Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ब‍िना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर ट्रैफ‍िक पुलि‍स का श‍िकंजा, 44 फीसदी बढ़े चालान…
    News

    ब‍िना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर ट्रैफ‍िक पुलि‍स का श‍िकंजा, 44 फीसदी बढ़े चालान…

    By Tv 36 HindustanMay 26, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई द‍िल्‍ली:- द‍िल्‍ली की सड़कों पर हादसों को रोकने के ल‍िए द‍िल्‍ली ट्रैफ‍िक पुल‍िस की ओर से लगातार प्रयास क‍िए जा रहे हैं. खासकर दोपह‍िया वाहन चालकों को बिना हेलमेट न चलने को जागरूक क‍िया जाता है. इसे लेकर द‍िल्‍ली ट्रैफिक पुल‍िस की ओर से ताजा आंकड़े जारी क‍िए गए हैं, जो वाकई चौंकाने वाले हैं. दरअसल राजधानी में दोपह‍िया वाहन चालकों ने ट्रैफ‍िक न‍ियमों की जमकर धज्‍जि‍यां उड़ाई हैं. प‍िछले साल के तुलना में इस साल 5 माह के भीतर हेलमेट न लगाने के 44 फीसदी मामले ज्‍यादा र‍िकॉर्ड क‍िए गए हैं.

    द‍िल्‍ली ट्रैफ‍िक पुल‍िस के मुताब‍िक, द‍िल्‍ली की सड़कों को ज्‍यादा सुरक्ष‍ित बनाने और सड़कों पर होने वाले हादसों और मौतों की संख्‍या पर लगाम लगाने के ल‍िए ठोक प्रयास क‍िए जाते हैं. दोपह‍िया वाहन हादसों को कम करने के ल‍िए द‍िल्‍ली ट्रैफ‍िक पुल‍िस की ओर से इस साल 1 जनवरी से 15 मई के बीच में न‍ियम उल्‍लंघन पर जमकर चालान काटे गए हैं. यह कार्रवाई ट्रैफ‍िक न‍ियमों का पालन कराने और सेफ ड्राइव‍िंग को बढ़ावा देने की व्‍यापक रणनीत‍ि का ह‍िस्‍सा बताई गई.

    ट्रैफ‍िक पुल‍िस के ताजा आंकड़ों पर नजर डाली जाए, तो बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने पर अंकुश लगाने के ल‍िए 1 जनवरी से 15 मई तक स्‍पेशल ड्राइव और नियमित जांच की गई. इस साल इस 5 माह के दौरान में ब‍िना हेलमेट वाहन चालने पर 104,028 चालान क‍िए गए, जबकि 2023 में इसी अवधि के दौरान यह आंकड़ा 72,313 र‍िकॉर्ड क‍िया गया था. यह आंकड़ा हेलमेट के ब‍िना वाहन चालने के उल्‍लंघन मामलों में 44 फीसदी बढ़ोतरी को दर्शाता है. इससे यह भी साफ होता है क‍ि द‍िल्‍ली ट्रैफ‍िक पुल‍िस इस मामले में पूरी सख्‍ती के साथ कार्रवाई कर रही है.

    इसके अलावा, द‍िल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से 2024 के आंकड़े जारी करते हुए ऐसे 10 टॉप ट्रैफ‍िक सर्कल के आंकड़े भी अलग से जारी क‍िए हैं जहां सबसे ज्‍यादा चालान क‍िए गए हैं. यानी इन सर्कल में ट्रैफ‍िक न‍ियमों की घोर अवहेलना की गई. इसके चलते इन सर्कल में सबसे ज्‍यादा ट्रैफ‍िक चालान क‍िए गए हैं. द‍िल्‍ली ट्रैफ‍िक पुल‍िस ने ज‍िन 10 सर्कल में सबसे ज्‍यादा चालान क‍िए हैं उनमें रोह‍िणी सर्कल में सबसे ज्‍यादा 5288 चालान क‍िए गए हैं. इसके बाद मॉडल टाउन में 4346, अमन व‍िहार में 4296, अशोक व‍िहार में 4208, नंद नगरी में 3915, भजनपुरा में 3889, बदरपुर में 3502, नरेला में 3501, खजूरी खास में 3220 और समयपुर बादली में 3136 चालान क‍िए गए हैं.

    दिल्ली ट्रैफ‍िक पुलिस ने आम लोगों से यातायात न‍ियमों का पालन करने और हेलमेट पहनकर सुरक्षा को प्राथम‍िकता देने की आग्रह भी क‍िया है. उनकी तरफ से कहा गया है क‍ि सुरक्ष‍ित सड़कों के लक्ष्‍य को हास‍िल करने में आम जन का सहयोग बहुत जरूरी है. लोगों को हेलमेट पहनने के ल‍िए जागरूक करने के ल‍िए अलग-अलग स्‍तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाते रहे हैं. इस पहल में रोड शो, स्कूलों और कॉलेजों में शैक्षिक कार्यक्रम, सोशल मीडिया कैंपेन और अन्य स्‍टैकहोर्ल्‍स के साथ सहयोग शामिल हैं.

    Post Views: 335

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकमाल की होती हैं काली बिल्लियां, कहीं अपशकुन,तो कहीं सौभाग्य मानी जाती हैं, जानिए इनकी खास बातें…
    Next Article विवादों में फसे ये क्रिकेटर, पवन सिंह के चुनावी मंच पर आए नजर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा…

    February 19, 2026

    कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…

    February 19, 2026

    कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…

    February 19, 2026

    गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा…
    • कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…
    • कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…
    • गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…
    • खनिज संपदा से समृद्ध प्रदेश के विकास में निभाएं अहम भूमिका सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?