नई दिल्ली:- गृह मंत्रालय ने ग़ैर क़ानूनी गतिविधियां न्यायाधिकरण का गठन किया है.गुवाहाटी हाई कोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार मेधी की सदस्यता में न्यायाधिकरण का गठन किया गया है.
न्यायाधिकरण यह फ़ैसला करेगा कि मणिपुर के मैतेई उग्रवादी संगठनों के साथ-साथ उनके गुटों, विंग और फ्रंट संगठनों को गैरकानूनी घोषित करने के लिए पर्याप्त कारण हैं या नहीं.
