Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गर्मी से बेहाल,पानी के लिए हाहाकार,जानिए राजधानी में क्यों है पानी का संकट….
    News

    गर्मी से बेहाल,पानी के लिए हाहाकार,जानिए राजधानी में क्यों है पानी का संकट….

    By Tv 36 HindustanMay 31, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- दिल्ली में भीषण गर्मी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. रिकॉर्ड उच्च तापमान के कारण पानी की मांग में तेज़ी से वृद्धि हुई है. दिल्ली के कई इलाकों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. यमुना नदी में पानी का स्तर घटता जा रहा है. कई इलाकों में टैंकर के जरिए पानी पहुंचाया जा रहा है. दिल्ली वालों को पानी की किल्लत और भीषण गर्मी की दोहरी मार पड़ रही है. वहीं दिल्ली सरकार पानी की किल्लत का जिम्मेदार हरियाणा सरकार को ठहरा रही है.

    भीषण गर्मी में चाणक्यपुरी के संजय कैंप इलाके के लोग इन दिनों पानी के टैंकर पर निर्भर हैं. शुक्रवार को पानी भरने के लिए लोगों की लंबी कतार देखी गई. लोग बाल्टियां और कैन लेकर टैंकर का इंतजार करते दिखें. संकट के बीच चाणक्यपुरी संजय कैंप इलाके में लोग पानी के टैंकर से अपनी बाल्टियां भर रहे हैं. वहीं, गीता कॉलोनी में भी लोगों को टैंकरों के जरिए पानी पहुंचाया जा रहा है.

    टैंकर पहुंचते ही टूट पड़ते हैं लोग: गीता कॉलोनी निवासी महिला का कहना है कि, टैंकर हर दिन आता है, लेकिन लोगों को पानी सही से पानी नहीं मिल पाती, क्योंकि टैंकर पहुंचते ही इंतजार में बैठे लोग टूट पड़ते हैं और मिनटों में पानी साफ हो जाता है. किसी को पानी मिल पाता है तो कोई खाली बर्तन लिए खड़ा रह जाता है. सभी में पहले पानी भरने की होड़ लगी रहती है और यही विवाद की वजह बनती है. नोकझोंक और मारपीट की घटनाएं आए दिन होती है.

    वहीं, चाणक्यपुरी संजय कैंप इलाके की लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में कई-कई दिन से नहा नहीं पा रहे हैं. पीने के पानी के लिए बोतल खरीदनी पड़ रही है. वहीं, कुछ लोगों का है कि 1000 से 1500 रुपये में पानी का टैंकर मिल रहा है. मुहल्ले की आबादी लगभग एक हजार है और क्षेत्र में सिर्फ एक ही टैंकर आता है. हर घर को मुश्किल से दो-चार बाल्टी पानी ही मिल पाता है.

    हरियाणा के कम पानी छोड़ने से दिल्ली में किल्लतः बुधवार को मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने भूम‍िगत जलाश्‍यों का न‍िरीक्षण क‍िया था. इसके बाद दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को पानी की आपूर्ति सुचारू रखने के लिए कुछ आवश्यक निर्देश दिए. जल मंत्री ने न‍िरीक्षण को लेकर एक पोस्‍ट सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म ‘एक्‍स’ पर भी शेयर किया है. आत‍िशी ने कहा, ‘हीट वेव के दौरान, हरियाणा के कम पानी छोड़ने से दिल्ली में जगह जगह पानी की किल्लत है. पानी की सप्लाई सुचारू बनी रहे, इसके लिए रामलीला मैदान UGR, दिल्ली गेट UGR, झंडेवालां UGR और IP एस्टेट टैंकर फिलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया. अफसरों को निर्देश दिए कि लोगों को कम-से-कम समस्या होनी चाहिए.’

    पानी की किल्लत से निपटने के लिए कदम: दिल्ली में जो लोग भी पानी की बर्बादी करते पकड़े जाएंगे, उन पर 2000 रुपए का जुर्माना लगेगा. जल मंत्री आतिशी ने यह निर्देश जारी किया है. उन्होंने जल बोर्ड को कल से 200 टीमें तैनात करने के निर्देश दिए हैं. ये टीमें सुबह 8 बजे से तैनात होंगी और पानी की बर्बादी करने वाले किसी भी व्यक्ति पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. और निर्माण स्थलों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर किसी भी अवैध पानी के कनेक्शन को काट दिया जाएगा.

    हर‍ियाणा की तरफ से यमुना में आने वाले पानी पर ही द‍िल्‍ली में पानी की सप्‍लाई तय होती है. प‍िछले साल 2023 के अप्रैल, मई और जून माह में वजीराबाद में 674.5 फीट वॉटर लेवल था. आंकड़ों पर नजर डालें तो एक मई को वजीराबाद में यमुना का जलस्तर 674.5 फीट र‍िकॉर्ड क‍िया था, जो 8 मई तक गिरकर 672 फीट पर आ गया. वहीं 20 मई को यह जलस्तर 671 फीट, 24 मई को 670.2 फीट और 28 मई को 669.8 फीट पर पहुंच गया.

    Post Views: 265

    Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्याबला है ये आई स्ट्रोक,गर्मी से खुद को नहीं बचाया तो गंवानी पड़ सकती है आंख की रोशनी…
    Next Article बहुत ही शक्तिशाली है यह फूल, ब्रेन टॉनिक के साथ-साथ कई बीमारियों के जोखिम को कर सकता है कम, हार्ट के लिए भी दमदार..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…

    March 28, 2026

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?