झारखंड। धनबाद जिले के कोयले की खदान में बड़ा हादसा हो गया। यहां कोयला खदान में काम कर रहे मजदूर चालकर के गिरने से उसके निचे दब गए। इस घटना में कम से कम 13 मजदूरों की मौत हुई है। वहीं अभी भी कई लोगों के दबे होने की खबर है। दबे हुए लोगों को निकलने के लिए राहत कार्य जारी है।
जानकारी के अनुसार खदान में अवैध खनन किया जा रहा था। इसी दौरान एक कोयले से भरा चालकर 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। इसकी चपेट में कई मजदूर आ गए, जिसमें 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि खदान में अभी भी कई लोग नीचे दबे हुए हैं जिनके लिए राहत कार्य जारी है।