ट्रूकॉलर ने एक नई ऐप ओपन डोर्स एंड्रॉयड और iOS डिवाइस के लिए लॉन्च किया है। यह एक लाइव ऑडियो ऐप है। जो ऑडियो सोशल ऐप क्लब हाऊस की तरह काम करता है। ओपन डोर्स ऐप नए और ट्रूकॉलर्स पर पहले से मौजूद यूजर्स के लिए है। इसमें यूजर्स सेफ और सीक्रेट बातचीत कर सकते हैं।
ऐप को स्टॉकहोम और भारत की एक खास टीम ने मिलकर तैयार किया है। इस ऐप का एक्सेस यूजर्स को फ्री में मिलेगा। ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।ओपन डोर्स ऐप को इस्तेमाल करने का तरीकाओपन डोर्स ऐप इस्तेमाल करना बेहद आसान है। अगर आप पहले से ट्रूकॉलर ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो बस आप एक टैप से साइन-इन कर सकते हैं।
अगर आप ट्रूकॉलर यूजर नहीं हैं, तो केवल मिस्ड कॉल या OTP के जरिए आपके फोन नंबर को वेरिफाई किया जाएगा। इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए आपके कॉन्टैक्ट और फोन परमिशन की जरूरत होगी।यूजर्स एक-दूसरे का नंबर नहीं दिखेगाओपन डोर्स ऐप से बातचीत करते वक्त यूजर्स एक-दूसरे का फोन नंबर नहीं देख पाएंगे। बातचीत के दौरान यूजर्स अपनी मर्जी से बातचीत छोड़ सकते हैं। आपके दोस्त नोटिफिकेशन मिलने पर या आपकी ओर से शेयर किए गए लिंक पर क्लिक करके बातचीत में शामिल हो सकते हैं।