रायगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के घर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
डॉ महंत शहीद कर्नल त्रिपाठी के कल शाम घर पहुंचे। उन्होंने शहीद विप्लव त्रिपाठी की पत्नी अनुजा एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने शहीद के पिता सुभाष त्रिपाठी को ढांढस बंधाते हुए कहा कि कर्नल विप्लव ने अपनी छोटी सी उम्र में बड़ा नाम कमाया है। छत्तीसगढ़ समेत समूचा देश उनके इस बलिदान को सदैव याद रखेगा। उन्होंने कहा कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी को वीरता पुरस्कार मिलना चाहिए।