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया रक्तदान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रश्मि आशीष सिंह ठाकुर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक तखतपुर,पुष्पा मुन्ना श्रीवास नगर पालिका परिषद तखतपुर,शिवेंद्र कौशिक सभापति जनपद पंचायत तखतपुर ने शिरकत की। रक्तदान कर रहे क्षेत्रीय युवाओ को प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित कर ऊर्जा का संचार करते सदैव मानव सेवा में योगदान देने युवाओ को रक्तदान करने प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि समिति के इस मुहिम एवं शिविर की भूरी भूरी प्रसंसा की भविष्य में सहयोग देने आश्वासन दिया। समिति अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास उपाध्यक्ष आकाश यादव सचिव मनोज कश्यप यातायात जागरूकता तहत सभी रक्तदाताओं को यातायात नियमों का पालन करने प्रोत्साहन स्वरूप हैलमेट प्रदान किया गया।बिना हेल्मेट सफर ना करने सपथ दिलाई अपने साथ परिवार की सुरक्षा करे। बताया गया रक्तदान करने से दूसरे की जिंदगी बचती है परंतु हेल्मेट पहनने से स्वयं सुरक्षित रहेंगे इसी उद्देश्य से हेल्मेट वितरित किया गया। कार्यक्रम में निःशुल्क खून जांच 67 लोगों का किया गया।
जिसमें माताओं बहनो युवाओ ने रक्त जाँच करा अपना ब्लड ग्रुप,हीमोग्लोबिन की मात्रा जाना बहुत से युवाओ ने पहली बार रक्तदान किया।मंच संचालन मनोज कश्यप द्वारा किया गया। रक्तदाताओं करने में घनश्याम श्रीवास ने 20 वा,मनोज कश्यप 20वा,मुकेश मरकाम,रोशन नेताम, कैलाश धुरी,राहुल धुरी,कोमेंद्र धूरी, हर्ष क्षत्रिय,दुष्यंत साहू, विभूति तिवारी,विवेक पांडेय,ध्रुव नारायण, गोविंद पटेल प्रथम बार,विनोद देवांगन,भावेश चंद्राकर आदि सहित 76 लोगों ने रक्तदान किया रक्तदाताओ को मुख्य अतिथि के हाथों प्रमाण पत्र हेल्मेट प्रदान किया गया।
समिति अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास,उपाध्यक्ष आकाश यादव सचिव,मनोज कश्यप,संदीप यादव,ओम प्रकाश जायसवाल,कैलाश धुरी,दुष्यंत साहू,शिवदास मानिकपुरी,वेदप्रकाश साहू, मनोज जायसवाल,रमेश साहू,पप्पू साहू,कुशाल सोनकर,रोशन नेताम,कीर्ति जायसवाल,कृष्णा दास महंत,मनोज जायसवाल सहित समिति के सक्रिय सदस्य ऐतिहासिक सफलता दिलाने सहयोग प्रदान किए।