रीवा। परिवहन चेक पोस्ट प्रभारी हनुमना रवि मिश्र के द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी रीवा के आदेशानुसार एवं रीवा आरटीओ के निर्देशन में वाहन जांच के दौरान चार पेटी नशीली कफ शिरप स्कार्पियो से बरामद की जिसमें लगभग 700 शीशियां भरी पाई गई।स्कार्पियो में तीन की संख्या में व्यक्ति सवार थे जिनमे तीनों जांच टीम को देखते ही भागने लगे जिनमे से एक व्यक्ति को परिवहन विभाग की टीम ने दौड़ कर पकड़ा लिया।
स्कॉर्पियो वहान उत्तर प्रदेश की तरफ से मध्य प्रदेश की ओर आ रहा था। जांच के दौरान हनुमना चेक पोस्ट पर बनाई गई एसएसटी टीम के द्वारा एक काली कलर की इनोवा से 2 लाख 82 हजार रुपए कैश भी बरामद किए हैं।जांच में परिवहन चेक पोस्ट प्रभारी रवि मिश्रा हनुमाना थाना प्रभारी राम सिंह पटेल, उप निरीक्षक इंद्रेश पांडेय परिवहन आरक्षक अनुज प्रताप सिंह तारेश चौरसिया, धीरेंद्र पयासी रविंद्र चतुर्वेदी आदि लोग शामिल रहे।
