मुंबई:- गुरुवार को शुरुआती कारोबार में ऑटो शेयरों में 6 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई, जिसकी अगुआई टाटा मोटर्स ने की. ट्रंप के 25 फीसदी टैरिफ के फैसले से कई घरेलू ऑटो कंपनियों पर असर पड़ने की उम्मीद है. जिसमें भारतीय ऑटो प्रमुख भी शामिल है, जो अमेरिका को जगुआर लैंड रोवर कारों का निर्यात करती है.
निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.6 फीसदी नीचे था और 21,385 पर कारोबार कर रहा था, जिसमें 14 स्टॉक लाल निशान में और एक स्टॉक हरे निशान में कारोबार कर रहा था. भारत फोर्ज, अशोक लीलैंड, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, आयशर मोटर्स, बजाज ऑटो, अपोलो टायर्स, एमआरएफ, टीवीएस मोटर कंपनी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और हीरो मोटोकॉर्प में 3 फीसदी से 0.2 फीसदी तक की गिरावट आई. शुरुआती कारोबार में एक्साइड इंडस्ट्रीज में मामूली बढ़त दर्ज की गई