
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। आज भी तेल के दामों में इजाफा हुआ है। इसके साथ सीएनजी के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने प्रति लीटर 80 पैसे की पेट्रोल-डीजल पर बढ़ोतरी की है। इंडियन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए हैं। इस तरह आज 15वें दिन में देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में 14वीं बार वृद्धि की गई है। वहीं अब तक पेट्रोल 9.80 रुपए से प्रति लीटर महंगा हो गया है। इधर बढ़ते दामों के चलते अब किराया भाड़ा बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।
दाम में बढ़ोतरी के बाद अब राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 105.41 हो गई है। वहीं डीजल के लिए लोगों को प्रति लीटर 96.67 रुपए देने होंगे। आज दिल्ली में CNG की कीमत 66.61 रुपए प्रति किलो है। बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है।
दाम बढ़ने का बड़ा कारण इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल बताया जा रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी असर पड़ा है। आज सुबह 6 बजे जारी हुए नए कीमतों के अनुसार अब देश के प्रमुख शहरों में तेल के दाम में बदलाव हो गया है।
राजधानी भोपाल में पेट्रोल में 87 पैसा और डीजल में 83 पैसे की वृद्धि हुई है। जिसके बाद आज पेट्रोल के दाम 118.15 और डीजल 101.17 प्रति लीटर हो गए हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 84 पैसे और डीजल की कीमतों में 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है,
22 मार्च से जारी है बढ़ोतरी का सिलसिला
बता दें कि 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने शुरू हुए हैं। तब से अब तक 24 मार्च और 01 अप्रैल यानी कुल दो दिन छोड़कर हर रोज कीमतों में उछाल आ रहा है। 02 अप्रैल की बढ़ोतरी को मिलाकर कुल 15 दिनों में पेट्रोल 9.80 रुपए तक महंगा हो गया है। बता दें कि 22 मार्च से 03 अप्रैल तक यानी कुल 15 दिन में 13वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ें हैं।
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है आप एक SMS के जरिए कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें।